Current affairs of 17th of july 2021 in hindi

11 min read

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस: 17 जुलाई

हर साल 17 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है।
इसे अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
यह दिन 17 जुलाई, 1998 को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) की संस्थापक संधि और रोम संविधि को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल न्यायालय (ICC) का मुख्यालय: द हेग, नीदरलैंड्स
अध्यक्ष: चिली इबोए-ओसुजी


मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस रेलवे स्टेशन रखा गया

पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले वाराणसी के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब बनारस रेलवे स्टेशन रखा गया है।
नए साइनबोर्ड में बनारस हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी और उर्दू में लिखा गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे का गठन: 14 अप्रेल, 1952
मुख्यालय: गोरखपुर


वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘रुद्राक्ष’ सम्मेलन केंद्र का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 186 करोड़ की लागत से बने ‘रुद्राक्ष’ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन किया।
इसकी छत शिवलिंग के आकार में तैयार की गई है और और केंद्र में 108 रुद्राक्ष लगाए गए हैं।
वाराणसी के सिगरा में इस रुद्राक्ष सेंटर को जापान की सहयोग से बनाया गया है.
इस सेंटर में इंडोजापान कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
रुद्राक्ष का वैज्ञानिक नाम: एलियोकार्पस गनीट्रस (Elaeocarpus ganitrus)


लद्दाख ने 2025 तक जैविक इकाई में बदलने के लिए सिक्किम के साथ किया समझौता

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख 2025 तक लद्दाख को जैविक कृषि सम्पन्न बनाने के लिए सिक्किम राज्य जैविक प्रमाणन एजेंसी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
जैविक प्रमाणीकरण के लिए लद्दाख को तीन चरणों में बांटा गया है।
भारत का पहला 100% जैविक राज्य: सिक्किम
भारत का पहला 100% जैविक केंद्र शासित प्रदेश: लक्षद्वीप

लद्दाख की राजधानी: लेह
प्रशासक: राधा कृष्ण माथुर


आंध्र प्रदेश ने EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की

आंध्र प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश और पदों और सेवाओं में नियुक्तियों में कापू समुदाय और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की है।
EWS आरक्षण: 103वाँ संविधान संशोधन 2019, अनुच्छेद 15 (6), अनुच्छेद 16 (6)
ऐसे व्यक्ति जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं।
जिनके परिवार की सकल वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है, उन्हें केवल आरक्षण के लाभ के लिए (EWS) के रूप में पहचाना जाता है।


जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय का नाम बदला गया

जम्मू और कश्मीर के उच्च न्यायालय “केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख संयुक्त उच्च न्यायालय (Common High Court of UT of Jammu & Kashmir and UT of Ladakh)” का नाम बदलकर अब “जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय” कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय की स्थापना: 26 मार्च, 1928
न्यायाधीश: न्यायमूर्ति पंकज मिथल
भारतीय संविधान का अनुच्छेद-214: प्रत्येक राज्य का एक उच्च न्यायालय होगा, दो या दो से अधिक राज्यों के लिए एक ही न्यायालय हो सकता है।
वर्तमान में भारत में कुल 25 उच्च न्यायालय है।
देश का 25वां उच्च न्यायालय: अमरावती, आंध्र प्रदेश (1 जनवरी, 2019)
भारत का पहला उच्च न्यायालय: कलकत्ता (1 जुलाई, 1862)


अडानी ग्रुप ने संभाला मुंबई अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डा का प्रबंधन

अडानी समूह ने मुंबई अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रबंधन का कार्यभार अपने हाथ में ले लिया है।
मुंबई एयरपोर्ट का प्रबंधन अभी तक GVK ग्रुप संभाल रहा था।
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ-साथ अडानी ग्रुप 6 अन्य हवाई अड्डों का संचालन करती है।
समूह ने 2024 तक नवी मुंबई हवाई अड्डे के संचालन की योजना बनाई है।
मुंबई हवाईअड्डा (छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) भारत का दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है.
भारत में सबसे व्यस्त हवाई अड्डा: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली
अडानी समूह की स्थापना: 20 जुलाई 1988
मुख्यालय: अहमदाबाद
संस्थापक: गौतम अडानी


प्रसिद्ध अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन

प्रसिद्ध अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
सुरेखा सीकरी को 1988 में फिल्म ‘तमस’, 1995 में ‘मम्मो’ और 2018 में ‘बधाई हो’ में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था।
वे आखिरी बार 2020 में फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़’ में नजर आई थीं।


पुलित्जर अवार्ड विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्द्की का तालिबान हमले में निधन

दानिश सिद्द्की की अफगानिस्तान के कंधार प्रान्त में अफगानी सैनिकों और तालिबान के बीच लड़ाई की कवरेज के दौरान हत्या कर दी गई।
वे अंतराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के लिए काम करते थे।
उन्हें 2018 में फीचर फोटोग्राफी के लिए प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार मिला था।
पुलित्जर पुरस्कार अमेरिका द्वारा पत्रकारिता के लिए दिया जाने वाला एक प्रमुख पुरस्कार है।
इसकी शुरुआत वर्ष 1917 में की गई थी।
पुलित्जर पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय: गोबिंद बिहारी लाल (1937)
इस पुरूस्कार में प्रमाण पत्र और 15,000 डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।


जनजातीय मामलों के मंत्री ने “कोविड टीका संग सुरक्षित वन, धन और उद्यम” अभियान शुरू किया

केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने “कोविड टीका संग सुरक्षित वन, धन और उद्यम” अभियान का शुभारम्भ किया है।
यह अभियान कोरोना टीकाकरण को तेज करने और मिथकों, अफवाहों, दुष्प्रचार और गलत सूचनाओं के खिलाफ “इन्फोडेमिक” को ख़त्म करने में मदद करने के लिए शुरू किया गया है।


जून में थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति (WPI) घटकर हुई 12.07%

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कच्चे तेल और खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी के कारण थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति (WPI) जून माह में घटकर 12.07% हो गई।
जून 2020 में यह -1.81%  थी.
मई 2021 में WPI: 12.94%
अप्रैल 2021 में WPI: 10.74%
वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *