Current affairs of 3rd of august 2021 in hindi

8 min read

Table of Contents

दीपक दास बने नए लेखा महानियंत्रक (CGA)

भारत सरकार द्वारा दीपक दास को भारत के 25वें लेखा महानियंत्रक (CGA) के रूप में नियुक्त किया गया है।
उन्होंने 01 अगस्त, 2021 को पदभार ग्रहण किया है।
24वें महालेखा नियंत्रक (CGA): सोमा रॉय वर्मन


100% आबादी का कोरोना टीकाकरण करने वाला पहला शहर बना भुवनेश्वर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर कोविड-19 के खिलाफ 100% लोगों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला शहर बन गया है।
देश में 100% लोगों को कोरोना की पहली डोज लगाने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश: लद्दाख


प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया e-RUPI डिजिटल भुगतान समाधान

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 02 अगस्त, 2021 को कैशलेस और संपर्क रहित डिजिटल भुगतान समाधान ‘ई-रुपी (e-RUPI)’ लॉन्च किया है।
‘ई-रुपी’ को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने अपने UPI प्लेटफॉर्म पर वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से विकसित किया है।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की स्थापना: 2008
मुख्यालय: मुंबई
अध्यक्ष: दीलिप अस्बे


इसरो-नासा संयुक्त मिशन ‘निसार उपग्रह’ को 2023 में लॉन्च किया जाएगा

इसरो-नासा संयुक्त मिशन ‘NISER (NASA-ISRO सिंथेटिक एपर्चर रडार) उपग्रह’ को 2023 की शुरुआत में लॉन्च किया जायेगा।
इस मिशन का उद्देश्य उन्नत रडार इमेजिंग का उपयोग करके भूमि की सतह में परिवर्तन का वैश्विक मापन करना है।
इसरो की स्थापना: 15 अगस्त 1969
मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
अध्यक्ष: के सिवान
नासा की स्थापना: 1 अक्टूबर 1958
मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रशासक: बिल नेल्सन


इस्टेबैन ओकॉन ने जीता हंगेरियन ग्रां प्री 2021 का ख़िताब

अल्पाइन-रेनॉल्ट के ड्राइवर इस्टेबैन ओकॉन (फ्रांस) ने हंगेरियन ग्रांड प्रिक्स 2021 जीता है।
यह उनकी पहली फार्मूला – 1 रेस जीत है।
सेबस्टियन वेट्टेल, (मर्सिडीज-जर्मनी) दूसरे स्थान पर रहे।
लुईस हैमिल्टन, (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) तीसरे स्थान पर रहे।


इटली ने पहली G20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की

29 और 30 जुलाई 2021 को आयोजित पहली G20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता इटली ने की।
भारत की ओर से संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इस बैठक में भाग लिया।
2020 में G20 समिट की अध्यक्षता: सऊदी अरब
2022 में G20 समिट की अध्यक्षता: इंडोनेशिया
2023 में G20 समिट की अध्यक्षता: भारत

2021 ब्रिक्स की अध्यक्षता: भारत
केंद्रीय संस्कृति मंत्री: जी. किशन रेड्डी
इटली की राजधानी: रोम
मुद्रा: यूरो
प्रधान मंत्री: मारियो द्राघी


हरियाणा के मुख्यमंत्री ने “हर-हित रिटेल स्टोर” का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के पंचकूला में पहले “हर-हित रिटेल स्टोर” का उद्घाटन किया।
जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार दिलाना है।


जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुष एकल टेनिस में स्वर्ण पदक जीता

टोक्यो ओलंपिक 2021 में जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टेनिस प्रतिस्पर्धा के पुरुष एकल में कारेन खचानोव (रूस) को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


जो बाइडन ने भारतीय अमेरिकी राशद हुसैन को ‘अंतराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता राजदूत’ नामित किया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी, राशद हुसैन को अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया है।
वे इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले मुस्लिम होंगे।


लुसियानो वर्निक ने “The Most Incredible Olympic Stories” नामक पुस्तक लिखी

हाल ही में अर्जेंटीना के लेखक लुसियानो वर्निक ने “The Most Incredible Olympic Stories” नामक पुस्तक लिखी।


HDFC बैंक ने शुरू की ‘दुकानदार ओवरड्राफ्ट योजना’

भारत के निजी बैंक HDFC बैंक ने दुकानदारों और छोटे खुदरा व्यापारियों के लिए ‘दुकानदार ओवरड्राफ्ट योजना’ शुरू की है।
इस योजना के अंतर्गत दुकानदार अपने छह महीने का बैंक स्टेटमेंट दिखाकर बैंक से पैसा ले सकते हैं।
इसके तहत कम से कम 50,000 और अधिक से अधिक 10 लाख रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सीमा को मंजूरी दी जाएगी।
HDFC बैंक की स्थापना: अगस्त, 1994
मुख्यालय: मुंबई
एमडी और सीईओ: शशिधर जगदीशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *