Current affairs of 29th of july 2021 in hindi

9 min read

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस: 29 जुलाई

हर साल 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष 11वां अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2021 का विषय: “उनका अस्तित्व हमारे हाथों में है (Their Survival is in our hands)”
2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में बाघ सम्मेलन में 29 जुलाई को हर वर्ष यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था।
इस सम्मेलन में वर्ष 2022 तक बाघों की संख्‍या को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
बाघों के संरक्षण के लिए ‘प्रोजेक्ट टाइगर’: 1973
देश में कुल टाइगर रिजर्व: 52
पहला टाइगर रिजर्व: जिम कार्बेट (उत्तराखंड)
52वा टाइगर रिजर्व: रामगढ़ विषधारी अभ्यारण (राजस्थान)
भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व: नागार्जुन सागर श्रीशैलम (आँध्रप्रदेश)
सबसे छोटा टाइगर रिजर्व: पेंच (महाराष्ट्र)
‘टाइगर मैन ऑफ इंडिया’: कैलाश सांखला
दुनिया के 70% बाघ भारत में है
2019 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की संख्या: 2967
सबसे ज्यादा बाघ: मध्यप्रदेश (526)
कर्नाटक (524)


शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक ताजिकिस्तान में आयोजित

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक 27-29 जुलाई, 2021 तक आयोजित की जा रही है।
बैठक में भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना: 15 जून, 2001
मुख्यालय : बीजिंग, चीन
महासचिव: व्लादिमीर नोरोव
सदस्य देश: 8 (कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान)
ताजिकिस्तान राजधानी: दुशान्बे
मुद्रा: ताजिकिस्तान सोमोनी
राष्ट्रपति: इमोमाली रहमान

हर परीक्षा में “बौद्ध धर्म” के बारे में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नो के उत्तर


भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इंद्र-2021’

भारत और रूस की सेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास “इंद्र 2021” का 12 वां संस्करण 1 अगस्त से 13 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
इस अभ्यास का आयोजन रूस के वोल्गोग्राड में किया जाएगा।
दोनों देशों के 250 सैनिक इस अभ्यास में भाग लेंगे।
‘इंद्र’ सैन्य अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी।
रूस के राजधानी: मास्को
मुद्रा: रूसी रूबल
राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन


गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने वाला भारत का पहला शहर बना पुरी

ओडिशा राज्य का पुरी शहर भारत का पहला ऐसा शहर बन गया है जहाँ पीने के पानी को स्टोर किये बिना और बिना किसी फिल्टरेशन के 24 घंटे सीधे नल से उच्च गुणवत्ता वाला पेयजल प्राप्त कर सकते हैं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने “ड्रिंक फ्रॉम टैप परियोजना” को लागू किया है जिसके तहत यह सुविधा प्रदान की जा रही है।


IMF ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की GDP वृद्धि दर 9.5% तक का अनुमान लगाया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए भारत की GDP विकास दर 9.5% रहने का अनुमान लगाया है।
तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 8.5% तक का अनुमान लगाया है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का गठन: 27 दिसंबर 1945
मुख्यालय: वाशिंगटन, डीसी
प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष: क्रिस्टलीना जॉर्जीएवा
मुख्य अर्थशास्त्री: गीता गोपीनाथ


“ई-नायरा” नाम से अपनी क्रिप्टोकरेंसी लांच करेगा नाइजीरिया

नाइजीरिया ने अक्टूबर 2021 तक “ई-नायरा” नाम से अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करने की योजना बनाई है।
क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को कानूनी मान्यता देने वाला पहला देश: अल सल्वाडोर
नाइजीरिया की राजधानी: अबुजा
मुद्रा: नायरा
राष्ट्रपति: मुहम्मदु बुहारी

To read in english click here


लोलो जोन्स ने लिखी ‘Over It: How to Face Life’s Hurdles with Grit, Hustle, and Grace’ नामक पुस्तक

Sarkari Circle - Current affairs of 29th of july 2021

अमेरिका की ओलम्पियन एथलीट लोरी सुसान “लोलो” जोन्स ने ‘Over It: How to Face Life’s Hurdles with Grit, Hustle, and Grace’ नामक पुस्तक एक पुस्तक लिखी है।


भारत के दिग्गज़ बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन

Sarkari Circle - Current affairs of 29th of july 2021

महान भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का 88 साल की उम्र में निधन हो गया।
वे वर्ष 1956 में अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे।
वे वर्ष 1961 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले खिलाड़ी थे।
अर्जुन पुरस्कार की स्थापना: 1961
विजेता की पुरूस्कार राशि: 05 लाख से बढ़कर 15 लाख रुपये


नोबेल पुरूस्कार विजेता वैज्ञानिक ‘स्टीवन वैनबर्ग’ का निधन

Sarkari Circle - Current affairs of 29th of july 2021

अमेरिका के प्रसिद्ध भौतिकी वैज्ञानिक स्टीवन वैनबर्ग का निधन हो गया।
वर्ष 1979 में उन्हें भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।


मप्र सरकार ने बनाई ‘देवारण्य’ योजना

Sarkari Circle - Current affairs of 29th of july 2021

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने और उसे रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ‘देवारण्य’ योजना शुरू की है।

एक्सिस बैंक पर RBI ने लगाया 5 करोड़ रुपए का जुर्माना

Sarkari Circle - Current affairs of 29th of july 2021

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक्सिस बैंक पर 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।
यह जुर्माना RBI के नियमों का उल्लंघन करने पर लगाया गया है।
क्सिस बैंक की स्थापना: 1993
मुख्यालय: मुंबई
एमडी और सीईओ: अमिताभ चौधरी

डेली करंट अफेयर्स क्विज़ेस का अभ्यास करने के लिए के लिए डाउनलोड करें Sarkari Circle App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *