Current affairs of 17th of september 2021 in hindi

12 min read

Table of Contents

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस: 17 सितंबर

हर साल 17 सितंबर को ‘विश्व रोगी सुरक्षा दिवस’ मनाया जाता है।
विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2021 का विषय: “सुरक्षित मातृ एवं नवजात देखभाल Safe maternal and newborn care”


‘गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान’ बनेगा देश का 53वां टाइगर रिजर्व

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) स्वीकृति दे दी है
यह देश का 53वां और छत्तीसगढ़ का चौथा टाइगर रिजर्व होगा।
छत्तीसगढ़ के अन्य टाइगर रिजर्व:
अचाकमार
उदंती सीतानदी
इंद्रावती

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान: यह राष्ट्रीय उद्यान पूर्व में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित ‘संजय राष्ट्रीय उद्यान’ का हिस्‍सा था।
छत्तीसगढ़ गठन के बाद इस उद्यान का 60% हिस्‍सा छत्तीसगढ़ के कोरिया ज़िले में चला गया।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस: 29 जुलाई
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2021 का विषय: “उनका अस्तित्व हमारे हाथों में है (Their Survival is in our hands)”
बाघों के संरक्षण के लिए ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की शुरुआत: 1973
‘टाइगर मैन ऑफ इंडिया’: कैलाश सांखला
पहला टाइगर रिजर्व: जिम कार्बेट (उत्तराखंड)
52वां टाइगर रिजर्व: रामगढ़ विषधारी अभ्यारण (राजस्थान)
भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व: नागार्जुन सागर श्रीशैलम (आँध्रप्रदेश)
सबसे छोटा टाइगर रिजर्व: पेंच (महाराष्ट्र)
दुनिया के 70% बाघ भारत में है।
2019 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की संख्या: 2967
सबसे ज्यादा बाघ: मध्यप्रदेश (526)
कर्नाटक (524)

to read in english click here


जम्मू-कश्मीर LG मनोज सिन्हा ने ‘एक ग्राम पंचायत-एक डिजी-पे सखी’ योजना का शुभारम्भ किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने “एक ग्राम पंचायत-एक डिजी पे” सखी योजना का शुभारंभ किया।
यह योजना महिलाओं को घर-घर तक डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।


अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने त्रिपक्षीय साझेदारी “ऑकस” की घोषणा की

15 सितंबर, 2021 को ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय सुरक्षा साझेदारी ‘ऑकस’ (AUKUS- ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटैन, अमेरिका) की घोषणा की है।
इस साझेदारी के तहत ऑस्ट्रेलिया परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों के बेड़े का निर्माण करेगा।
अन्य गठबंधन:
“द फाइव आईज”: अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड (1941)
“ANZUS”: ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका (1951)
“QUAD”: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया

TIME की 100 ‘सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में पीएम मोदी, ममता बनर्जी और अदार पूनावाला शामिल


कुशीनगर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीमा शुल्क अधिसूचित हवाई अड्डा घोषित किया गया

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) द्वारा सीमा शुल्क अधिसूचित हवाई अड्डा के तौर पर घोषित किया गया है।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की स्थापना: 1 जनवरी 1964
अध्यक्ष: एम अजीत कुमार
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस: 24 फरवरी


दूरदर्शन का 62वां स्थापना दिवस: 15 सितम्बर 2021

15 सितम्बर 2021 को दूरदर्शन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया।
15 सितंबर 1959 को दिल्ली में दूरदर्शन के प्रसारण की शुरूआत हुई थी।
नियमित दैनिक प्रसारण की शुरुआत 1965 में आल इंडिया रेडियो (AIR) के एक अंग के रूप में हुई थी।
दूरदर्शन की स्थापना: 15 सितंबर 1959
मुख्यालय: नई दिल्ली
महानिदेशक: मयंक कुमार अग्रवाल
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: 23 जुलाई
आकाशवाणी के महानिदेशक: एन वेणुधर रेड्डी


नीति आयोग ने शून्य-प्रदूषण वितरण वाहनों को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया ‘शून्य’ अभियान

नीति आयोग ने शून्य-प्रदूषण वितरण वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ‘शून्य’ अभियान की शुरुआत की है।
इस अभियान को अमेरिका स्थित रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (RMI) और RMI इंडिया के सहयोग से शुरू किया गया है।
नीति आयोग का गठन: 1 जनवरी 2015
मुख्यालय: नई दिल्ली
अध्यक्ष: नरेंद्र मोदी
उपाध्यक्ष: राजीव कुमार
सीईओ: अमिताभ कांत


सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा को DDCA लोकपाल नियुक्त किया गया

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा को एक साल की अवधि के लिए दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के नए लोकपाल सह नैतिकता अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
वह लोकपाल न्यायमूर्ति बदर दुर्रेज़ अहमद का स्थान लेंगी
इंदु मल्होत्रा देश की पहली ऐसी महिला अधिवक्ता हैं जो अधिवक्ता से सीधे सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बनीं।
दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष: रोहन जेटली
मुख्यालय: अरुण जेटली स्टेडियम (पूर्व नाम: फ़िरोज़ शाह कोटला ग्राउण्ड), दिल्ली

डेली करंट अफेयर्स क्विज का अभ्यास करने के लिए क्लिक करें


UNCTAD ने वर्ष 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.2% वृद्धि दर का अनुमान लगाया

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) ने वर्ष 2021 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान लगाया है।
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में 6.7% की दर से आर्थिक वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।


शंघाई सहयोग संगठन (SCO) अभ्यास ‘शांतिपूर्ण मिशन’ 2021 में भारतीय सेना ने लिया भाग

भारतीय सेना ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के बीच संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास, “शांतिपूर्ण मिशन” 2021 में भाग लिया।
इस अभ्यास के छठे संस्करण का आयोजन 13 से 25 सितम्बर तक रूस में किया जा रहा है।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना: 15 जून, 2001
मुख्यालय : बीजिंग, चीन
महासचिव: व्लादिमीर नोरोव
सदस्य देश: 8 (कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान)


जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध लेखक डॉ. अजीज हाजिनी का निधन

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध लेखक, अनुवादक एवं कवि डॉ. अज़ीज़ हाजिनी का हाल ही में निधन हो गया।
कश्मीर के बांदीपुर जिले के हाजिनी जम्मू-कश्मीर के कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सचिव के पद पर रहे।
साल 2013 में उन्हें अब्दुल समद के उर्दू उपन्यास ‘दो गज ज़मीन’ के कश्मीरी अनुवाद ‘ज़ा गज़ ज़मीन’ के लिए साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उन्हें साल 2016 में उनकी पुस्तक “आन खाने” के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।


तमिलनाडु विधानसभा ने ‘NEET’ परीक्षा को रद्द करने के लिए विधेयक पारित किया

तमिलनाडु विधानसभा ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली ‘NEET (National Eligibility Entrance Test )’ परीक्षा को रद्द करने के लिए विधेयक पारित कर दिया है।
इसके कानून बनने के बाद राज्य में नीट परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
कक्षा 12 में प्राप्तांक के आधार पर छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।
तमिलनाडु के नए राज्यपाल: RN रवि

Madhya Pradesh High Court Recruitment 2021: Personal Assistant पद के लिए यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *