Current affairs of 27th of september 2021 in hindi

13 min read

Table of Contents

विश्व पर्यटन दिवस: 27 सितंबर

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of september 2021

हर साल 27 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
विश्व पर्यटन दिवस 2021 का विषय: “समावेशी विकास के लिए पर्यटन (Tourism for Inclusive Growth)”
विश्व कृषि पर्यटन दिवस: 16 मई
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस: 25 जनवरी

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की स्थापना: 1 नवंबर 1974
मुख्यालय: मैड्रिड, स्पेन
प्रमुख: ज़ुराब पोलोलिकशविली


विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस: 26 सितंबर

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of september 2021

पर्यावरण के स्वास्थ्य बारे में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से हर साल 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2021 का विषय: “वैश्विक सुधार में स्वस्थ समुदायों के लिए पर्यावरणीय स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना”
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायरनमेंटल हेल्थ (IFEH) द्वारा 2011 में हर साल 26 सितंबर को इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की गई थी।
विश्व पर्यावरण दिवस: 5 जून
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 का विषय: “पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)”
विश्व स्वास्थ्य दिवस: 07 अप्रैल
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 का विषय: “सभी के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ दुनिया का निर्माण”


अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार उन्मूलन दिवस: 26 सितंबर

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of september 2021

हर साल 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ मनाया जाता है।
वर्ष 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रतिवर्ष ‘26 सितंबर’ को यह दिवस मानाने की घोषणा की गई थी।
संयुक्त राष्ट्र (UN) की स्थापना: 24 अक्टूबर 1945
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, USA
महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि: टीएस तिरुमूर्ति

हिमाचल प्रदेश में दुनिया के सबसे ऊँचे इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया


विश्व नदी दिवस: सितंबर का चौथा रविवार (26 सितंबर)

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of september 2021

हर साल सितंबर माह के चौथे रविवार को नदियों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व नदी दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष यह दिवस 26 सितम्बर को मनाया गया।
विश्व नदी दिवस 2021 का विषय: “हमारे समुदायों में जलमार्ग (Waterways in our communities)”
वर्ष 2005 में इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की गई थी।
विश्व नदी दिवस के संस्थापक और अध्यक्ष: मार्क एंजेलो
विश्व की सबसे लंबी नदी: नील नदी (अफ्रीका)
भारत की सबसे लंबी नदी: गंगा
विश्व की सबसे बड़ी नदी: अमेजन नदी (साउथ अमेरिका)

रोज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स की क्विज का अभ्यास करें


कोलकता में किया जा रहा है ‘विजय सांस्कृतिक महोत्सव’ का आयोजन

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of september 2021

भारतीय सेना द्वारा 26 से 29 सितंबर 2021 तक कोलकाता में “विजय सांस्कृतिक महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।
16 दिसंबर, 2021 को बांग्लादेश की मुक्ति और वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में विजय के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
विजय दिवस: 16 दिसम्बर


लुईस हेमिलटन ने जीती अपने करियर की 100वीं रेस ‘रशियन ग्रां प्री 2021’

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of september 2021

मर्सिडीज के लुइस हैमिल्टन (ग्रेट ब्रिटेन) ने F1 ‘रशियन ग्रां प्री 2021‘ का खिताब जीत लिया है।
यह उनके करियर की 100वीं ग्रां प्री जीत है।
इसी के साथ लुइस हैमिल्टन 100 रेस जीतने वाले पहले F1 ड्राइवर बन गए हैं
इस प्रतियोगिता में रेड बुल के मैक्स वेर्स्टाप्पेन (नीदरलैंड) दूसरे स्थान पर रहे
जबकि फेरारी कार्लोस सैंज़ जूनिय (स्पेन) तीसरे स्थान पर रहे।

अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स 2021 का खिताब: सर्जियो पेरेज़ (मेक्सिको, रेड बुल)
मोनाको ग्रांड प्रिक्स का खिताब: मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड, रेड बुल)
फ्रेंच ग्रांड प्रिक्स 2021का खिताब: मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड, रेड बुल)
एमिलिया रोमाग्ना ग्रांड प्रिक्स 2021 का खिताब: मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड, रेड बुल)
बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स 2021: मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड, रेड बुल)
डच ग्रैंड प्रिक्स 2021: मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड, रेड बुल)
इटैलियन ग्रां प्री 2021 का खिताब: डेनियल रिचार्डो (ऑस्ट्रेलियाई-इतालवी, मैकलेरन)

To read in english click here


वर्ष 2021 का तीसरा चक्रवात ‘गुलाब’, बंगाल की खाड़ी में

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of september 2021

भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इस चक्रवात को ‘गुलाब’ नाम दिया गया है। ​
इस बार चक्रवात का नाम ‘गुलाब’ पाकिस्तान ने दिया है।
यह वर्ष 2021 में आने वाला तीसरा चक्रवात है।
भारत में साल 2021 में आने वाला पहला चक्रवात: ‘ताऊ ते (तेज आवाज करने वाली छिपकली)’
नामकरण: म्यांमार
भारत में साल 2021 में आने वाला दूसरा चक्रवात: ‘यास’
नामकरण: ओमान
तूफान काे नाम देने की प्रक्रिया 2004 में शुरू हुई।
8 देश बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड तूफ़ान को नाम देते हैं।
हर देश ने आठ नाम पहले ही दे दिए हैं।
इस तरह कुल 64 नाम पहले से तय किए गए हैं।


आर्कटिक खोजकर्ता मैथ्यू हेंसन के नाम पर चंद्र क्रेटर का नामककरण किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of september 2021

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक क्रेटर का नाम आर्कटिक खोजकर्ता ‘मैथ्यू हेंसन’ के नाम पर रखा गया है।
मैथ्यू हेंसन वर्ष 1909 में दुनिया के शीर्ष पर पहुँचने वाले पहले लोगों में से एक थे।
चन्द्रमा क्रेटर का नामकरण हेंसन के नाम पर रखने का प्रस्ताव जॉर्डन ब्रेट्ज़फेल्डर ने दिया था।
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) की स्थापना: 28 जुलाई 1919
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
अध्यक्ष: इविन वैन डिशोएक

हंगरी में बिटकॉइन के संस्थापक सातोशी नाकामोतो की प्रतिमा का अनावरण किया गया


नागालैंड के ‘नागा खीरे’ को मिला GI टैग

नागालैंड के प्रसिद्ध ‘नागा खीरे’ को भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया है।
नागालैंड के अन्य GI उत्पाद:
1. नागा राजा मिर्च/ भूत जोलोकिया/ घोस्ट पेपर (2008 में GI टैग)
2. पेड़ टमाटर (टैमारिल्लो)

हाल ही में ‘राजा मिर्चा’ को पहली बार लंदन निर्यात किया गया था

GI टैग: भारत में GI टैग रजिस्ट्रेशन एंड प्रोटेक्शन एक्ट 1999 के तहत दिए जाते हैं।
पहला GI टैग: दार्जिलिंग चाय (2004)
GI टैग की समय सीमा: 10 वर्ष (10 साल बाद नवीनीकृत कराना होता है)


PFRDA 01 अक्टूबर, 2021 को मनाएगा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) दिवस

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of september 2021

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा 01 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) दिवस मनाया जाएगा।
PFRDA के अध्यक्ष: सुप्रतिम दास बंद्योपाध्याय
यह वित्त मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली एक नियामक संस्था है।


कपिल पठारे को दिया गया “बिजनेस एक्सीलेंस एंड नेशनल अचीवर्स अवार्ड”

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of september 2021

हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा VIP क्लोदिंग लिमिटेड के निदेशक कपिल पठारे को “बिज़नेस एक्सीलेंस एंड नेशनल अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।


उत्तराखंड सरकार ने 11% बढ़ाया गया महंगाई भत्ता (DA)

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of september 2021

उत्तराखंड कैबिनेट ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 11% तक बढ़ने की घोषणा की है।
अब राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़कर 28% कर दिया गया है, पहले यह 17% था।


अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त वाईएस डडवाल का निधन

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of september 2021

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल युद्धवीर सिंह डडवाल (वाईएस डडवाल) का निधन हो गया है।
वे दिल्ली के 16वें पुलिस आयुक्त (2007 से 2010) थे।
उन्होंने वर्ष 2016 में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया था।
वाईएस डडवाल को सेवानिवृत्ति के बाद वर्ष 2010 में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *