Current affairs of 30th of september 2021 in hindi

11 min read

Table of Contents

विश्व समुद्री दिवस : 30 सितंबर, 2021

हर साल सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा निर्धारित तिथि पर विश्व समुद्री दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष यह दिवस 30 सितंबर को मनाया जा रहा है।
विश्व समुद्री दिवस 2021 का विषय: “नाविक: नौवहन के भविष्य के मूल में (Seafarers at the core of shipping’s future)”
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की स्थापना: 17 मार्च 1948
मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
महासचिव: किटैक लिम

भारत के दो समुद्र तटों को मिला ‘अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाणन’


अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस: 30 सितंबर

हर साल 30 सितम्बर को अनुवादकों का अंतराष्ट्रीय संघ (FIT) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस बाइबल के अनुवादक सेंट जीरोम की स्मृति में मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2021 का विषय: “अनुवाद में संयुक्त (United in translation)”
अनुवादकों का अंतराष्ट्रीय संघ (FIT) की स्थापना: 30 सितंबर, 1953
अध्यक्ष: केविन क्वर्क


RBI ने RBL बैंक पर लगाया 2 करोड़ रूपए का जुर्माना

बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने निजी क्षेत्र के बैंक रत्नाकर बैंक लिमिटेड (RBL) पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
इसके आलावा RBI ने जम्मू और कश्मीर राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, श्रीनगर पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
RBL बैंक की स्थापना: अगस्त 1943
मुख्यालय: मुंबई
एमडी और सीईओ: विश्ववीर आहूजा
भारतीय रिजर्व बैंक का गठन: 1 अप्रैल 1935
मुख्यालय: मुंबई
25वें गवर्नर: शक्तिकांता दास


राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक “संविधान, संस्कृति और राष्ट्र”

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने “संविधान, संस्कृति और राष्ट्र” नामक एक पुस्तक लिखी है।
भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने इस पुस्तक का विमोचन किया है।


केंद्रीय मंत्री लॉन्च किया ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2022’ का 7वां संस्करण

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 28 सितंबर को स्वच्छता सर्वेक्षण के 7वे संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2022’ की शुरुआत की है।
इस वर्ष सर्वेक्षण से छोटे शहरों के लिए जनसँख्या की दो श्रेणियों 15,000 से कम और 15,000 से 25,000 के बीच की शुरुआत करने से एक समान अवसर पैदा होगा।
इस साल सर्वेक्षण का दायरा बढ़ाकर अब 100% वार्डों को कवर के लिए किया गया है।
पिछले वर्षों में यह 40% था।

To read in english click here


‘मिड डे मिल योजना’ का नाम बदलकर ‘पीएम पोषण योजना’ किया गया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को भोजन उपलब्ध करने वाली योजना “मध्याह्न भोजन योजना (मिड-डे-मील)” का नाम बदलकर ‘पीएम पोषण’ योजना कर दिया है।
पीएम पोषण योजना को 2021-22 से 2025-26 तक 05 सालों के लिए शुरू किया गया है।
इस योजना में 5 साल के लिए कुल 1,30,795 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
केंद्र सरकार इस योजना पर 54061.73 करोड़ रुपये का खर्च करेगी
जबकि राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश 31,733.17 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।
इसके अलावा केंद्र सरकार खाद्यान्न पर लगभग 45,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च वहन करेगी।
मिड-डे-मील योजना की शुरूआत: 1995
उद्देश्य: कक्षा एक से कक्षा 8 तक के छात्रों पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना।


नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) के ब्रांड एंबेसडर बने रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) ने भारत के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) की स्थापना: 1946
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, USA


गिरीश चंद्र मुर्मू को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अगले बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चंद्र मुर्म को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एंजेसी (IAEA) के अगले बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया है।
जीसी मुर्मू वर्ष 2022 से 2027 तक छह साल की अवधि के लिए यह पद संभालेंगे।
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एंजेसी (IAEA) की स्थापना: 29 जुलाई 1957
मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया

यह भी पढ़ें: लुईस हेमिलटन ने जीती अपने करियर की 100वीं रेस ‘रशियन ग्रां प्री 2021’


डॉ. एम.जी. रामचंद्रन रेलवे स्टेशन 100% सौर ऊर्जा से संचालित

हाल ही में डॉ. एम.जी. रामचंद्रन चेन्नई रेलवे स्टेशन 100% सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला रेलवे स्टेशन बन गया है।
इस स्टेशन पर 1.5 मेगावाट की सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई है।
सौर ऊर्जा से चलने वाला देश का पहला रेलवे स्टेशन: गुवाहाटी
पूरी तरह सौर ऊर्जा से लैस प्लेटफॉर्म्स वाला देश का पहला रेलवे स्टेशन: विजयवाड़ा

भारत का “शून्य कार्बन उत्सर्जन” बनने का लक्ष्य: वर्ष 2030
वर्ष 2019 ,में चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘पुरैच्ची तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन’ कर दिया गया था।
केंद्रीय रेल मंत्री: अश्विनी वैष्णव


ट्यूनीशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं नजला बौडेन रोमधाने

नजला बौडेन रोमधाने, अफ़्रीक़ा महाद्वीप में स्थित अरब देश ट्यूनीशिया में नियुक्त होने वाली पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं।
ट्यूनीशिया की राजधानी: तूनिस
मुद्रा: दीनार
राष्ट्रपति: कैस सैयद

रोज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स की क्विज का अभ्यास करें


यमन के मानवीय संगठन ‘जील अल्बेना एसोसिएशन फॉर ह्यूमैनिटेरियन डेवलपमेंट’ ने जीता नानसेन शरणार्थी पुरस्कार 2021

हाल ही में यमन के एक मानवीय संगठन ‘जील अल्बेना एसोसिएशन फॉर ह्यूमैनिटेरियन डेवलपमेंट’ को UNHCR द्वारा वर्ष 2021 के नेन्सेन शरणार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यमन देश के संघर्ष से विस्थापित हुए हजारों लोगों को जीवन रेखा प्रदान करने के लिए इस मानवीय संगठन को यह पुरूस्कार दिया गया है।
नेन्सेन शरणार्थी पुरस्कार की शुरुआत: 1954
इस पुरस्कार का नाम लीग ऑफ नेशन्स में शरणार्थियों के लिए पहले हाई कमिश्नर (1920-1930 ) फ्रीडत्जोफ नेन्सेन के नाम पर रखा गया है।
शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR) की स्थापना: 14 दिसंबर 1950
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *