Current affairs of 12th of june 2021 in hindi

12 min read

Table of Contents

बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस : 12 जून

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

हर साल दुनियाभर में 12 जून को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम ना कराकर उन्हें शिक्षा दिलाने और आगे बढ़ने के लिए जागरूक करना है।
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 2021 का विषय: “Act now: End child labour
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना (ILO): 1919
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
अध्यक्ष: गाय राइडर


जिम्बॉम्बे की लेखिका त्सित्सी डांगरेम्बगा (Tsitsi Dangarembga) ने जीता पेन पिंटर पुरस्कार 2021

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

जिम्बॉम्बे की लेखिका त्सित्सी डांगरेम्बगा को उनकी पुस्तक “ability to capture and communicate vital truths even amidst times of upheaval” के लिए पेन पिंटर पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।
वर्ष 2020 में डांगरेम्बगा की पुस्तक “This Mournable Body” को बुकर प्राइज़ के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
पेन पिंटर पुरस्कार की स्थापना 2009 में नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता हेराल्ड पिंटर के नाम पर की गई है।
जिम्बॉम्बे की राजधानी: हरारे
मुद्राएं: US डॉलर, रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट डॉलर
राष्ट्रपति: इमर्सन मनांगग्वा


बंधन बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में सीएस घोष की तीन साल के लिए फिर से नियुक्त किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

भारतीय रिजर्व बैंक ने चंद्रशेखर घोष को बंधन बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
यह नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की गयी है।
बंधन बैंक की स्थापना: 2001
मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल


हरियाणा के मुख्यमंत्री ने करनाल में ‘ऑक्सी वन’ बनाने की घोषणा की

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 5 जून, 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर करनाल जिले में 80 एकड़ ‘ऑक्सी-वन’ (एक जंगल) बनाने की घोषणा की।
‘ऑक्सी वन’ में 10 तरह के जंगल होंगे।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार ने चार महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं:
1. प्राण वायु देवता पेंशन योजना – इस योजना के तहत 75 वर्ष से ऊपर के वृक्षों के रखरखाव के लिए प्राण वायु देवता के नाम पर 2500 रुपये की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
2. करनाल में ऑक्सी वन
3. पंचकुला में ऑक्सी-वन
4. हरियाणा में पंचवटी वृक्षारोपण


क्रिस ब्रॉड होंगे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) मैच के रेफरी

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए मैच अधिकारियों के नाम की घोषणा की है।
जिसमें क्रिस ब्रॉड को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच के रेफरी के रूप में लिए नियुक्त किया है।
इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और माइकल गॉफ अंपायर होंगे।
यह मैच 18 से 22 जून तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में खेले जाएंगे।
ICC की स्थापना: 15 जून 1909
मुख्यालय- दुबई, UAE
अध्यक्ष- ग्रेग बार्कले
CEO- मनु साहनी


डेबी हेविट बनी इंग्लैंड फुटबॉल एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

डेबी हेविट 158 साल पुरानी फुटबॉल एसोसिएशन, इंग्लैंड की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
वह पूर्व अध्यक्ष ग्रेग क्लार्क के इस्तीफे के 14 महीने बाद जनवरी में इंग्लैंड एफए से जुड़ेंगी।

To read in english click here


प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

प्रतिष्ठित न्यूरोलॉजिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन हो गया।
डॉ. अशोक पनगढ़िया भारतीय रक्षा बलों के मानद न्यूरोलॉजिस्ट थे।
वे ‘दिशा’ नामक NGO के चेयरमैन भी थे।
वह चिकित्सा के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च पुरस्कार डॉ. बी.सी. रॉय पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे।
उन्हें 2014 में भारत सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
राजस्थान सरकार ने 1992 में उन्हें मेरिट पुरस्कार से सम्मानित किया था
इसके अलावा मेडिकल क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें यूनेस्को अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
जबकि टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था।


UNSC ने एंटोनियो गुटेरेस को दोबारा संयुक्त राष्ट्र का महासचिव बनाने की सिफारिश की

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख के रूप में पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (पुर्तगाल) के नाम की सिफारिश की।
नया कार्यकाल 1 जनवरी, 2022 से शुरू होगा।
72 वर्षीय एंटोनियो गुटेरेस वर्ष, 2017 से संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना: 24 अक्टूबर 1945
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य
सदस्य देश: 193 (दक्षिणी सूडान, जिसको 11 जुलाई, 2011 को 193वां सदस्य बना)
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि: टीएस तिरुमूर्ति


डॉ. चारू खोसला ने जीता ग्रीनप्रेन्योर अवार्ड 2021

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब की असिस्टेंट डीन, डॉ. चारू खोसला ने प्रतिष्ठित ग्रीनप्रेन्योर अवार्ड 2021 जीता है।
उन्हें ‘ऊर्जा प्रबंधन’ में अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।


LIC के अध्यक्ष एमआर कुमार के कार्यकाल को नौ महीने तक बढ़ाया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

भारत सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के अध्यक्ष एम आर कुमार को अगले साल मार्च तक नौ महीने का विस्तार दिया है।
30 जून, 2021 को उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था।
परन्तु अब नए कार्यकाल के तहत वे 13 मार्च, 2022 तक अपने पद पर बने रहेंगे।
LIC की स्थापना: 1 सितम्बर 1956
मुख्यालय- मुंबई


इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाडी बने जेम्स एंडरसन

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने पूर्व बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का रेकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 161 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था।
एंडरसन 162 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
जेम्स एंडरसन, मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) के 800, शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया) के 708 और अनिल कुंबले (भारत) के 619 विकेटों के बाद सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं।


अमूल के प्रबंध निदेशक डॉ. आर एस सोढ़ी को एशिया पैसिफिक उत्पादकता चैंपियन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (अमूल) के प्रबंध निदेशक, डॉ. आर.एस. सोढ़ी को एशियाई उत्पादकता संगठन (APO), टोक्यो, जापान से एशिया पैसिफिक उत्पादकता चैंपियन के रूप में क्षेत्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
डॉ. सोढ़ी पिछले 20 वर्षों में भारत की तरफ से पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति हैं।


लक्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी ‘फेरारी’ के नए CEO बने बेनेडेटो विग्ना

Sarkari Circle - Current affairs of 12th of june 2021

इटली के मारानेलो में स्थित इतालवी लक्ज़री स्पोर्ट्स कार की निर्माता कंपनी ‘फेरारी’ ने बेनेडेटो विग्ना को नया सीईओ नियुक्त किया है।
वे इस पद पर जॉन एल्कैन का स्थान लेंगे।
फेरारी की स्थापना- 1947
मुख्यालय- मारानेलो, इटली
संस्थापक- एंज़ो फेरारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *