Current affairs of 2nd of august 2021 in hindi

13 min read

Table of Contents

मुस्लिम महिला अधिकार दिवस: 1 अगस्त

Sarkari Circle - Current affairs of 02nd of august 2021

01 अगस्त, 2019 को तीन तालक के खिलाफ कानून बनने के उपलक्ष्य में साल 2020 से 01 अगस्त को मुस्लिम महिला अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है।
तीन तलाक को ख़त्म करने वाला पहला देश: मिस्र (1929)
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री: मुख्तार अब्बास नकवी


राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस: 1 अगस्त

Sarkari Circle - Current affairs of 02nd of august 2021

हर साल 1 अगस्त को राष्‍ट्रीय पर्वतारोहण दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस न्यूयॉर्क के एडिरोंडैक पर्वत की 46 वीं चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले बॉबी मैथ्यूज और उनके दोस्त जोश मैडिगन को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

हर परीक्षा में “बौद्ध धर्म” के बारे में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नो के उत्तर


विश्व स्तनपान सप्ताह: 01 से 07 अगस्त 2021

Sarkari Circle - Current affairs of 02nd of august 2021

हर साल अगस्त के पहले सप्ताह (01 से 07 अगस्त) में स्तनपान कार्रवाई के लिए विश्व गठबंधन (WABA) द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है।
विश्व स्तनपान सप्ताह 2021 का विषय “स्तनपान की रक्षा करें: एक साझा जिम्मेदारी”।
स्तनपान कार्रवाई के लिए विश्व गठबंधन (WABA) की स्थापना: 14 फरवरी 1991
मुख्यालय: पिनांग, मलेशिया
संस्थापक: अनवर फजल


टोक्यो ओलंपिक 2021 में पी वी सिंधु ने जीता कांस्य पदक

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में चीन की ही बिंगजियाओ को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
इसके साथ ही सिंधु ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी और दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
इससे पहले उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।
चीन की चेन यू फे ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
पहलवान सुशील कुमार बीजिंग ओलंपिक (2008) में कांस्य पदक और लंदन ओलंपिक (2012) में रजत पदक जीतकर ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।
र्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय: पीवी सिंधु

2021 की अत्यंत महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां


भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने किया ‘CORPAT अभ्यास

Sarkari Circle - Current affairs of 02nd of august 2021

30 और 31 जुलाई 2021 को भारत और इंडोनेशिया के बीच ‘CORPAT’ अभ्यास किया गया।
हिंद महासागर क्षेत्र में आयोजित इस अभ्यास का का 36वां संस्करण है।
भारत की ओर से नौसेना जहाज INS सरयू और इंडोनेशिया के नौसेना जहाज KRI बंग टोमो समन्वित गश्त (कॉर्पैट) ने इस अभ्यास में भाग लिया।
भारतीय और इंडोनेशिया के बीच ‘CORPAT’ अभ्यास का आयोजन: वर्ष 2002 से
भारत और इंडोनेशिया के बीच होने वाले अन्य अभ्यास:
पैसेज एक्सरसाइज
गरुड़ शक्ति
समुद्र शक्ति

इंडोनेशिया की राजधानी: जकार्ता
मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपिया
राष्ट्रपति: जोको विडोडो
इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत: प्रदीप कुमार रावत


भारत ने संभाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता

Sarkari Circle - Current affairs of 02nd of august 2021

भारत ने 01 अगस्त 2021 को अगस्त माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता संभाल ली है।
यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, UNSC की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।
इससे पहले UNSC की अध्यक्षता फ्रांस के पास थी।
UNSC का हर सदस्य देश एक महीने के लिये परिषद की अध्यक्षता सम्भालता है।
UNSC, संयुक्त राष्ट्र के छः प्रमुख अंगों में से एक अंग है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देश: 15 (05 स्थाई और 10 अस्थाई सदस्य )
05 स्थाई सदस्य: चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका
अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का दो साल का कार्यकाल है, जो 1 जनवरी 2021 से शुरू हो चुका है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC): 24 अक्टूबर 1945
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि: टीएस तिरुमूर्ति


भारतीय नौसेना के नए उपप्रमुख बने वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे

Sarkari Circle - Current affairs of 02nd of august 2021

वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे को भारतीय नौसेना के नए उपप्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
वे वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार की जगह लेंगे।
एसएन घोरमडे को 2017 में राष्ट्रपति द्वारा अतिविशिष्ट सेवा पदक और 2007 में नौसेना पदक से सम्मानित किया गया है।
नौसेना अध्यक्ष: वाइस एडमिरल करमबीर सिंह

To read in english click here


धाविका मान कौर का 105 साल की उम्र में निधन

Sarkari Circle - Current affairs of 02nd of august 2021

चंडीगढ़ की प्रसिद्ध धाविका मान कौर का 105 साल की उम्र में निधन हो गया।
उन्होंने 93 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया था।
उन्हें ‘चंडीगढ़ से चमत्कार’ भी कहा गया था।
उन्होंने 2017 में ऑकलैंड में वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में 100 मीटर स्प्रिंट जीतने के बाद प्रसिद्धि हासिल की।
मान कौर को “चंडीगढ़ की मिरेकल मॉम” के रूप में जाना जाता था।
वर्ष 2020 में उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


पहली बार नागालैंड से लंदन निर्यात की गई ‘भूत जोलोकिया मिर्च’

Sarkari Circle - Current affairs of 02nd of august 2021

भूत जोलोकिया मिर्च’ जिसे घोस्ट पेपर, ‘राजा मिर्चा’ तथा ‘किंग मिर्च’ भी कहा जाता है, पहली बार नागालैंड से लंदन की गई है।
वर्ष 2008 में इस मिर्च को GI टैग प्रदान किया गया था।


‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार’ 2021 से साइरस पूनावाला को सम्मानित किया जाएगा

Sarkari Circle - Current affairs of 02nd of august 2021

वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के अध्यक्ष डॉ साइरस पूनावाला को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोकमान्य तिलक पुरस्कार की शुरुआत: 1983
01 अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष दिया जाता है।
पुरूस्कार राशि: 01 लाख रुपये नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की स्थापना: 1966
मुख्यालय:पुणे, भारत
संस्थापक: साइरस पूनावाला
कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा किया गया है।


एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स के लिए सरकार स्थापित करेगी ‘राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र’

Sarkari Circle - Current affairs of 02nd of august 2021

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का अनुसार केंद्र सरकार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के सहयोग से एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।

डेली करंट अफेयर्स क्विज़ का अभ्यास करने के लिए click करें


‘डिफेंस एक्सपो’ 2022 का आयोजन गांधीनगर में जाएगा

11-13 मार्च 2022 के बीच भारत की रक्षा प्रदर्शनी ‘डिफेंस एक्सपो‘ का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में किया जाएगा।
यह डिफेंस‌ एक्सपो 2022 का 12वा संस्करण होगा।
टैग लाइन: ‘इंडिया: द इमर्जिंग डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब’
इससे पहले फरवरी 2020 में ‘डिफेंस एक्सपो‘ का आयोजन को लखनऊ में हुआ था।
रक्षा मंत्रालय द्वारा डिफेंस एक्सपो का आयोजन हर दो साल में किया जाता है।
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट का अनुसार भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है।
दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश: सऊदी अरब
केंद्रीय रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह


मारुति सुजुकी ने युवाओं को ऑटोमोबाइल रिटेल में प्रशिक्षित करने के लिए सावित्रीबाई फ़ुले पुणे विश्वविद्यालय से समझौता किया

Sarkari Circle - Current affairs of 02nd of august 2021

युवाओं को ऑटोमोबाइल रिटेल में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने महाराष्ट्र की सावित्रीबाई फ़ुले पुणे विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की घोषणा की है।
विश्वविद्यालय द्वारा 3 साल का ‘बैचलर ऑफ वोकेशनल स्टडीज इन रिटेल मैनेजमेंट’ पाठ्यक्रम प्रदान किया जाएगा।
पाठ्यक्रम ‘सीखते समय कमाएं’ की अवधारणा पर आधारित होगा

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की स्थापना: 1982
मुख्यालय: नई दिल्ली
सीईओ: केनिची आयुकावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *