Current affairs of 27th of march 2021 in hindi

9 min read

विश्व रंगमंच दिवस: 27 मार्च

हर साल 27 मार्च का दिन दुनिया भर में विश्व रंगमंच दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (ITI), फ्रांस द्वारा की गई थी.

इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य कला के एक रूप में रंगमंच के महत्व एवं मूल्य को बढ़ाना है। ITI की कार्यकारी परिषद हर वर्ष इस दिवस के लिए संदेश लिखने के लिए एक उत्कृष्ट रंगमंच व्यक्तित्व का चयन करती है।

विश्व रंगमंच दिवस 2021 के संदेश के लेखक के हेलेन मिरेन (यूनाइटेड किंगडम) हैं.


‘योगासन’ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में किया शामिल हुआ

खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में योगासन को (पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में) प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में शामिल किया है.
खेलो इंडिया यूथ गेम्स हरियाणा के पंचकूला में आयोजित होंगे. 

योग गुरु बाबा रामदेव की अध्यक्षता में नवंबर 2019 में अंतरराष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ का गठन किया गया था तथा इसके महासचिव एचआर नागेंद्र बनाए गए थे।
खेल मंत्री: किरेन रिजिजू


अर्थ-ऑवर डे: 27 मार्च 2021

हर वर्ष मार्च महीने के आखिरी शनिवार ‘अर्थ-ऑवर डे’ के रूप में मानया जाता है. इस दिन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) व्यक्तियों, समुदायों, निगमों और घरों को प्रेरित करने के लिए एक विश्वव्यापी आंदोलन आयोजित करता है ताकि वे अपनी रोशनी को 8:30 बजे और 9:30 बजे के बीच एक घंटे के लिए बंद कर सकें।

थीम: “पृथ्वी को बचाने के लिए जलवायु परिवर्तन” है।

31 मार्च 2007 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में पहली बार इसका आयोजन हुआ था.
वर्ल्ड वाइड फंड की स्थापना: 29 अप्रैल 1961, मोर्ग्स, स्विट्जरलैंड
मुख्यालय: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड
अध्यक्ष और सीईओ: कार्टर रॉबर्ट्स


गोवा में मनाया गया ‘शिग्मो उत्सव’

हाल ही में गोवा के आदिवासी समुदाय द्वारा ‘शिग्मो उत्सव’ मनाया गया. यह उत्सव धान की समृद्ध और सुनहरी फसल के लिये मनाए जाने वाला उत्सव है। कुनबी, गावड़ा और वेलिप सहित विभिन्न कृषि समुदाय इस त्योहार को मनाते हैं जो वसंत की शुरुआत का भी प्रतीक है।


महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने अनीश शाह

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अनीष शाह को अपना प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। अभी वह कंपनी के उप प्रबंध निदेशक और समूह मुख्य वित्त अधिकारी हैं। वह 02 अप्रैल, 2021 से अपना नया पदा संभालेंगे।

अनीष शाह, पवन गोयनका (वर्तमान प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, 02 अप्रैल, 2021 से सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे।


कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति ससौ नगेसो ने पुनः राष्ट्रपति चुनाव जीत

कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति ससौ नगेसो ने फिर से राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. वे दुनिया के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले राष्ट्रपतियों में से एक है, जिससे उन्हें “सम्राट” उपनाम मिला.

कांगो गणराज्य की राजधानी: ब्राज़ाविल
मुद्रा: फ्रैंक


द रथबोन फोलियो पुरस्कार 2021 ‘कारमेन मारिया मचाडो’ ने जीता

वर्ष 2021 के लिए ‘द रथबोंस फोलियो पुरस्कार’, कारमेन मारिया मचाडो ने जीता है. यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘In The Dream House: A Memoir’ के लिए दिया गया.


भारत कोरियाई मैत्री पार्क का उद्घाटन दिल्ली में किया गया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सुह वूक ने 26 मार्च 2021 को दिल्ली छावनी में भारत-कोरिया द्विपक्षीय मैत्री पार्क का उद्घाटन किया।

1950 से 1953 के दौरान कोरिया युद्ध में भारतीय शांति सैनिकों के योगदान की याद में इस मैत्री पार्क का निर्माण किया गया है।


ICC के द्वारा महिला विश्व कप 2022 का आधिकारिक गीत ‘गर्ल गैंग’ को चुना गया

ICC के द्वारा महिला विश्व कप 2022 का आधिकारिक गीत “गर्ल गैंग” को चुना गया है. Girl Gang,न्यूजीलैंड के गायक, जीन बिग मोर का एक सॉन्ग ट्रैक है यह टूर्नामेंट 4 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की स्थापना: 15 जून 1959
मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले
सीईओ: मनु साहनी


मध्य प्रदेश में ‘MICE Roadshow – Meet in India’ ब्रांड लांच किया गया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 25 मार्च, 2021 को खजुराहो, मध्य प्रदेश ब्रांड और रोडमैप को बढ़ावा देने के लिए ‘MICE Destination’ में ‘MICE Roadshow – Meet in India’ ब्रांड लॉन्च किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *