Current affairs of 21st of september 2021 in hindi

10 min read

Table of Contents

विश्व अल्जाइमर दिवस: 21 सितम्बर

हर साल 21 सितम्बर को अल्जाइमर बीमारी के बारे में जागरूकता लाने की उद्देश्य से विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है।
विश्व अल्जाइमर दिवस 2021 का विषय “मनोभ्रंश को जानें, अल्जाइमर को जानें (Know Dementia, Know Alzheimer’s)”
यह डिमेंशिया से सम्बंधित बीमारी है, जिसके चलते व्यक्ति अपनी याददाश्त खोने लगता है।


अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस: 21 सितंबर

हर साल 21 सितंबर को सम्पूर्ण विश्व में शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2021 का विषय: “एक न्यायसंगत और सतत विश्व के लिए बेहतर पुनर्प्राप्ति (Recovering Better for an Equitable and Sustainable World)”
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा 21 सितंबर 1981 को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना की गई थी।


वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index) 2021 में भारत 46वें स्थान पर

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा 20 सितंबर 2021 को वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index) 2021 जारी किया गया
इस सूचकांक में 132 देशों में भारत को 46वें स्थान पर रखा गया है।
पिछले साल की रैंकिंग की तुलना में भारत इस वर्ष 2 पायदान ऊपर आ गया है।
रैंकिंग में टॉप 03 देश:
स्विट्ज़रलैंड – 01
स्वीडन – 02
संयुक्त राज्य अमेरिका – 03
वैश्विक नवाचार सूचकांक की शुरुआत: 2007

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) की स्थापना: 14 जुलाई 1967
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
महानिदेशक: डैरेन टैंग
सदस्य देश: 1932
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस: 26 अप्रैल

To read in english click here


शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 9वां सदस्य देश बना ईरान

हाल ही में ईरान आधिकारिक तौर पर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 9वां सदस्य देश ईरान बन गया है।
ईरान अब तक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में पर्यवेक्षक देश के रूप में शामिल था।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना: 15 जून, 2001
मुख्यालय : बीजिंग, चीन
महासचिव: व्लादिमीर नोरोव
सदस्य देश: 8 (कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान और ईरान)
24 जून 2016 को भारत और पाकिस्तान SCO के सदस्य बने

SCO का 21वां शिखर सम्मेलन: ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे
ईरान की राजधानी: तेहरान
मुद्रा: रियाल
राष्ट्रपति: इब्राहिम रईसी
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के बीच 13 से 25 सितम्बर तक रूस में आतंकवाद विरोधी अभ्यास, “शांतिपूर्ण मिशन” 2021 आयोजित किया जा रहा है।


मध्य प्रदेश के ‘छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय’ का नाम बदलकर ‘राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय’ के नाम पर रखने की घोषणा की गई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के 164वे बलिदान दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय’ का नाम बदलकर ‘राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय’ के नाम पर रखने की घोषणा की है।
राजा शंकर शाह गोंडवाना साम्राज्य के राजा थे।

रोज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स की क्विज का अभ्यास करें


70वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने भारत के R. राजा ऋत्विक

तमिलनाडु के 17 वर्षीय R. राजा ऋत्विक 70वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।
उन्होंने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित वेज़रकेपज़ो ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में यह ख़िताब जीता।
भारत के 68 वें चेस ग्रैंडमास्टर: अर्जुन कल्याण (तमिलनाडु)
दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर: अभिमन्यु मिश्रा
भारत के पहले ग्रैंडमास्टर: विश्वनाथन आनंद (1988)
विश्वनाथन आनंद की आत्मकथा: “माइंड मास्टर”
पहली महिला ग्रैंडमास्टर: एस विजयलक्ष्मी
ग्रांडमास्टर का खिताब विश्व शतरंज संगठन (FIDE) द्वारा शतरंज खिलाड़ियों को दिया जाता है।
FIDE का स्थापना: 20 जुलाई 1924
मुख्यालय: लुसाने (स्विट्जरलैंड)
भारत में शतरंज संगठन


विश्व बैंक ने अपनी ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ रिपोर्ट का प्रकाशन बंद किया

हाल ही में विश्व बैंक ने अपनी ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ रिपोर्ट का प्रकाशन बंद करने का फैसला किया है।
यह निर्णय वर्ष 2018 और 2020 की रिपोर्ट में डेटा अनियमितताओं की समीक्षा के बाद लिया गया है।
‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ रिपोर्ट: पहली बार यह रिपोर्ट वर्ष 2003 में जारी की गई थी।
ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ रिपोर्ट 2019-20 में भारत को 63वें स्थान पर रखा गया था।
विश्व बैंक का गठन: जुलाई 1944
मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., USA
अध्यक्ष: डेविड माल्पस
सदस्य देश: 189


पंकज आडवाणी ने जीता एशियन स्नूकर चैंपियनशिप 2021 का ख़िताब

भारत के सबसे सफल बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाडी पंकज आडवाणी ने एशियन स्नूकर चैंपियनशिप 2021 का ख़िताब जीत लिया है।
यह खिताब उन्होंने लगातार दूसरी बार अपने नाम किया है।
पंकज आडवाणी साल 2019 में भी एशियन स्नूकर चैंपियनशिप जीत चुके हैं।
पंकज आडवाणी को साल 2004 में अर्जुन अवॉर्ड, राजीव गाँधी पुरस्कार, 2006 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इसके बाद उन्हें 2009 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण से भी नवाजा गया।


भारत-नेपाल के बीच 15वां संयुक्त सैन्य अभ्यास “सूर्य किरण”

भारत और नेपाल के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास “सूर्य किरण” का 15वां संस्करण 20 सितम्बर 2021 से शुरू किया गया।
इस वर्ष यह अभ्यास पिथौरागढ़, उत्तराखंड में आयोजित किया जा रहा है।
इससे पहले वर्ष 2019 में “सूर्य किरण” अभ्यास नेपाल में आयोजित किया गया था।
कोविड -19 के वर्ष 2020 में यह अभ्यास रद्द कर दिया गया था।


भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’

भारत और इंडोनेशिया की नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ के तीसरे संस्करण का आयोजन 20 सितंबर से 22 सितंबर 2021 तक किया जा रहा है।
यह अभ्यास इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य में आयोजित किया जा रहा है।
भारत और इंडोनेशिया के बीच होने वाले अन्य अभ्यास:
‘पैसेज एक्सरसाइज’
‘CORPAT’

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *