Current affairs of 23rd of september 2021 in hindi

9 min read

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस: 23 सितंबर

हर साल 23 सितंबर को सांकेतिक भाषा के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस’ मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2021 का विषय: “हम मानवाधिकारों के लिए हस्ताक्षर करते हैं (We Sign For Human Rights)”
पहली बार यह दिवस वर्ष वर्ष 2018 में मनाया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह: 20 से 26 सितंबर 2021
अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह 2021 का विषय: “उत्पन्न बधिर समुदायों का जश्न मनाना (Celebrating Thriving Deaf Communities)”
बधिरों का विश्व संघ (WFD) की स्थापना: 23 सितंबर 1951
मुख्यालय: हेल्सिंकी, फिनलैंड
अध्यक्ष: जोसेफ मरे


ब्रिगेडियर एसवी सरस्वती को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया

सैन्य नर्सिंग सेवा की उप महानिदेशक ब्रिगेडियर SV सरस्वती को ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार’ 2020 से सम्मानित किया गया है.
यह पुरूस्कार नर्स को उनके अपार योगदान के लिए दिया जाता है
‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार’ 2021: गुजरात की नर्स भानुमति घीवला
फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल:

  • फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन का जन्मदाता माना जाता है।
  • वह “द लेडी विद द लैंप” (दीपक वाली महिला) के नाम से प्रसिद्ध हैं।
  • वह पहली महिला थीं जिन्हें 1907 में ऑर्डर ऑफ मेरिट दिया गया था।
  • उत्तरप्रदेश, भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू को ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता है।
  • WHO ने वर्ष 2020 को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘ईयर ऑफ नर्स एंड मिडवाइफ’ के रूप में घोषित किया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस: 12 मई (फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती)
  • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2021 का विषय: ‘Nurses: A Voice to Lead – A vision for future healthcare’

नोबेल शांति पुरस्‍कार विजेता कैलाश सत्यार्थी नियुक्त हुए SDG अधिवक्ता

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा 76 वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में सतत विकास लक्ष्य (SDG) अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।
कैलाश सत्यार्थी के आलावा STEM कार्यकर्ता वेलेंटीना मुनोज रबनाल, माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ और के-पॉप सुपरस्टार ब्लैकपिंक को नए SDG अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया है।
इसी के साथ UN में अब कुल 16 SDG अधिवक्ता हो गए हैं।
कैलाश सत्यार्थी को पाकिस्तान की नारी शिक्षा कार्यकर्ता मलाला युसुफ़ज़ई के साथ सम्मिलित रूप से वर्ष 2014 का नोबेल शान्ति पुरस्कार प्रदान किया गया है।

To read in english click here


बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ‘SDG Progress Award’ से सम्मानित किया गया

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) ‘SDG Progress Award’ से सम्मानित किया गया है।
सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) की स्थापना: 2012 (प्रोफेसर जेफरी डी. सैक्स द्वारा)
बांग्लादेश की राजधानी: ढाका
मुद्रा: टका
धान मंत्री: शेख हसीना
राष्ट्रपति: अब्दुल हमीद


यूनेस्को ने मुरा-द्रवा-डेन्यूब (MDD) को ‘पाँच देशों का बायोस्फीयर रिज़र्व’ घोषित किया

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन’ (यूनेस्को) ने मुरा-द्रवा-डेन्यूब (MDD) को विश्व का प्रथम ‘पाँच देशों का बायोस्फीयर रिज़र्व’ घोषित किया है।
इसी के साथ मुरा-द्रवा-डेन्यूब (MDD) बायोस्फीयर रिज़र्व ‘यूरोप का सबसे बड़ा नदी संरक्षित क्षेत्र‘ बन गया है।
इसके संरक्षण के लिए पांच देश ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, हंगरी तथा सर्बिया सहमत हुए हैं।
वर्तमान में भारत में कुल बायोस्फीयर रिज़र्व: 18
यूनेस्को के मैन एंड बायोस्फीयर रिज़र्व प्रोग्राम की सूची में शामिल बायोस्फीयर रिज़र्व: 12
यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1946
अध्यक्ष: आंद्रे अजोले
सदस्य देश: 193
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

यह भी पढ़ें: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 9वां सदस्य देश बना ईरान


ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स का विलय

ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के बीच विलय की घोषणा हो गई है।
इस विलय के बाद 52.93% नियंत्रक हिस्सेदारी सोनी के पास ही रहेगी।
दूसरी तरफ ZEEL के पास 47.07% हिस्सेदारी होगी।
ज़ी एंटरटेनमेंट के CEO पुनीत गोयनका 5 साल की अवधि के लिए विलय होने वाली कंपनी में MD और CEO होंगे।
जी मीडिया इस डील में शामिल नहीं है वह एक अलग कंपनी है।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया की स्थापना: 30 सितंबर 1995
मुख्यालय: मुंबई


भारत के दो समुद्र तटों को मिला ‘अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाणन’

हाल ही में भारत के दो समुद्र तटों कोवलम (तमिलनाडु) और ईडन (पुडुचेरी) को मिला ‘अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाणन’ से सम्मानित किया गया है।
इसके साथ ही भारत में अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाणन से सम्मानित समुद्र तटों की कुल संख्या 10 हो गई है।
अन्य 08 समुद्र तट:
शिवराजपुर, गुजरात
घोघला, दीव
कासरकोड और पादुबिद्री, कर्नाटक
काप्पा, केरल
रुशिकोंदा, आंध्र प्रदेश
गोल्डन, ओडिशा
राधानगर- अंडमान और निकोबार

ब्लू फ्लैग प्रमाणन: फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (FEE), डेनमार्क द्वारा ब्लू फ्लैग प्रमाणन दिया जाता है।

रोज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स की क्विज का अभ्यास करें


कानून और न्याय मंत्रालय ने “एक पहल” अभियान शुरू किया

हाल ही में कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा टेली-लॉ के तहत बड़े पैमाने पर पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए “एक पहल” नामक अभियान शुरू किया गया है।
यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में चलाया जाएगा।
टेली-लॉ: पैनल वकीलों द्वारा संचार व तकनीक द्वारा लोगों को कानूनी जानकारी और सलाह देना।
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री: किरेन रिजिजू

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *