भारत के राष्‍ट्रीय उद्यान एवं उनसे सम्‍ब‍धिंत 25 महत्‍वपूर्ण तथ्‍य/ National Parks of India and 25 important facts related to them

11 min read
  • येलोस्टोन नेशनल पार्क (Yellowstone National Park) , विश्व का पहला राष्ट्रीय उद्यान है जिसे 1872 स्‍थापित किया गया था।
  • भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान (Jim Corbett National Park) है, जिसकी स्‍थापना 1936 हेली राष्ट्रीय उद्यान (Hailey National Park) के नाम से हुई थी | यह उत्तराखंड राज्य में स्थित है |
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान, हेमिस राष्ट्रीय उद्यान (Hemis National Park) है, जोकि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है |
  • भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान साउथ बटन राष्ट्रीय उद्यान (South Button National Park) है, जो कि अंडमान निकोबार (Andaman and Nicobar) द्वीप समूह केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है |
  • एशियाई शेर (Asiatic Lion) को गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में पाला जाते हैं |
  • रॉयल बंगाल टाइगर (The Royal Bengal Tiger) का सरक्षंण पश्चिम बगांल के सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान (Sundarbans National Park) किय जाता है |
  • स्वतंत्रता के बाद पहली बार भारत में कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में चिता को लाया जाएगा |
  • गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान (National Park) से कुछ एशियाई शेरों को मध्यप्रदेश के पालपुर कूनो (Palpur Kuno) अभ्यारण में स्‍थानां‍तरित किया गया है।
  • भारत में सबसे ज्यादा बाघ 526 मध्य प्रदेश में पाए जाते है इसलिए मध्‍यप्रदेश को ”टाईगर स्‍टेट (Tiger State)” कहा जाता है, उसके बाद कर्नाटक में 524 पाए जाते है |
  • भारत में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान भी मध्य प्रदेश राज्य में है, यहां कुल 11 राष्ट्रीय उद्यान है |
  • जिम कार्बेट पार्क से रामगंगा नदी होकर बहती है।
  • भारत का सबसे बड़ा बाघ अभ्यारण्य नागार्जुन सागर है। जो कि आध्रंप्रदेश में स्थित है और इसे श्रीशेलम के नाम से भी जाना जाता है।
  • भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सलीम अली को बर्डमैन आँफ इंडिया कहा जाता है सलीम अली राष्ट्रीय पक्षी उद्यान जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में है।
  • डाचीगाम सैंक्चुरी एकमात्र सैंक्चुरी है जहां कश्मीरी कस्‍तूूरी मृग का सरंक्षण किया जाता है।
  • भारत प्राणी-विज्ञान सर्वेक्षण की स्थापना 1916 ई. में की गई थी और इसका मुख्यालय कोलकाता में है ।
  • भारत वानस्पतिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना 1970 ई में की गई थी और इसका कोलकाता में कहाँ है ।
  • असम राज्य में हाल ही में दो नए राष्ट्रीय उद्यानों को मान्यता दी गई हैं, जिनके नाम हैं – 1.दिहांग पटकाई राष्ट्रीय अभ्यारण और 2.रायमोना नेशनल पार्क।
  • केवलादेव राष्‍ट्रीय उद्यान जिसे घाना पक्षी बिहार के नाम से भी जाना जाता है यह साइबेरियन सारस के लिए प्रसिद्ध है।
  • कर्नाटक में स्थित नागरहोल नेशनल पार्क का नाम बदलकर अब राजीव गाँधी नेशनल पार्क कर दिया गया है।
  • केरल का पेेरियार नेशनल पार्क हा‍थीयों के सरंक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
  • गहिरमाता वन्‍य जीव अभ्‍यारण ओडिशा में स्थित है और यह ओडव रिडले कछुओं के लिए प्रसिद्ध है।
  • केयबुल लामजाओ (Keibul Lamjao) राष्ट्रीय उद्यान विश्‍व का एक मात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क है और यह मणिपुर की राजधानी इम्‍फाल में स्थित है ।
  • एक सिंग वाले गेंडे के लिए प्रसिद्ध काजीरगां नेशनल पार्क है जिसे एक सिंग वाले गेंंडे के घर के रूप में भी जाना जाता है।
  • असम स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान सैटेलाइट फोन से लैस होने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन गया है।

Major Passes of India https://www.sarkaricircle.com/blog/general-topics/mountain-passes-of-india/

भारत के प्रमुख दर्रे

राष्‍ट्रीय उद्यान किसे कहते है: परिभाषा / What is a National Park: Definition

 National Park-biosphere reserves-राष्ट्रीय उद्यान
National Park

वन्यजीव (Wildlife) दुनिया भर में प्राथमिक प्राकृतिक विरासत का है। निरंतर औद्योगीकरण और वनों की कटाई ने वन्यजीवों के विलुप्त होने का खतरा पैदा कर दिया है। इसलिए, देश के प्राकृतिक अभयारणों (natural sanctuaries), राष्ट्रीय उद्यान(national parks), बायोस्फीयर रिजर्व (biosphere reserves), आदि को प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए निर्धारित किया जाता है। वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary) एक ऐसे क्षेत्र को संदर्भित करता है, जो वन्य प्राणियों को सुरक्षा और अनुकूल रहने की स्थिति प्रदान करता है।
दूसरी ओर, राष्ट्रीय उद्यान (national parks) उस क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र, अर्थात वनस्पतियों, जीवों, परिदृश्य आदि के पूरे सेट को सुरक्षा प्रदान करता है।
प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण के लिए इन क्षेत्रों का निर्माण और स्थापना की जाती है। वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary) की तुलना में इसमें अधिक प्रतिबंध हैं। उनकी सीमाएं भी तय हैं। राष्ट्रीय उद्यान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना और जैव विविधता का संरक्षण करना है। भारत में, राष्ट्रीय उद्यान IUCN श्रेणी II संरक्षित क्षेत्र हैं।
राष्ट्रीय पार्क में किसी भी प्रकार के अधिवास और मानवीय गतिविधि की अनुमति नही होति है, यहां तक कि जानवरों को चराने या जंगली उत्पादों को इकट्ठा करने की अनुमति भी नही होती है ।अन्त में, बायोस्फीयर रिजर्व (biosphere reserves) संरक्षित क्षेत्र हैं, जो पौधों, पशु पक्षियों आदि की आनुवंशिक विविधता का संरक्षण करते हैं।

Tokyo Paralympics 2020/21https://www.sarkaricircle.com/blog/general-topics/tokyo-paralympics-2020-21-record-breaking-performance/

टोक्‍यो पैरालंपिक 2020/21 में भारत का सर्वक्षेष्‍ठ प्रदर्शन : रिेकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की सूची एवं सम्‍बधिंत राज्‍य / List of National Parks in India

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशकुल   उद्यानों की संख्याराष्ट्रीय उद्यान का नामस्थापना का वर्ष
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह9कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान
गैलाथिया बे राष्ट्रीय उद्यान
महात्मा गांधी मरीन(वंडूर)नेशनल पार्क
मिडल बटन आयलैंड राष्ट्रीय उद्यान
माउन्ट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान
नौर्थ बटन आयलैंड राष्ट्रीय उद्यान
रानी झाँसी मरीन राष्ट्रीय उद्यान
सैडल पीक राष्ट्रीय उद्यान
साउथ बटन आयलैंड राष्ट्रीय उद्यान
1992
1992
1982
1987
1987
1987
1996
1987
1987
आंध्रप्रदेश3पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान
राजीव गाँधी(रामेश्वरम) राष्ट्रीय उद्यान
श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान
2008
2005
1989
अरुणाचल प्रदेश2मोलिंग राष्ट्रीय उद्यान
नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान
1986
1983
असम7डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
मानस राष्ट्रीय उद्यान
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान
राजीव गाँधी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान
दिहांग पटकाई राष्ट्रीय
रायमोना नेशनल पार्क
1999
1974
1990
1998
1999
2000
2021
बिहार1वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान1989
छतीसगढ़3गुरु घासीदास (संजय) राष्ट्रीय उद्यान
इंद्रावती(कुटरू) राष्ट्रीय उद्यान
कांगार वैली राष्ट्रीय उद्यान
1981
1982
1982
गोवा1भगवान महावीर (मोल्लेम) राष्ट्रीय उद्यान1992
गुजरात4वांसदा राष्ट्रीय उद्यान
ब्लैकबक (वेलवदर) नेशनल पार्क
गिर राष्ट्रीय उद्यान
समुद्री मरीन राष्ट्रीय उद्यान(कच्छ की खाड़ी)
1979
1976
1975
1982
हरियाणा2कालेसर राष्ट्रीय उद्यान
सुल्तानपुर राष्ट्रीय अभ्यारण्य
2003
1989
हिमाचल प्रदेश5ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान
इन्द्रकिला राष्ट्रीय उद्यान
खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान
पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान
सिम्बलबारा राष्ट्रीय उद्यान
1984
2010
2010
1987
2010
जम्मू और कश्मीर3सिटी फारेस्ट (सलीम अली) राष्ट्रीय उद्यान
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान
किश्तवार राष्ट्रीय अभ्यारण्य
1992
1981
1981
झारखण्ड1बेतला नेशनल पार्क1986
कर्नाटक5अंशी राष्ट्रीय उद्यान
बांदीपुर नेशनल पार्क
बन्नेरुघट्टा जैव उद्यान
कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान
नागरहोल (राजीव गाँधी) नेशनल पार्क
1987
1974
1974
1987
1988
केरल6अनामुदी शोला नेशनल पार्क
एराविकुलम नेशनल पार्क
मथिकेटन शोला नेशनल पार्क
पम्बादुम शोला नेशनल पार्क
पेरियार राष्ट्रीय उद्यान
साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान
2003
1978
2003
2003
1982
1984
मध्यप्रदेश11बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान
इंद्रा प्रियदर्शनी पेंच नेशनल पार्क
कान्ह राष्ट्रीय उद्यान
माधव राष्ट्रीय उद्यान
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
संजय राष्ट्रीय उद्यान
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
वान विहार राष्ट्रीय उद्यान
ओंकारेश्वर
डायनासोर जीवाश्म उद्यान
1968
1983
1975
1955
1959
1981
1981
1981
1979
2004
2010
महाराष्ट्र6चंदौली राष्ट्रीय उद्यान
गुगामल राष्ट्रीय उद्यान
नवगांव राष्ट्रीय उद्यान
पेंच (जवाहरलाल नेहरु) राष्ट्रीय उद्यान
संजय गाँधी (बोरावली) राष्ट्रीय उद्यान
ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान
2004
1975
1975
1975
1983
1955
मणिपुर1केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान1977
मेघालय2बलफकरम राष्ट्रीय उद्यान
नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान
1985
1986
मिजोरम2मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान
फौंगपुइ राष्ट्रीय उद्यान
1991
1992
नागालैंड1न्टङ्की राष्ट्रीय उद्यान1993
ओडिशा2भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान
सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य
1988
1980
राजस्थान5मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान
डेजर्ट नेशनल पार्क
केवलादेव (घाना पक्षी‍ बिहार) राष्ट्रीय उद्यान
रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान
सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
2006
1992
1981
1980
1992
सिक्किम1कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान1977
तमिलनाडु5गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान
समुद्री राष्ट्रीय उद्यान, मन्नार की खाड़ी
इंदिरा गाँधी (अन्नामलाई) नेशनल पार्क
मुदुमलै वन्यजीव अभयारण्य
मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान
1976
1980
1989
1990
1990
लद्दाख1हेमिस नेशनल पार्क1981
तेलंगाना3कासु ब्रह्मानन्द रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान
महावीर हरिण वनस्थली राष्ट्रीय उद्यान
मृगवानी राष्ट्रीय उद्यान
1994
1994
1994
त्रिपुरा2क्लाउडेड लेपर्ड नेशनल पार्क
राजबारी नेशनल पार्क
2007
2007
उत्तराखंड6कॉर्बेट नेशनल पार्क
गंगोत्री नेशनल पार्क
गोविन्द नेशनल पार्क
नंदा देवी नेशनल पार्क
राजाजी नेशनल पार्क
फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
1936
1989
1990
1982
1983
1982
उत्तर प्रदेश1दुधवा नेशनल पार्क1977
पश्चिम बंगाल6बक्सा नेशनल पार्क
गोरुमारा नेशनल पार्क
जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान
न्योरा घाटी राष्ट्रीय उद्यान
सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
1992
1992
2014
1986
1986
1984