Current affairs of 19th of august 2021 in hindi

11 min read

Table of Contents

विश्व मानवतावादी दिवस: 19 अगस्त

Sarkari Circle - Current affairs of 19th of august 2021

हर साल दुनियाभर में 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस (WHD) मनाया जाता है।
यह दिवस मानवता की सेवा करते हुए अपनी जान जोखिम में डालने वालों के सम्मान में मनाया जाता है।
विश्व मानवतावादी दिवस 2021 का विषय: #TheHumanRace
वर्ष 2009 में पहली बार विश्व मानवतावादी दिवस मनाया गया था।


विश्व फोटोग्राफी दिवस: 19 अगस्त

Sarkari Circle - Current affairs of 19th of august 2021

हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है।
फ्रांस के जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने 1839 को फोटोग्राफी की एक तकनीक ‘डॉगोरोटाइप’ प्रक्रिया का आविष्कार किया था।
इसे विश्व की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया माना जाता है।
19 अगस्त, 1839 को फ्रांस सरकार ने इस आविष्कार का पेटेंट प्राप्त किया था।
इसी याद में 19 अगस्त को ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ मनाया जाता है।
वर्ष 2010 में पहली बार यह दिवस मनाया गया था।


जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने लॉन्च किया ‘प्रूफ (PROOF) ऐप’

Sarkari Circle - Current affairs of 19th of august 2021

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने परियोजनाओं की निगरानी के लिए ‘प्रूफ (PROOF) ऐप‘ का शुभारंभ किया है।
PROOF: ‘ऑन-साइट सुविधा का फोटोग्राफिक रिकॉर्ड (Photographic Record of On-site Facility)’

हर परीक्षा में पूछे जाने वाले जैन धर्म/महावीर स्वामी के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य


अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कांग्रेसनल गोल्ड मेडल’ से महात्मा गांधी को सम्मानित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 19th of august 2021

महात्मा गांधी को मरणोपरांत प्रतिष्ठित ‘कांग्रेस के स्वर्ण पदक (कांग्रेसनल गोल्ड मेडल)’ से सम्मानित करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में प्रस्ताव पेश किया गया है।
‘कांग्रेसनल गोल्ड मेडल ‘अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
इससे पहले इस पुरूस्कार से जॉर्ज वाशिंगटन, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, मदर टेरेसा और रोजा पार्क्स जैसी महान हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है।
गांधी शांति पुरूस्कार 2019: ओमान के दिवंगत सुल्तान काबूस बिन सईद अल सैद
गांधी शांति पुरूस्कार 2020: बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान


केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े जीन बैंक का किया उद्घाटन

Sarkari Circle - Current affairs of 19th of august 2021

राष्ट्रीय ब्यूरो आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (NBPGR), पूसा, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विश्व के दूसरे सबसे बड़े जीन बैंक का उद्घाटन किया।

To read in english click


स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने वाला पहला राज्य बना ओडिशा

Sarkari Circle - Current affairs of 19th of august 2021

स्वतन्त्रता के 75वें वर्ष के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि ‘बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना’ के तहत प्रदेश में 3.5 करोड़ लोगों को ‘स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड’ उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अनुसार ओडिशा ‘स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड’ प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
इस योजना के तहत महिलाएं एक साल में 10 लाख रुपए का इलाज करा सकेंगी।
परिवार के अन्य सदस्य 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं।

डेली करंट अफेयर्स क्विज का अभ्यास करने के लिए क्लिक करें


तेलंगाना में शुरू की गयी” दलित बंधु योजना”

Sarkari Circle - Current affairs of 19th of august 2021

तेलंगाना के मुख्यमं के चंद्रशेखर राव ने राज्य में “दलित बंधु योजना” शुरू की है।
इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक दलित परिवार को सरकार द्वारा 10 लाख रूपये प्रदान किए जाएंगे।


एमवे इंडिया (Amway India) की ब्रांड एंबेसडर बनीं मीराबाई चानू

Sarkari Circle - Current affairs of 19th of august 2021

एमवे इंडिया (Amway India) ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारोत्तोलक में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था।
मीराबाई भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला हैं।
इससे पहले वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।

RRB Group D – Test 1 (Q41 to Q60) Full Solution in Hindi – Part 3


RBI ने लॉन्च किया वित्तीय समावेशन सूचकांक (FI Index)

Sarkari Circle - Current affairs of 19th of august 2021

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में वित्तीय समावेशन सूचकांक (FI Index) जारी किया गया।
जिसके अनुसार मार्च 2021 को समाप्त अवधि के लिए वित्तीय समावेशन सूचकांक 53.9 रहा।
मार्च 2017 को समाप्त अवधि के लिए वित्तीय समावेशन सूचकांक: 43.4

इस सूचकांक में बैंकिंग, बीमा, निवेश, डाक और पेंशन क्षेत्र का विवरण शामिल है।
वित्तीय समावेशन सूचकांक (FI Index) 0 से 100 बीच के एकल मान में मापा जाता है जहाँ
0: पूर्ण वित्तीय बहिष्करण
100: पूर्ण वित्तीय समावेशन

इस सूचकांक में तीन पैरामीटर होते हैं: वित्तीय सेवाओं तक पहुंच (35%), वित्तीय सेवाओं का उपयोग (45%), और गुणवत्ता (20%)।
FI Index का कोई आधार वर्ष नहीं है।
RBI द्वारा इसका वार्षिक प्रकाशन प्रत्येक वर्ष जुलाई में किया जाता है।
भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना: 1 अप्रैल 1935
मुख्यालय: मुंबई
25वे गवर्नर: शक्तिकांत दास


टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा 54 सदस्यीय दल टोक्यो रवाना

Sarkari Circle - Current affairs of 19th of august 2021

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 के लिए भारतीय एथलीटों का पहला दल टोक्यो के लिए रवाना हो गया है।
पैरालंपिक खेलों में भारत का 54 सदस्यीय दल, 9 खेल विषयों में भाग लेगा
यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है।
ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक खेल 2020 का आयोजन: 24 अगस्त से 05 सितंबर, 2021 (टोक्यो, जापान)
शुभंकर: सोमेइटी
टोक्यो पैरालिंपिक उद्घाटन समारोह के ध्वजवाहक: मरियप्पन थंगावेलु (2016 रियो पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता – ऊंची कूद)
पैरालिंपिक खेलों में पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला: दीपा मालिक (2016 रियो पैरालंपिक में शॉटपुट में रजत पदक विजेता)
भारतीय पैरालिंपिक समिति (PCI) की अध्यक्ष: दीपा मालिक

2021 की अत्यंत महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां – हर परीक्षा में पूछी जाने वाली


परिसर के अंदर फायर स्टेशन रखने वाला भारत का पहला अस्पताल बना एम्स, दिल्ली

Sarkari Circle - Current affairs of 19th of august 2021

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली अस्पताल परिसर के अंदर फायर स्टेशन रखने वाला भारत का पहला अस्पताल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *