Current affairs of 01st of october 2021 in hindi

9 min read

अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस: 01 अक्टूबर

हर साल 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया जाता है।
पहली बार यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन (ICO) द्वारा साल 2015 में मनाया गया था।
अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन की स्थापना: 1963
कॉफी उत्पादन में प्रथम देश: ब्राजील
कॉफी उत्पादन में भारत का प्रथम राज्य: कर्नाटक


विश्व शाकाहारी दिवस: 01 अक्टूबर

प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है।
इसके अलावा अक्टूबर के प्रथम सप्ताह 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी सप्ताह (IVW) के रूप में मनाया जाता है।


अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: 01 अक्टूबर

हर साल 1 अक्टूबर को वृद्ध व्यक्तियों के सम्मान और उनकी देखभाल के प्रति जागरुकता बढ़ाने उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2021 का विषय: “सभी उम्र के लिए डिजिटल इक्विटी (Digital Equity for All Ages)”
14 दिसंबर 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1 अक्टूबर को वृद्धजनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने की घोषणा की गयी थी।


हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021

IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया द्वारा रिच लिस्ट 2021 जारी की गई है।
इस सूची में मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल पहले स्थान पर बने हुए हैं।
वर्ष 2021 भारत के सबसे अमीर व्यक्ति:

रैंकिंगनामकंपनीसंपत्ति (करोड़ रुपये में)
1मुकेश अंबानीरिलायंस7,18,000
2गौतम अदाणीअदानी समूह5,05,900
3शिव नादरHCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड2,36,600

इस लिस्ट में एसपी हिंदुजा एंड फैमिली चौथे, एलएन मित्तल एंड फैमिली पांचवें तथा साइरस पूनावाला छठे स्थान पर हैं।


अमेरिका ने जीता राइडर कप गोल्फ टूर्नामेंट 2021

हाल ही में अमेरिका ने यूरोप को हराकर राइडर कप गोल्फ टूर्नामेंट प्रतियोगिता जीत ली है।
इसी के साथ यह अमेरिका की तीसरी राइडर कप जीत है।
गोल्फ से सम्बंधित कप:
राइडर कप
बाकर कप
सरकिट कप
डनहिल कप


भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर रूपिंदर पाल सिंह ने अंतराष्ट्रीय हॉकी से लिया संन्यास

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर रूपिंदर पाल सिंह ने अंतराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा की हैा।
रूपिंदर पाल सिंह, टोक्यो ओलम्पिक 2020 में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी का हिस्सा थेा।
इस मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता थाा।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान: मनप्रीत सिंह
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच: ग्राहम रीड


सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने लांच किया टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (14567) ‘एल्डर लाइन’

हाल ही में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों के लिये पहले टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (14567) ‘एल्डर लाइन’ की शुरुआत की है।
इस ‘एल्डर लाइन’ के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के मुद्दों, कानूनी मुद्दों पर सलाह और मार्गदर्शन तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री: वीरेंद्र कुमार


राइट लाइवलीहुड अवार्ड 2021

हाल ही में स्‍टॉकहोम स्थित राइट लाइवलीहुड फाउंडेशन द्वारा राइट लाइवलीहुड अवार्ड 2021 की घोषणा की गयी है।
दिल्ली स्थित पर्यावरण संगठन “वन और पर्यावरण के लिए कानूनी पहल (Legal Initiative for Forests and Environment- LIFE)” को राइट लाइवलीहुड अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।
राइट लाइवलीहुड अवार्ड 2021 के अन्य तीन विजेता:

  1. फ़्रेडा ह्यूसन (कनाडा)
  2. मार्थे वांडौ (कैमरून)
  3. व्लादिमीर स्लीव्याक (रूस)

राइट लाइवलीहुड अवार्ड की स्थापना: 1980
पुरूस्कार राशि: 1 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($103,000)
इस पुरूस्कार को स्वीडन का ‘वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार’ के नाम से भी जाना जाता है।
यह पुरस्कार वैश्विक समस्याओं को हल करने वाले लोगों को सम्मानित करने लिए दिया जाता है।
LIFE की स्थापना: 2005
संस्थापक: ऋत्विक दत्ता और राहुल चौधरी


उत्तर कोरिया ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल “ह्वासोंग-8 (Hwasong-8)” का सफल परीक्षण

हाल ही में, उत्तर कोरिया ने एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल “ह्वासोंग-8 (Hwasong-8)” का सफल परीक्षण किया है।
हाइपरसोनिक मिसाइल: हाइपरसोनिक मिसाइलें, बैलिस्टिक हथियार की अपेक्षा कम ऊंचाई पर उड़ान भरती हैं।
इसकी स्पीड ध्वनि की स्पीड से पांच गुना ज्यादा होती है।
उत्तर कोरिया की राजधानी: प्योंगयेंग
मुद्रा: उत्तर कोरियाई वॉन
नेता: किम जोंग-उन
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया को विभाजित करने वाली रेखा: 38वी समान्तर रेखा


भारत का आयुध निर्माणी बोर्ड (Ordnance Factory Board) 01 अक्टूबर 2021 से भंग किया गया

01 अक्टूबर 2021 को रक्षा मंत्रालय द्वारा भारत के आयुध निर्माणी बोर्ड (Ordnance Factory Board) को भंग कर दिया गया है।
आयुध निर्माणी बोर्ड की जगह DPSUS लेंगी।
41 आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के प्रबंधन, नियंत्रण ऑपरेशंस और मैंटनेंस का कार्य इन 7 नवगठित रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (DPSUs) को दिया गया है।
आयुध निर्माणी बोर्ड निगमीकरण के लिए गठित समितियां:
टी.के.ए. नैयर समिति 2000
विजय केलकर समिति 2005
रमण पुरी समिति 2015
शेकटकर समिति 2016

आयुध निर्माणी बोर्ड (OFB): रक्षा मंत्रालय (MoD) का एक अधीनस्थ एक संगठन है तीन सशस्त्र बलों और अर्धसैन्य बलों को महत्वपूर्ण हथियार व गोला-बारूद की आपूर्ति करती है।
वर्ष 1712 में पहला भारतीय आयुध कारखाना डच कंपनी द्वारा गन पाउडर फैक्ट्री, पश्चिम बंगाल में स्थापित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *