Current affairs of 27th of july 2021 in hindi

10 min read

Table of Contents

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस: 27 जुलाई

हर साल 27 जुलाई को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष CRPF का 83वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
27 जुलाई 1939 को CRPF की की स्थापना की गई थी।
उस समय इसे क्राउन रिप्रजेंटेटिव्ज पुलिस (CRP) कहा जाता था।
28 दिसंबर 1949 में इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कर दिया गया।
CRPF का मुख्यालय: नई दिल्ली
CRPF के महानिदेशक: कुलदीप सिंह


“जोगाजोग” और “अलपन” नाम से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विकसित करेगा बांग्लादेश

बांग्लादेश “जोगाजोग” और “अलपन” नाम से खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए काम कर रहा है।
जहाँ ‘जोगाजोग’, फेसबुक का विकल्प होगा।
अलपन’ व्हाट्सएप का विकल्प होगा।
बांग्लादेश की राजधानी: ढाका
मुद्रा: बांग्लादेशी टका
राष्ट्रपति: अब्दुल हमीद
प्रधान मंत्री: शेख हसीना
बांग्लादेश में भारतीय राजदूत: विक्रम दुरईस्वामी

हर परीक्षा में “बौद्ध धर्म” के बारे में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नो के उत्तर


IIT कानपुर ने लॉन्च किया प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT-K) ने एंटी-ड्रोन प्रौद्योगिकियों, घुसपैठ का पता लगाने वाली प्रणाली, ब्लॉक-चेन और साइबर भौतिक प्रणाली के लिए साइबर सुरक्षा समाधान खोजने के लिए पहला प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र लॉन्च किया है।
IIT कानपुर की स्थापना: 1959


‘गोल्डन राइस’ को मंजूरी देने वाला पहला देश बना फिलीपींस

फिलीपींस आनुवंशिक रूप से संशोधित “गोल्डन राइस” के व्यावसायिक उत्पादन को मंज़ूरी देने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।
गोल्डन राइस’ विटामिन-A (बीटा कैरोटीन) की विशेष रूप से आपूर्ति करता है।
विकासशील देशों में विटामिन-A की कमी के कारण बढ़ते रोगों से तीव्रता से निपटने के लिये गोल्डन राइस का विकास किया गया है।
रतौंधी,जीरो आपथेलमिया, कुपोषण इत्यादि विटामिन-A की कमी से होते हैं।
विटामिन-A का रासायनिक नाम: रेटिनॉल
अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI): लॉस बानोस, फिलीपींस
राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान: कटक, ओडिशा
फ़िलीपीन्स की राजधानी: मनीला
मुद्रा: फ़िलीपीनी पेसो
राष्ट्रपति: रोड्रिगो दुतेर्ते

To read in english click here


कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दिया

26 जुलाई, 2021 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जब कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं।
26 जुलाई 2019 को वे कर्नाटक के चौथी बार मुख्यमंत्री बने थे।
कर्नाटक के राज्यपाल: थावरचंद गहलोत


विश्व डूबने से बचाव दिवस: 25 जुलाई

25 जुलाई 2021 को पहली बार विश्व डूबने से बचाव दिवस (World Drowning Prevention Day) मनाया गया।
अप्रैल 2021 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 25 जुलाई को विश्व डूब दिवस के रूप में नामित किया है।


शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लॉन्च किया “नदी को जानो” ऐप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई 2021 को भारत में नदियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के उद्देश्य से “नदी को जानो” ऐप लॉन्च किया।
इस ऐप में भारत की नदियों से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध होगी।


प्रमोद भगत को ‘डिफरेंटली एबल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर’ 2019 से सम्मानित किया गया

विश्व के नंबर 1 पैरा शटलर ओडिशा के प्रमोद भगत को भारतीय खेल सम्मान में ‘डिफरेंटली एबल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर’ 2019 से सम्मानित किया गया।
भारतीय खेल सम्मान आरपीएसजी समूह द्वारा विराट कोहली फाउंडेशन के सहयोग से भारत की उत्कृष्ट खेल हस्तियों को प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार हैं।
पुरस्कार की स्थापना 2017 में की गई थी।


जापान की एथलीट मोमिजी ने 13 वर्ष की उम्र में टोक्यो ओलम्पिक में जीता स्वर्ण पदक

टोक्यो ओलम्पिक 2020 में जापान की मोमिजी निशिया (13 साल 330 दिन ) ने स्केटबोर्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इसके साथ ही निशिया स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं।
इस प्रतिस्पर्धा में ब्राजील की रेयसा लील (13 साल 203 दिन) ने रजत पदक जीता।
जबकि जापान की नाकायामा (16 साल) ने कास्य पदक जीता।
स्केटबोर्डिंग पहली बार टोक्यो ओलंपिक में शामिल हुआ है।
इस बार 5 नए खेल ओलंपिक में शामिल किए गए हैं: सर्फ़िंग, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, कराटे और बेसबॉल


गुजरात के प्राचीन नगर धौलावीरा को यूनेस्को ने विश्‍व विरासत में किया शामिल

यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 44 वें सत्र में सिंधु घाटी सभ्यता के विशाल स्थल गुजरात के धोलीवारा को यूनेस्को ने अपनी विश्‍व विरासत सूची में शामिल किया है।
समिति के इस सत्र की अध्यक्षता चीन के फ़ूझोउ से हो रही है।
इसके साथ ही यह भारत का 40वां विश्व धरोहर स्थल बन गया है।
गुजरात में अब चार विश्व धरोहर स्थल हो गये हैं:

  1. पावागढ़ के पास चंपानेर
  2. पाटन में रानी की वाव
  3. अहमदाबाद
  4. धोलीवारा

धोलीवारा की खोज 1967-8 में जे.पी. जोशी ने की थी।
हाल ही में तेलंगाना के मुलुगु जिले के पालमपेट में स्थित ‘काकतीय रुद्रेश्वर रामप्पा मंदिर’ को यूनेस्को ने अपनी विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है।
यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) की स्थापना: 16 नवंबर 1945
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
प्रमुख: ऑद्रे अजोले
सदस्य देश: 193 (भारत संस्थापक सदस्य है)

डेली करंट अफेयर्स क्विज़ेस का अभ्यास करने के लिए के लिए डाउनलोड करें Sarkari Circle App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *