Current affairs of 24th of september 2021 in hindi

12 min read

Table of Contents

वाणिज्य सप्ताह: 20 से 26 सितंबर 2021

Sarkari Circle - Current affairs of 24th of september 2021

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा 20 से 26 सितंबर 2021 तक ‘वाणिज्य सप्ताह’ मनाया जा रहा है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लॉन्च किया नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS)

Sarkari Circle - Current affairs of 24th of september 2021

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने निवेशकों और व्यवसायों के लिए ‘नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS)’ की शुरुआत की है।
नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम: एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसका उद्देश्य किसी बिजनेस को शुरू करने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाना है।
इसके अंतर्गत अलग-अलग ऑफिस में जाकर अप्रूवल लेने की जरूरत नहीं रहती।


शिक्षा मंत्रालय द्वारा गठित पैनल के प्रमुख होंगे के कस्तूरीरंगन

Sarkari Circle - Current affairs of 24th of september 2021

हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत स्कूल, प्रारंभिक बचपन, शिक्षक और वयस्क शिक्षा के लिए नए पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए 12 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
इस पैनल की अध्यक्षता भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख डॉ कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन करेंगे।
के कस्तूरीरंगन 1994 से 2003 तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष रहे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने के सम्बन्ध में आदेश देने वाला पहला राज्य: कर्नाटक
नई शिक्षा नीति 2020 को भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को घोषित किया गया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 को लागू करने वाला दूसरा राज्य: मध्य प्रदेश

यह नीति अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित है।
यह भारत की तीसरी राष्ट्रीय शिक्षा नीति है।
पहली बार वर्ष 1968 में और फिर वर्ष 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनी थी।
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 6% हिस्से के सार्वजनिक व्यय का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अंतर्गत स्कूलों में 10 +2 के स्थान पर 5 +3+3+4 फार्मेट को शामिल किया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान

To read in english click here


भारत के ग्रांडमास्टर डी गुकेश ने जीता नॉर्वे शतरंज ओपन 2021 का ख़िताब

Sarkari Circle - Current affairs of 24th of september 2021

भारत के 59वें ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज ओपन 2021 का ख़िताब जीता।
इसके साथ ही यह उनकी इस महीने की लगातार दूसरी जीत है।
डी गुकेश भारत के सबसे युवा और दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर हैं।
भारत के 70वें शतरंज ग्रैंडमास्टर: R. राजा ऋत्विक
दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर: अभिमन्यु मिश्रा


चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए असम में स्थापित किया जाएगा ‘चाय पार्क’

Sarkari Circle - Current affairs of 24th of september 2021

असम राज्य में चाय के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कामरूप जिले के छयगाँव में एक चाय पार्क स्थापित किया जाएगा।
चाय उत्पादन में प्रथम देश: चीन
दूसरे भारत स्थान पर: भारत
चाय उत्पादन में प्रथम राज्य: असम
कॉफ उत्पादन में प्रथम राज्य: कर्नाटक
भारत का पहला कवक पार्क: उत्तराखंड, कुमाऊं के मनुस्यारी में
भारत का पहला टायर पार्क: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
भारत का पहला फायर पार्क: ओडिशा
भारत का पहला ‘जेंडर पार्क’: कोझिकोड, केरल


पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप की मेजबानी करेगा ओडिशा

Sarkari Circle - Current affairs of 24th of september 2021

पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
यह टूर्नामेंट 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 तक खेला जाएगा जिसमें 16 टीमें भाग लेंगी।
इससे पहले वर्ष 2016 में जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के मेजबानी लखनऊ ने की थी जिसमें भारत ने ट्रॉफी जीती थी।
सीनियर पुरुष विश्व कप 2023 की मेजबानी: ओडिशा
हाल ही में ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की थी कि वर्ष 2023 में प्रायोजन समाप्त होने के बाद ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों को प्रायोजित करेगी।
हॉकी इंडिया की स्थापना: 20 मई 2009
मुख्यालय: नई दिल्ली
अध्यक्ष: नरिंदर ध्रुव बत्रा


IPL में 01 टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

Sarkari Circle - Current affairs of 24th of september 2021

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1000 रन बनाए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: में विराट कोहली
IPL का 14वां संस्करण अबुधाबी (UAE) में आयोजित किया जा रहा है।
IPL का प्रायोजक: VIVO
कुल टीमें: 08
सबसे ज्यादा 5 बार Iफेसबुक इंडिया ने राजीव अग्रवाल को नियुक्त किया सार्वजनिक नीति का प्रमुखPL का खिताब जीतने वाली टीम: मुंबई इंडियन्स


फेसबुक इंडिया ने राजीव अग्रवाल को नियुक्त किया सार्वजनिक नीति का प्रमुख

Sarkari Circle - Current affairs of 24th of september 2021

हाल ही में फेसबुक इंडिया ने पूर्व IAS अधिकारी राजीव अग्रवाल को सार्वजनिक नीति निदेशक के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।
वह इस पद पर अंखी दास का स्थान लेंगे।
फेसबुक की स्थापना: फरवरी 2004
मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
सीईओ: मार्क जुकरबर्ग
फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: अजीत मोहन


इंटरनेट की स्वतंत्रता के मामले में चीन दुनिया में सबसे खराब देश

Sarkari Circle - Current affairs of 24th of september 2021

हाल ही में वाशिंगटन स्थित फ्रीडम हाउस द्वारा ”फ्रीडम ऑन द नेट 2021″ रिपोर्ट जारी की गई है।
इस रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट की स्वतंत्रता के मामले में चीन सबसे खराब देश है।
पाकिस्तान भी टाॅप-10 देशों में शामिल है।
भारत इस सूची में 31वें स्थान पर है.
सबसे खराब स्थिति वाले टॉप 03 देश:
चीन
ईरान
म्यांमार
अच्छी स्थिति वाले टॉप 03 देश:
आइसलैंड
एस्तोनिया
कनाडा

रोज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स की क्विज का अभ्यास करें


नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव नियुक्त हुए राजीव बंसल

Sarkari Circle - Current affairs of 24th of september 2021

केंद्र सरकार द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव के रूप में राजीव बंसल को नियुक्त किया गया है।
बंसल इस पद पर प्रदीप सिंह खरोला का स्थान लेंगे।
राजीव बंसल वर्तमान में एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर हैं।
इसके आलावा के राजारमन को दूरसंचार विभाग में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.
वह इस पद पर अंशु प्रकाश का स्थान लेंगे
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री: ज्योतिरादित्य सिंधिया


चेतन भगत द्वारा लिखित नई पुस्तक ‘400 डेज’

हाल ही में भारतीय लेखक चेतन भगत ने अपनी नई पुस्तक ‘400 डेज’ ट्रेलर जारी किया है।
इस पुस्तक का विमोचन 08 अक्टूबर, 2021 को किया जाएगा।
यह पुस्तक, “द गर्ल इन रूम 105” और “वन अरेंज मर्डर” के बाद केशव-सौरभ श्रृंखला का तीसरा उपन्यास है।
चेतन भगत द्वारा लिखित अन्य पुस्तकें:
3 मिस्टेक्स ऑफ़ माई लाइफ
‘टू स्टेट्सः द स्टोरी ऑफ मेरी मैरिज’
हाफ गर्लफ्रेंड
फाइव प्वाइंट समवन
वन नाइट एट कॉल सेंटर

व्हाट यंग इंडिया वांट्स

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *