Current affairs of 15th of july 2021 in hindi

11 min read

Table of Contents

विश्व युवा कौशल दिवस: 15 जुलाई

Sarkari Circle - Current affairs of 15th of july 2021

हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है।
विश्व युवा कौशल दिवस 2020 का विषय: “युवा कौशल पोस्ट-महामारी का पुनर्मूल्यांकन (Reimagining Youth Skills Post-Pandemic)”
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर, 2014 को युवाओं के कौशल विकास में निवेश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 जुलाई को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था।


दीपक काबरा ओलंपिक में पहले भारतीय जिम्नास्टिक जज बने

Sarkari Circle - Current affairs of 15th of july 2021

दीपक काबरा, ओलंपिक खेलों की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता को जज करने के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
भारत की ओर से इस बार ओलंपिक के लिए जिम्नास्टिक में प्रणति नायक ने क्वालिफाई किया है।
टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से 08 अगस्त के बीच आयोजित किये जाएंगे।
टोक्यो ओलंपिक खेलों के शुभंकर: ‘मिराइतोवा’ और ‘सोमाइटी’
टोक्यो ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक: मैरी कॉम (बॉक्सर) और मनप्रीत सिंह (हॉकी)
समापन समारोह में ध्वजवाहक: बजरंग पुनिया (पहलवान)
टोक्योे 2020 ओलंपिक संचालन समिति का अध्यक्ष: सीको हाशिमोतो


राज्यसभा में सदन के नेता बने पीयूष गोयल

Sarkari Circle - Current affairs of 15th of july 2021

केंद्रीय वाणिज्य, उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है।
वह थावर चंद गहलोत का स्थान लेंगे।
थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राज्यसभा: यह संसद का ऊपरी सदन है। (निचला सदन – लोकसभा)
राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं।
जिनमें 12 सदस्यों को कला, विज्ञान, साहित्य और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है।
राज्यसभा में सदस्य 6 साल के लिए चुने जाते हैं, जिनमे एक-तिहाई सदस्य हर 2 साल में सेवा-निवृत होते हैं।
भारत के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति होते हैं।
वर्तमान सभापति: वैकेया नायडू


पहली बार हिमालयी याक का बीमा किया जायेगा

Sarkari Circle - Current affairs of 15th of july 2021

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के दिरांग में स्थित ‘राष्ट्रीय याक अनुसंधान केंद्र’ (NRCY) ने ऊंचाई वाले याक का बीमा करने के लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ समझौता किया है।
‘राष्ट्रीय याक अनुसंधान केंद्र’ 1989 में स्थापित किया गया था।
याक, बोविनी जनजाति से संबंधित हैं, जिसमें बाइसन, भैंस और मवेशी भी शामिल हैं।
यह -40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को सहन कर सकता है।
याक की सबसे ज्यादा आबादी लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में है।
भारत में याक की कुल आबादी लगभग 58,000 है।


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन हरियाणा में किया जाएगा

Sarkari Circle - Current affairs of 15th of july 2021

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया फरवरी 2022 हरियाणा में किया जाएगा।
गेम्स का आयोजन इसी साल नवंबर में हरियाणा में किया जाना था लेकिन राज्य की सरकार कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए इस अब अगले साल फरवरी में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 श्रेणी में होने हैं।
शुभंकर: ‘धाकड़’
खेलो इंडिया यूथ गेम को वर्ष 2018 में खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा आरंभ किया गया था।


भारतीय नौसेना को बोईंग से मिला दसवां ‘P-8आई’ युद्धक विमान

Sarkari Circle - Current affairs of 15th of july 2021

भारतीय नौसेना ने अमेरिकी एयरोस्पेस कम्पनी ‘बोइंग’ से 10वां पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान ‘P-8आई’ प्राप्त किया है।
रक्षा मंत्रालय द्वारा 2009 में आठ P-8I विमानों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।
2016 में चार अतिरिक्त P-8I विमानों के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
बोइंग की स्थापना: 15 जुलाई 1916
मुख्यालय: शिकागो, संयुक्त राज्य अमेरिका
अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: डेविड एल कैलहौन
अमेरिका की राजधानी: वाशिंगटन, डीसी
मुद्रा: अमेरिकी डॉलर
राष्ट्रपति: जो बाइडेन
अमेरिका में भारतीय राजदूत: तरनजीत सिंह संधू


“The Struggle Within: A Memoir Of The Emergency” अशोक चक्रवर्ती द्वारा लिखित पुस्तक

Sarkari Circle - Current affairs of 15th of july 2021

अर्थशास्त्री अशोक चक्रवर्ती द्वारा “The Struggle Within: A Memoir Of The Emergency” नमक पुस्तक लिखी गई है।
वह वर्तमान में जिम्बाब्वे सरकार के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार हैं।


UK ने 50 वर्षों में पहली बार भारत को सेब का निर्यात किया

Sarkari Circle - Current affairs of 15th of july 2021

यूनाइटेड किंगडम की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लिज़ ट्रस ने 50 वर्षों में पहली बार भारत को सेब का निर्यात किया है।
यूनाइटेड किंगडम की राजधानी: लंदन
मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग
प्रधान मंत्री: बोरिस जॉनसन
ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त: गायत्री इस्सर कुमार

To read in english click here


पूर्व WWE रेसलर पॉल ओर्नडोर्फ का निधन

Sarkari Circle - Current affairs of 15th of july 2021

प्रसिद्ध अमेरिकी पहलवान, पॉल ओर्नडोर्फ का निधन हो गया है।
उन्हें ‘मिस्टर वंडरफुल’ के नाम से जाना जाता था।
पॉल ओर्नडोर्फ को 2005 में उनके योगदान के लिए हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।


ICCR दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘बंगबंधु पीठ’ स्थापित करेगा

Sarkari Circle - Current affairs of 15th of july 2021

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR), दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘बंगबंधु पीठ’ की स्थापना करेगी।
यह पीठ, बांग्लादेश के संस्थापक राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान के सम्मान में और भारत तथा बांग्लादेश के राजनयिक संबंधों के साथ-साथ बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए स्थापित की जाएगी।
शेख मुजीबुर रहमान बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति व बाद में प्रधानमंत्री भी रहे हैं।
उन्हें ‘बंगबन्धु’ की पदवी से सम्मानित किया गया।
16 दिसम्बर सन् 1971 को बांग्लादेश बना था।


सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का DA 17% से बढ़ाकर 28% किया

Sarkari Circle - Current affairs of 15th of july 2021

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली महंगाई राहत (DR) को 01 जुलाई 2021 से बढ़ाकर 28% करने की मंजूरी दे दी है।
जो अब तक 17% की दर से मिल रहा था।
यानी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब 11% ज्यादा महंगाई भत्ता मिलेगा।


पटना में बनेगा भारत का पहला राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र

Sarkari Circle - Current affairs of 15th of july 2021

राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र जल्द ही बिहार की राजधानी पटना में स्थापित किया जायेगा।
ह भारत और एशिया का पहला राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र होगा।
गंगा की डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जानवर है।
जिसका वैज्ञानिक नाम ‘प्लैटनिस्टा गैंगेटिका’ है।
यह दुनिया में चार ताजे पानी की डॉल्फ़िन में से एक है।
अन्य तीन हैं:
चीन में यांग्त्ज़ी नदी पर ‘बाईजी‘
पाकिस्तान में सिंधु नदी पर ‘भुलाँ‘
अमेरिका में अमेज़ॅन नदी पर ‘बोटो‘
डॉल्फ़िन के लिए भारत का एकमात्र अभयारण्य: विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्‍य, भागलपुर, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *