Current affairs of 20th of july 2021 in hindi

11 min read

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस: 20 जुलाई

Sarkari Circle - Current affairs of 20th of july 2021

हर साल 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है।
20 जुलाई 1924 को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) की स्थापना की गयी थी।
इस खेल का आविष्कार मूलतः भारत में पांचवीं शताब्दी में आविष्कार है, जिसका प्राचीन नाम ‘चतुरंग‘ था।
इस खेल को खेलने में जो व्यक्ति मास्टर होता है उसे ग्रैंड मास्टर की उपाधि दी जाती है।
भारत के पहले ग्रांडमास्टर: विश्वनाथन आनंद
भारत के सबसे युवा ग्रांडमास्टर: अभिमन्यु मिश्रा

विश्व शतरंज संघ की स्थापना: 20 जुलाई 1924
मुख्यालय: लुसाने स्विट्जरलैं
सीईओ: जेफ्री डी. बोर्ग


कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021

Sarkari Circle - Current affairs of 20th of july 2021

74वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 में पुरुस्कारों की घोषणा की गई।
जिसमें ‘टाइटन’ फिल्म की निर्देशक जूलिया डुकोर्नौ ने पाल्मे डी’ओर (Palme d’Or) जीता।
जूलिया डुकोर्नौ यह पुरस्कार जीतने वाली दूसरी महिला बन गई हैं।
वर्ष 1993 में न्यूजीलैंड की जेन कैंपियन “द पियानो” के लिए पाल्मे डी’ओर जीतने वाली पहली महिला थीं।
विजेता:

श्रेणीविजेता
पाल्मे डी’ओरजूलिया डुकोर्नौ (टाइटेन)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेताकालेब लैंड्री जोन्स (निट्राम)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीरीनेट रीन्सवे (द वर्स्ट पर्सन इन द वर्ल्ड)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशकलेओस कैरैक्स
द ग्रांड प्रिक्सजुहो कुओसमैनन (कम्पार्टमेंट नंबर 6) और अशगर फरहादी (ए हीरो)
जूरी पुरस्कारनदव लैपिड (अहेड्स नी) और एपिचटपोंग वीरसेथकुल (मेमोरिया)

भारत की फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 में उनकी फिल्म ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के लिए ओइल डी’ओर (गोल्डन आई) का पुरस्कार मिला है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल: यह एक वार्षिक फिल्म महोत्सव है जो कान्स में आयोजित किया जाता है।
स्थापना:1946


नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच चलेगी देश की पहली ‘पॉड टैक्सी’

Sarkari Circle - Current affairs of 20th of july 2021

भारत की पहली पॉड टैक्सी नोएडा जेवर हवाईअड्डे और फिल्म सिटी के बीच (लगभग 14 किमी) चलाई जाएगी।
यह एक ऑटोमेटिक गाड़ी है, जिसे बिना ड्राइवर और कंडक्टर के चलाया जाता है.
इस प्रोजेक्ट की लागत 862 करोड़ रुपये होगी।


AFC महिला क्लब चैंपियनशिप में गोकुलम केरल करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

Sarkari Circle - Current affairs of 20th of july 2021

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने AFC महिला क्लब चैंपियनशिप 2020-21 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए गोकुलम केरला FC को नामित किया है।
गोकुलम केरला FC, बेंगलुरु में आयोजित भारतीय महिला लीग (IWL) 2019-20 की विजेता टीम है।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की स्थापना: 23 जून 1937
मुख्यालय: नई दिल्ली
अध्यक्ष: प्रफुल पटेल


भारत के पहले ‘भिक्षु फल (Monk Fruit)’ की खेती हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शुरू की गई

Sarkari Circle - Current affairs of 20th of july 2021

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारत के पहले ‘भिक्षु फल (Monk Fruit)’ की खेती शुरू की गई है।
इस फल को पालमपुर स्थित वैज्ञानिक अनुसंधान और औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान हिमालय जैव-संसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान (CSIR-IHBT) के द्वारा शोध करके पेश किया गया है।
भिक्षु फल (Monk Fruit): यह एक चीन से आया फल है।
जो अपने गुणों के लिए एक गैर-कैलोरी प्राकृतिक स्वीटनर और उच्च तीव्रता वाले मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है।
भिक्षु फल की खेती के लिए औसत तापमान: 16 से 20 डिग्री
भिक्षु फल का वैज्ञानिक नाम: सिरैतिया ग्रोसवेनोरि (Siraitia grosvenorii)


‘एक ब्लॉक, एक उत्पाद’ योजना शुरू करेगी हरियाणा सरकार

Sarkari Circle - Current affairs of 20th of july 2021

हरियाणा सरकार जल्द ही राज्य में ‘एक ब्लॉक, एक उत्पाद’ नामक योजना शुरू करेगी।
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित करना है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिकायत विश्लेषण ऐप “CPGRAMS” लॉन्च किया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिकायत निवारण में सुधार के लिए अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ‘CPGRAMS (सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवांस रेड्रेसस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) ऐप‘ लॉन्च किया है।


UNDP इक्वेटर प्राइज 2021

Sarkari Circle - Current affairs of 20th of july 2021

दो भारतीय संगठनों अधिमलाई पझंगुडियिनर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और स्नेहकुंजा ट्रस्ट ने वर्ष 2021 का UNDP (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) इक्वेटर प्राइज जीता है।
प्रत्येक को 10,000 अमरीकी डालर की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है।
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की स्थापना: 1965
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
अध्यक्ष: अचिम स्टेनर


लुईस हैमिल्टन ने जीता ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स 2021

Sarkari Circle - Current affairs of 20th of july 2021

ब्रिटैन के मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने आठवीं बार ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स 2021 जीता।
हैमिल्टन के करियर की यह 99वीं जीत थी।
चार्ल्स लेक्लर (फेरारी) दूसरे स्थान पर रहे।
जबकि फिनलैंड के वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज) तीसरे स्थान पर रहे।


जापान ने 319 TBPS की इंटरनेट स्‍पीड पर दुनिया में सबसे तेज इंटरनेट स्पीड का रिकॉर्ड बनाया

Sarkari Circle - Current affairs of 20th of july 2021

जापान के राष्ट्रीय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी संस्थान (NIICT) ने 319 टेराबाइट प्रति सेकंड (TBPS) इंटरनेट स्‍पीड पर दुनिया में सबसे तेज इंटरनेट स्पीड का रिकॉर्ड बनाया है।
इस स्पीड के साथ मात्र 1 सकेंड में 57000 फिल्में डाउनलोड की जा सकती हैं।
पिछला रिकॉर्ड 178 टेराबाइट्स प्रति सेकेंड था।
जापान की राजधानी: टोक्यो
मुद्रा: जापानी येन
प्रधान मंत्री: योशीहिदे सुगा
राष्ट्रपति: शिंजो अबे

हज में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए पुरुष अभिभावक की आवश्यकता को सऊदी अरब ने किया समाप्त

Sarkari Circle - Current affairs of 20th of july 2021

सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने 18 जुलाई को हज में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए पुरुष अभिभावक (मरहम) की आवश्यकता समाप्त कर दिया है।
महिलाएं अब पुरुष अभिभावक के बिना वार्षिक हज यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकती हैं।
सऊदी अरब की राजधानी: रियाद
मुद्रा: सऊदी रियाल
क्राउन प्रिंस: मोहम्मद बिन सलमान


‘द इंडिया स्टोरी’ बिमल जालान द्वारा लिखित पुस्तक

Sarkari Circle - Current affairs of 20th of july 2021

हाल ही में बिमल जालान ने ‘द इंडिया स्टोरी’ नामक एक नई पुस्तक लिखी है।
बिमल जालान भूतपूर्व राज्यसभा सांसद व भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर हैं।
बिमल जालान द्वारा लिखित अन्य पुस्तकें:
‘इंडिया देन एंड नाउ’
‘इंडिया अहेड’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *