Current affairs of 26th of july 2021 in hindi

12 min read

Table of Contents

कारगिल विजय दिवस: 26 जुलाई

Sarkari Circle - Current affairs of 16th of july 2021

प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
26 जुलाई 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों की घुसपैठ के खिलाफ ‘ऑपरेशन विजय’ में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत को याद करने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है।
इस साल कारगिल युद्ध में जीत की 22वीं सालगिरह मनाई जा रही है।


तेलंगाना का रुद्रेश्वर मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में किया शामिल

Sarkari Circle - Current affairs of 16th of july 2021

तेलंगाना के मुलुगु जिले के पालमपेट में स्थित ‘काकतीय रुद्रेश्वर रामप्पा मंदिर’ को यूनेस्को ने अपनी विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया है।
इसके साथ ही यह भारत का 39वां विश्व धरोहर स्थल बन गया है।
रुद्रेश्वर मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में किया गया था।
इसका नाम इसके शिल्पकार ‘रामप्पा’ के नाम पर रखा गया है।
यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) की स्थापना: 16 नवंबर 1945
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
प्रमुख: ऑद्रे अजोले
सदस्य देश: 193 (भारत संस्थापक सदस्य है)


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में SBI बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया

Sarkari Circle - Current affairs of 16th of july 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नई शाखा का उद्घाटन किया है।
राष्ट्रपति भवन परिसर में यह SBI की पहली शाखा है।
राष्ट्रपति भवन में इंडियन बैंक (IB) की भी शाखा है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्थापना: 1 जुलाई 1955
मुख्यालय: मुंबई
अध्यक्ष: दिनेश कुमार खारा


पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा द्वारा लिखित पुस्तक “An Ordinary Life: Portrait of an Indian Generation”

Sarkari Circle - Current affairs of 16th of july 2021

भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त (ECI) अशोक लवासा ने “An Ordinary Life: Portrait of an Indian Generation” नामक पुस्तक लिखी है।
अशोक लवासा 2018 से 2020 तक भारत के चुनाव आयुक्त थे।
भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त: सुशील चंद्रा


शिव नादर ने HCL टेक के एमडी पद से दिया इस्तीफा

Sarkari Circle - Current affairs of 16th of july 2021

HCL टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और प्रबंध निदेशक (MD) शिव नादर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उनके स्थान पर कंपनी के अध्यक्ष और CEO, सी. विजयकुमार को कंपनी का नया एमडी बनाया गया है।
HCL टेक्नोलॉजीज की स्थापना: 11 अगस्त 1976
मुख्यालय: नोएडा, उत्तरप्रदेश
संस्थापक: शिव नादर


टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के कोच को 12.5 लाख रूपए दिए जाएंगे

Sarkari Circle - Current affairs of 16th of july 2021

भारतीय ओलंपिक संघ (IOC) ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की है।
जिसके अनुसार निम्न पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी:
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को: 12.5 लाख रुपये
रजत पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को: 10 लाख रुपये
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को: 7.5 लाख रुपये
वहीं, टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख रुपये
रजत पदक विजेता को 40 लाख रुपये तथा
कांस्य पदक विजेता के लिये 25 लाख रुपये की घोषणा की गई है।

अर्जुन पुरस्कार विजेता की पुरूस्कार राशि: 05 लाख से बढ़कर 15 लाख रुपये
खेल रत्न सम्मान की पुरूस्कार राशि: 7.5 लाख से बढ़कर 25 लाख रुपये
द्रोणाचार्य (लाइफटाइम) पुरस्कार की पुरूस्कार राशि: 5 लाख से बढ़कर 15 लाख रुपये
द्रोणाचार्य (नियमित) पुरस्कार की पुरूस्कार राशि: 5 लाख से बढ़कर 10 लाख रुपये
ध्यानचंद पुरस्कार की पुरूस्कार राशि: 5 लाख से बढ़कर 10 लाख रुपये
पुरूस्कार राशि में यह बढ़ोतरी साल 2020 में की गई थी।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOC) की स्थापना: 1927
मुख्यालय: नई दिल्ली
अध्यक्ष: नरिंदर बत्रा

To read in english click here


असम राज्य के कछार जिले ने जीता “राष्ट्रीय रजत स्कोच पुरस्कार”

Sarkari Circle - Current affairs of 16th of july 2021

असम राज्य के कछार जिले को स्वास्थ्य श्रेणी के तहत “पुष्टि निर्भर” परियोजना के लिए ‘राष्ट्रीय रजत स्कॉच’ पुरस्कार प्रदान किया गया है।
SKOCH चीफ़ मिनिस्टर ऑफ़ द ईयर अवार्ड: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, वाई एस जगन मोहन रेड्डी
स्कॉच पुरस्कार की स्थापना: 2003


केरल ने विश्वविद्यालयों में ट्रांसजेंडरों के प्रवेश के लिये आयु सीमा समाप्त की

Sarkari Circle - Current affairs of 16th of july 2021

केरल सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों और इससे संबद्ध कला एवं विज्ञान कॉलेजों में प्रवेश पाने ट्रांसजेंडर छात्रों के लिये अधिकतम आयु सीमा को समाप्त कर दिया है।
केरल देश का पहला राज्य था, जिसने वर्ष 2015 में ट्रांसजेंडर नीति की घोषणा की थी।
सभी सरकारी सेवाओं में ‘ट्रांसजेंडर’ के लिए 1% आरक्षण देने वाला पहला राज्य: कर्नाटक
पहला ट्रांसजेंडर विश्वविद्यालय: कुशीनगर (उत्तरप्रदेश)


अरमान गिरिधर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

Sarkari Circle - Current affairs of 16th of july 2021

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways: MoRTH) के सचिव, अरमाने गिरिधर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।
उन्होंने NHAI के वर्तमान अध्यक्ष सुखबीर सिंह संधू का स्थान लिया है
सुखबीर सिंह संधू को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की स्थापना: 1988
मुख्यालय: नई दिल्ली

जाने पी एम मोदी के नए मंत्रिमंडल के बारे में


अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल हुआ स्वीडन

Sarkari Circle - Current affairs of 16th of july 2021

स्वीडन ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) फ्रेमवर्क समझौते की पुष्टि की है और अब ISA का सदस्य है।
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सौर ऊर्जा पर आधारित देशों का एक सहयोग संगठन है जिसका शुभारंभ भारत व फ्राँस द्वारा 30 नवंबर 2015 को पैरिस में किया गया था।
17 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में इटली शामिल हुआ था।
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते की पुष्टि करने वाला पहला देश: डेनमार्क
ISA की स्थापना: 30 नवंबर 2015
मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा
महानिदेशक: अजय माथुर
स्वीडन की राजधानी: स्टॉकहोम
मुद्रा: क्रोना
प्रधानमंत्री: स्टीफन लफ्वेन


प्रिया मलिक ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

Sarkari Circle - Current affairs of 16th of july 2021

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा की पहलवान प्रिया मलिक ने 73 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
प्रिया मलिक 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक,
2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और
2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।


नंगंगोम ​बाला देवी चुनी गईं ‘महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21’

Sarkari Circle - Current affairs of 16th of july 2021

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की फॉरवर्ड नंगंगोम बाला देवी को ‘महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ चुना है।
मनीषा कल्याण ने AIFF ‘महिला इमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर‘ 2020-21 का पुरस्कार जीता है।
मेंस फुटबॉलर ऑफ द ईयर’: संदेश झिंगन
‘मेंस इमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर’: सुरेश सिंह वांगजाम

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की स्थापना: 23 जून 1937
मुख्यालय: दिल्ली
अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल

डेली करंट अफेयर्स क्विज़ेस का अभ्यास करने के लिए के लिए डाउनलोड करें Sarkari Circle App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *