Current affairs of 28th of august 2021 in hindi

7 min read

महिला समानता दिवस: 26 अगस्त

हर साल 26 अगस्त को दुनिया भर में महिला समानता दिवस मनाया जाता है
26 अगस्त 1920 को ही अमेरीका में 19वें संविधान संशोधन के तहत पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला था।
विश्व का पहला देश, जिसने महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया: न्यूजीलैंड (1893)
भारत में महिलाओं को मतदान का अधिकार साल 1950 में दिया गया।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस: 08 मार्च
राष्ट्रीय महिला दिवस: 13 फरवरी (देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती)
राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस: 15 अक्टूबर


हितेंद्र दवे बने HSBC इंडिया के नए सीईओ

हितेंद्र दवे को 03 साल की अवधि के लिए HSBC इंडिया के नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
वे सुरेंद्र रोशा का स्थान लेंगे।
HSB इंडिया की स्थापना: 1853
मुख्यालय: मुंबई


‘देश के मेंटर्स’ कार्यक्रम के लिए दिल्ली सरकार के ब्रांड एंबेसडर होंगे सोनू सूद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभिनेता सोनू सूद को दिल्ली सरकार के ‘देश के मेंटर्स’ कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनकी पसंद का करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
‘एसर इंडिया’ के ब्रांड एंबेसडर: सोनू सूद
पंजाब में कोरोना टीकाकरण के ब्रांड एंबेसडर: सोनू सूद
रॉयल ग्रीन पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के ब्रांड एंबेसडर: सोनू सूद
फोर्ब्स की तरफ से “लीडरशिप अवार्ड 2021”: सोनू सूद
सोनू सूद की किताब: ‘आई एम नो मसीहा’


के जे अल्फोंस द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक्सेलरेटिंग इंडिया : 7 इयर्स ऑफ मोदी गवर्नमेंट’

पूर्व केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोन्स ने अपनी पुस्तक ‘एक्सेलरेटिंग इंडिया : 7 इयर्स ऑफ मोदी गवर्नमेंट’ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान की।
हाल ही में भारत के उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ‘Accelerating India: 7 Years Of Modi Government’ पुस्तक का विमोचन किया था।
के जे अल्फोन्स 3 सितंबर 2017 से मई 2019 तक संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।


NSG कमांडो ने किया आतंकवाद निरोधक ‘गांडीव’ अभ्यास

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के कमांडो ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के विभिन्न शहरों तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आतंकवाद निरोधक ‘गांडीव’ अभ्यास का तीसरा संस्करण आयोजित किया।
यह अभ्यास 22 अगस्त 28 अगस्त 2021 जारी रहेगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की स्थापना: 22 सितम्बर 1986
मुख्यालय: नई दिल्ली


चीन में आयोजित किया जाएगा “साझा भाग्य-2021” सैन्य अभ्यास

6 से 15 सितंबर 2021 तक चीन के हेनान प्रांत में “साझा भाग्य-2021 (Shared Destiny-2021)” नामक सैन्य अभ्यास आयोजित किया जाएगा।
यह एक बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास है जिसमें चीन, पाकिस्तान, मंगोलिया और थाईलैंड देश के सशस्त्र बल हिस्सा लेंगे।
भारत और चीन के बीच सैन्य अभ्यास: हैंड इन हैंड
भारत और मंगोलिया के बीच सैन्य अभ्यास: नोमेडिक एलीफैंट
भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य अभ्यास: मैत्री


तरुण बसु द्वारा लिखित पुस्तक “कमला हैरिस एंड द राइज ऑफ़ इंडियन अमेरिकन्स”

हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “कमला हैरिस एंड द राइज ऑफ़ इंडियन अमेरिकन्स” अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर लिखी गई है
इस पुस्तक के लेखक तरुण बसु हैं।
कमला हैरिस, अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं।


केंद्रीय मंत्री बने मनसुख मंडाविया ने ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ के अध्यक्ष

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया को ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
वे डॉ हर्षवर्धन का स्थान लेंगे।
वह वर्ष 2024 बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड की स्थापना: 2000 (तपेदिक (TB) को समाप्त करने हेतु)
भारत ने वर्ष 2025 तक टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है
जबकि संयुक्त राष्ट्र (UN) ने वर्ष 2030 तक टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है
विश्व तपेदिक दिवस: 24 मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *