Current affairs of 27th of august 2021 in hindi

12 min read

Table of Contents

अजिताभा बोस ने लिखी कपिल शर्मा की जीवनी “द कपिल शर्मा स्टोरी”

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of august 2021

हाल ही में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की जीवनी पर आधारित पुस्तक “द कपिल शर्मा स्टोरी” प्रकाशित की गयी है।
इस पुस्तक के लेखक अजिताभा बोस हैं।
पुस्तक की प्रस्तावना धर्मेंद्र द्वारा लिखी गयी है।
अजिताभा बोस को ‘पॉकेट-बुक्स के राजा’ के रूप में जाना जाता है।
उनका नाम सबसे छोटी प्रेम कहानी लिखने के लिए लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में शामिल किया जा चूका है।


ITBP के नए महानिदेशक (DG) बने संजय अरोड़ा

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of august 2021

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के नए महानिदेशक (DG) के रूप में IPS अधिकारी संजय अरोड़ा को नियुक्त किया गया है।
वह IPS अधिकारी एस एस देसवाल का स्थान लेंगे।
एस एस देसवाल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक हैं और BSF के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
इसके आलावा बालाजी श्रीवास्तव को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPRD) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नये महानिदेशक: पंकज सिंह
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की स्थापना: 24 अक्टूबर1962
मुख्यालय: नई दिल्ली
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPRD) की स्थापना: 28 अगस्त 1970
मुख्यालय: नई दिल्ली

To read in english click here


वित्त मंत्री ने की EASE 3.0 रिफॉर्म्स इंडेक्स अवार्ड 2021 घोषणा

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of august 2021

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने EASE 3.0 रिफॉर्म्स इंडेक्स अवार्ड 2021 पुरस्कारों की घोषणा की है।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैंक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – 01
बैंक ऑफ बड़ौदा – 02
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – 03

इंडियन बैंक ने बेसलाइन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सुधार का पुरस्कार जीता।
सुधार एजेंडा ईज़ 3.0 के विभिन्न विषयों में शीर्ष पुरस्कार: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक।


राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) – 2020 को लागू करने वाला दूसरा राज्य बना मध्य प्रदेश

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of august 2021

26 अगस्त, 2021 को मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) – 2020 लागू की।
इसी के साथ, मध्य प्रदेश NEP-2020 को लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।
NEP-2020 को लागू करने वाला देश का पहला राज्य: कर्नाटक
नई शिक्षा नीति 2020 को भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को घोषित किया गया।
यह नीति अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित है।
यह भारत की तीसरी राष्ट्रीय शिक्षा नीति है।
पहली बार वर्ष 1968 में और फिर वर्ष 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनी थी।
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 6% हिस्से के सार्वजनिक व्यय का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अंतर्गत स्कूलों में 10 +2 के स्थान पर 5 +3+3+4 फार्मेट को शामिल किया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लांच किया ‘युक्तधारा’ पोर्टल

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of august 2021

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘युक्तधारा‘ नाम से एक भू – स्थानिक नियोजन पोर्टल लांच किया है।
इस पोर्टल को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मिलकर बनाया है।
यह एक रिमोच सेंसिंग पोर्टल है जो ग्रामीण विकास से जुड़े कई कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा और खेती-बाड़ी से लेकर कृषि विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा।
इसके अलावा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की संपत्तियों को सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।
इसी तरह एक रिमोट सेंसिंग पोर्टल ‘भुवन’ है।
इस पोर्टा को इसरो द्वारा बनाया गया है।
‘भुवन’ पोर्टल मनरेगा से जुड़े आंकड़े एकत्रित करता है।
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का शुभारम्भ: 2006
प्रारम्भ में इसे राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (NREGA) कहा जाता था।
2 अक्टूबर 2009 को इसका नाम मनरेगा किया गया।


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘आइकॉनिक वीक’ समारोह का शुभारम्भ किया

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of august 2021

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की है।
यह कार्यक्रम 23 से 29 अगस्त, 2021 तक आयोजित किए जाएंगे।
यह आयोजन मंत्रालय के ‘आइकॉनिक वीक’ समारोह के तहत शुरू किए जाएंगे।
समारोह में ‘जन भागीदारी और जन आंदोलन’ की समग्र भावना के तहत देश भर से भागीदारी शामिल है।
आजादी का अमृत महोत्सव: यह भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है।
12 मार्च 2021 से शुरू होकर यह महोत्सव 75 सप्ताह (15 अगस्त 2023) तक चलेगा।


अंतराष्ट्रीय सैन्य तकनीकी फोरम ‘ARMY – 2021 का आयोजन रूस में

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of august 2021

अंतर्राष्ट्रीय सैन्य और तकनीकी फोरम ‘ARMY 2021’, का 7वां संस्करण रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित किया जा रहा है।
यह 22 से 28 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम “ARMY-2021” में स्वदेश निर्मित लड़ाकू विमान LCA तेजस (HAL द्वारा निर्मित), एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, अर्जुन मेन बैटल टैंक (MK1A) का प्रदर्शन किया है।

डेली करंट अफेयर्स क्विज का अभ्यास करने के लिए क्लिक करें


ICICI बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में संदीप बख्शी पुनः नियुक्त

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of august 2021

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने संदीप बख्शी ICICI बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त किया है।
वे अक्टूबर 2023 तक पद पर बने रहेंगे।
वह 15 अक्टूबर 2018 को चंदा कोचर के स्थान पर ICICI बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त हुए थे।
ICICI बैंक की स्थापना: 1994
मुख्यालय: वड़ोदरा, गुजरात


ओहमियम इंटरनेशनल ने कर्नाटक में भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण इकाई शुरू की

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of august 2021

अमेरिका की अक्षय ऊर्जा स्टार्टअप ओहमियम इंटरनेशनल ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारत की पहली भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण इकाई शुरू की है।
यह भारत में निर्मित प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (PEM) हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर्स का निर्माण करेगा।
इसकी प्रारंभिक विनिर्माण क्षमता हर साल 500 मेगावाट की होगी, जिसे दो गीगावाट तक बढ़ाया जाएगा।

2021 की अत्यंत महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां – हर परीक्षा में पूछी जाने वाली


केंद्र सरकार ने बैंक कर्मचारियों की पारिवारिक पेंशन 30% तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Sarkari Circle - Current affairs of 27th of august 2021

केंद्र सरकार ने भारतीय बैंक संघ (IBA) के मृत बैंक कर्मचारियों की पारिवारिक पेंशन को अंतिम आहरित वेतन के 30% तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इससे पहले पारिवारिक पेंशन 9284 रुपए होती थी।
परन्तु अब बैंकिंग कर्मचारियों के परिवार को अधिकतम 35000 रुपए तक पेंशन मिल सकती है।
इसके अलावा राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के तहत कर्मचारी पेंशन के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा किए गए योगदान को 10% से बढ़ाकर 14% तक कर दिया गया है।
भारतीय बैंक संघ (IBA) की स्थापना: 26 सितंबर 1946
मुख्यालय: मुंबई
अध्यक्ष: राजकिरण राय जी
सीईओ: सुनील मेहता

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *