Current affairs of 25th of september 2021 in hindi

16 min read

Table of Contents

अंत्योदय दिवस: 25 सितंबर

Sarkari Circle - Current affairs of 25th of september 2021

हर साल 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के अवसर पर ‘अंत्योदय दिवस’ मनाया जाता है।
पहली बार यह दिवस वर्ष 2015 में मनाया गया था।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को जयपुर के निकट धानकिया गांव में हुआ था।
उन्होंने 1948 में लखनऊ में ‘ पाञ्चजन्य’ नामक भारतीय साप्ताहिक पत्रिका की शुरुआत की थी।
इसके अलावा उन्होंने ‘राष्ट्र धर्म’ और ‘स्वदेश’ नामक पत्रिका भी शुरू की थी
21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में ‘भारतीय जनसंघ‘ की स्थापना हुई।
इस पार्टी का चुनाव चिह्न ‘दीपक’ था।
पं. दीनदयाल 1967–68 तक ‘भारतीय जनसंघ’ के अध्यक्ष रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही 1965 में भाजपा की कथित विचारधारा “एकात्म मानववाद” दी थी।
11 फरवरी 1968 की रात्रि में मुगलसराय स्टेशन पर उनकी हत्या कर दी गई थी।
वर्ष 2018 में ‘मुगलसराय जंक्शन’ का नाम बदलकर ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय’ जंक्शन रखा गया था।
कांडला बंदरगाह (गुजरात): दीनदयाल बंदरगाह


विश्व फार्मासिस्ट दिवस: 25 सितंबर

Sarkari Circle - Current affairs of 25th of september 2021

हर साल 25 सितंबर को विश्व भर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2021 का विषय: “फार्मेसी: हमेशा आपके स्वास्थ्य के लिए भरोसेमंद (“Pharmacy: Always trusted for your health)”
इस दिवस की शुरुआत 2009 में अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) द्वारा की गई थी।
अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) की स्थापना: 25 सितंबर 1912
मुख्यालय: द हेग, नीदरलैंड
अध्यक्ष: डोमिनिक जॉर्डन


विश्व गुलाब दिवस: 22 सितम्बर

Sarkari Circle - Current affairs of 25th of september 2021

हर साल 22 सितम्बर को कैंसर पीड़ितों का मनोबल बढ़ने और और जीवन का महत्व समझाने के लिए विश्व गुलाब दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस कनाडा की ‘मेलिन्डा रोज’ की याद में मनाया जाता है।
उन्हें साल 1994 में 12 वर्ष की उम्र में बल्ड कैंसर हो गया था।
विश्व कैंसर दिवस: 4 फरवरी

To read in hindi click english


बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा ‘ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स’ 2021 की घोषणा की गई

हाल ही में गोलकीपर्स अभियान के हिस्से के रूप में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने ‘गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स’ 2021 की घोषणा है।
यह पुरूस्कार निम्न श्रेणियों में प्रदान किए गए हैं:
ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड 2021: दक्षिण अफ्रीका की फुमज़िले म्लाम्बो-एंगकुका को लैंगिक समानता के लिए लड़ने और महिलाओं और लड़कियों पर कोविड -19 महामारी के असमान प्रभाव को दूर करने के प्रयासों लिए सम्मानित किया गया है।
वे UN की पूर्व महासचिव और संयुक्त राष्ट्र महिला की कार्यकारी निदेशक हैं।
चेंजमेकर अवार्ड 2021: फैरोज़ फैज़ा बीथर (बांग्लादेश) को यह अवार्ड दिया गया है।
फैरोज़ फैज़ा मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय एक गुमनाम ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म मोनर स्कूल की सह-संस्थापक हैं।
प्रगति पुरस्कार 2021: जेनिफर कोलपास (कोलंबिया) को स्वच्छ पानी और स्वच्छता सुधार के लिए यह पुरूस्कार दिया गया है।
कोलपास ‘टिएरा ग्रेटा’ के सह-संस्थापक और कार्यकारी निदेशक हैं
अभियान पुरस्कार 2021: सट्टा शेरिफ (लाइबेरिया) को लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार दिया गया है।
शेरिफ ‘एक्शन फॉर जस्टिस एंड ह्यूमन राइट्स (AJHR)’ के संस्थापक और कार्यकारी निदेशक हैं।
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्थापना: 2000
मुख्यालय: वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका

रोज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स की क्विज का अभ्यास करें


हिमाचल प्रदेश में दुनिया के सबसे ऊँचे इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 25th of september 2021

हाल ही में दुनिया के सबसे ऊँचे इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीती जिले के काजा गांव में किया गया है।
इस इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन की ऊंचाई 500 फीट है।
से goEgo कंपनी द्वारा स्थापित किया गया है।
विश्व इलेक्ट्रिक वाहन (EV): 9 सितंबर
नए घरों में EV चार्जर की स्थापना को अनिवार्य करने वाला पहला देश: इंग्लैंड


प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (PTI) के अध्यक्ष के रूप में अविक सरकार पुनः नियुक्त

Sarkari Circle - Current affairs of 25th of september 2021

भारत की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (PTI) के अध्यक्ष के रूप में अविक सरकार को दोबारा चुना गया है।
उन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए पुनः नियुक्त किया गया है।
वे वर्ष 2020 में विजय कुमार चोपड़ा की जगह PTI के अध्यक्ष बने थे।
विश्व प्रेस दिवस: 03 मई
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत की रैंक: 142
प्रथम स्थान: नॉर्वे
प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (PTI) की स्थापना: 27 August 1947
मुख्यालय: नई दिल्ली

सभी एग्जाम्स में पूछे जाने वाले भारत के प्रमुख दर्रे (बहुत ही आसान ट्रिक्स के साथ)


पंकज आडवाणी ने दोहा में जीता अपना 24वां विश्व खिताब

Sarkari Circle - Current affairs of 25th of september 2021

भारत के सबसे सफल बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाडी पंकज आडवाणी ने दोहा में 24 वां विश्व खिताब ख़िताब जीत लिया है।
उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के बाबर मसीह को हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया।
हाल ही में पंकज आडवाणी ने लगातार दूसरी बार एशियन स्नूकर चैंपियनशिप 2021 का ख़िताब जीता है।
पंकज आडवाणी को साल 2004 में अर्जुन अवॉर्ड, राजीव गाँधी पुरस्कार, 2006 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इसके बाद उन्हें 2009 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण से भी नवाजा गया।


प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Sarkari Circle - Current affairs of 25th of september 2021

27 सितंबर, 2021 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (NDHM) की राष्ट्रव्यापी रोल-आउट की घोषणा करेंगे।
इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (PM-DHM) कर दिया गया है।
इसके तहत लोगों को डिजिटल हेल्थ आईडी प्रदान की जाएगी जिसमें व्यक्ति का स्वास्थ्य रिकॉर्ड होगा।
प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (PM-DHM) वर्तमान में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के केंद्र शासित प्रदेशों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चल रहा है।
राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की शुरुआत: 15 अगस्त 2020

RRC Northern Railway Recruitment 2021: 3,093 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए अभी आवेदन करें


हंगरी में बिटकॉइन के संस्थापक सातोशी नाकामोतो की प्रतिमा का अनावरण किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 25th of september 2021

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में बिटकॉइन के संस्थापक सातोशी नाकामोतो की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।
इस प्रतिमा का निर्माण रेका गेर्जली और तमस गिल्ली द्वारा किया गया है।
बिटकॉइन: बिटकॉइन एक प्रकार की डिजिटल मुद्रा है, जो तत्काल भुगतान को सक्षम बनाती है।
इसे साल 2009 में दुनिया के सामने पेश किया गया था।
अन्य क्रिप्टोकरेंसी: Ethereum, Tether, Binance Coin, Cardano, Dogecoin और XRP।
“ई-नायरा” नाम से अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करेगा: नाइजीरिया
बिटकॉइन को कानूनी रूप से अपनाने वाला पहला देश: अल साल्वाडोर
हंगरी की राजधानी: बुडापेस्ट
मुद्रा: हंगेरियन फ़ोरिंट
राष्ट्रपति: जानोस अडेर


20,000 रन बनाने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बनीं मिताली राज

Sarkari Circle - Current affairs of 25th of september 2021

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे कप्तान मिताली राज अपने करियर में 20,000 रन पूरे करने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में मिताली राज ने 107 गेंदों में 61 रन बनाकर यह मुकाम हासिल किया।
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली विश्व की पहली महिला खिलाड़ी: मिताली राज
अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी: मिताली राज
मिताली राज ने साल 1999 में भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच: रमेश पोवार

इंटरनेट की स्वतंत्रता के मामले में चीन दुनिया में सबसे खराब देश, जानिए भारत की रैंक क्या है


डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ इंडेक्स 2021 में भारत 59वें स्थान पर

Sarkari Circle - Current affairs of 25th of september 2021

हाल ही में ऑनलाइन प्राइवेसी सॉल्यूशन प्रोवाइडर, सर्फशर्क द्वारा डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ (DQL) सूचकांक, 2021 जारी किया गया है।
इस सूचकांक में 110 देशों में भारत को 59वें स्थान पर रखा गया है।
टॉप- 03 देश
डेनमार्क – 01
दक्षिण कोरिया – 02
फ़िनलैंड – 03

वर्ष 2020 में भारत 85 देशों में से 57वे स्थान पर था।
यह रैंकिंग निम्न पाँच आधार पर दी जाती है:
इंटरनेट की वहनीयता
इंटरनेट की गुणवत्ता
इलेक्ट्रॉनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर
इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा
इलेक्ट्रॉनिक गवर्नमेंट


निरुपमा राव द्वारा लिखित पुस्तक “The Fractured Himalaya: How the Past Shadows the Present in India-China Relations”

Sarkari Circle - Current affairs of 25th of september 2021

भारत की पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव ने “द फ्रैक्चर्ड हिमालय: हाउ द पास्ट शैडोज द प्रेजेंट इन इंडिया-चाइना रिलेशंस (The Fractured Himalaya: How the Past Shadows the Present in India-China Relations)” नामक पुस्तक लिखी है।
निरुपमा राव अपने करियर के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और श्रीलंका में भारत की राजदूत भी रहीं हैं।


107 वर्षीय जापान की जुड़वां बहनें दुनिया की सबसे बुजुर्ग प्रमाणित

Sarkari Circle - Current affairs of 25th of september 2021

हाल ही में जापान की जुड़वां बहनों उमेनो सुमियामा और कोउमे कोदामा को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित जुड़वां के रूप में प्रमाणित किया गया है।
उनकी उम्र 107 साल और 330 दिन है।
दोनों बहनों का जन्म 5 नवंबर, 1913 को हुआ था।
इनसे पहले यह रिकॉर्ड प्रसिद्ध जापानी जुड़वां बहनों किन नारिता और गिन कानी (107 साल और 175 दिन) के नाम था।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *