Current affairs of 4th of august 2021 in hindi

11 min read

Table of Contents

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने जारी किए “बायोटेक-प्राइड” दिशा निर्देश

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of august 2021

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने “बायोटेक-प्राइड” (डेटा एक्सचेंज के माध्यम से अनुसंधान और नवाचार का प्रचार) दिशानिर्देश” जारी किया है।
बायोटेक-प्राइड दिशानिर्देश, जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) द्वारा विकसित किए गए हैं।
जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) की स्थापना: 1986
मुख्यालय: नई दिल्ली
सचिव: डॉ रेणु स्वरूप


म्यांमार के सैन्य प्रमुख मिन आंग हलिंग को अंतरिम प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of august 2021

म्यांमार की सेना के सैन्य प्रमुख तानाशाह मिन आंग हलिंग ने खुद को देश के नए अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में घोषित किया है।
साथ ही आपातकाल की स्थिति को दो साल के लिए बढ़ाने की घोषणा की है।
उन्होंने म्यांमार में अगस्त 2023 के बाद चुनाव कराने की भी घोषणा की है।
म्यांमार में 1 फ़रवरी 2021 को सैन्य तख्तापलट हुआ था।
जिसके बाद नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी की नेता आंग सान सू की को हिरासत में लिया गया था।
यह म्याँमार में तीसरा तख्तापलट है।
तख्‍तापलट, वह स्थिति होती है जब सेना, अर्धसैनिक बल या फिर विपक्षी पार्टी वर्तमान सरकार को हटाकर खुद सत्‍ता पर काबिज हो जाते हैं।
म्यांमार की राजधानी: नायपीताव
मुद्रा: क्यात


7 लाख करोड़ का बाजार पूंजीकरण प्राप्त करने वाली चौथी भारतीय कंपनी बनी इनफ़ोसिस

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of august 2021

देश की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इंफोसिस 7 लाख करोड़ रुपए का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) प्राप्त करने वाली चौथी भारतीय कंपनी बन गई है।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से पहली कंपनी: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
दूसरी कंपनी: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS)
तीसरी कंपनी: HDFC बैंक लिमिटेड
भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी: TCS
इंफोसिस की स्थापना: 2 जुलाई 1981
मुख्यालय: बेंगलुरु
सीईओ: सलिल पारेख

To read in english click here


केरल में 12 साल बाद खिले ‘नीलकुरिंजी’ के फूल

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of august 2021

केरल राज्य के इडुक्की के शांतनपारा शालोम हिल्स में नीलकुरिंजी के फूल खिले हैं, जो 12 साल में केवल एक बार खिलते हैं।
नीलकुरिंजी फूल, इडुक्की के शालोम हिल्स में पाए जाते हैं।

जिन्हें शालोमकुन्नू के नाम से भी जाना जाता है।
इन नीले फूलों के कारन ही नीलगिरि की पहाड़ियों को ‘नीलगिरि’ कहा जाता है।
वैज्ञानिक नाम: स्ट्रोबिलैन्थेस कुंथियाना


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक थीम सॉन्ग “कर दे कमाल तू” लॉन्च किया

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of august 2021

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर ने टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए थीम सांग ‘कर दे कमाल तू’ आनलाइन लांच किया।
इस गाने के गायक और संगीतकार लखनऊ के एक दिव्यांग क्रिकेटर संजीव सिंह हैं।
टोक्यो पैरालंपिक खेल: 24 अगस्त से 05 सितंबर 2021
शुभंकर: सोमाइटी
टोक्यो पैरालिंपिक खेलों के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक: एथलीट मरियप्पन थंगावेलू (2016 रियो पैरालिंपिक में हाई जंप में गोल्‍ड मेडलिस्ट)


टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सर लवलीना बोरगेहेन ने जीता कांस्य पदक

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of august 2021

टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत की महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 69 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत का यह तीसरा पदक है।

इससे पहले भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने रजत तथा बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता है।
इसी के साथ असम की लवलीना ओलंपिक मुक्केबाजी स्पर्धा में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय बॉक्सर बन गई हैं।
इससे पहले बीजिंग ओलंपिक (2008) में विजेंदर सिंह ने कांस्य पदक तथा लंदन ओलंपिक (2012) में एमसी मैरीकॉम ने कांस्य पदक जीता था।

2021 की अत्यंत महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां


टोक्यो ओलंपिक में इटली के मार्शल जैकब्स ने 100 मीटर स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of august 2021

टोक्यो ओलंपिक 2021 में इटली के लेमंट मर्सेल जैकब्स पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 9.8 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अमेरिकी फ्रेड कर्ली ने रजत पदक जीता।

कनाडा के आंद्रे डे ग्रास ने कांस्य पदक जीता।
जमैका के उसैन बोल्ट, जो संन्यास ले चुके उन्होंने पिछले 13 साल से इस स्पर्धा में दबदबा बनाया हुआ था।


इंडियन बैंक ने IIT बॉम्बे के साथ साझेदारी की

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of august 2021

स्टार्टअप्स और सूक्ष्म, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) को ऋण सुविधाऐं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन बैंक ने सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (SINE), IIT बॉम्बे के साथ साझेदारी की है।
इंडियन बैंक की स्थापना: 1907
मुख्यालय: चेन्नई
सीईओ: पद्मजा चंदुरु


SBI ने ऑनलाइन बैंकिंग के लिए लॉन्च किया ‘सिम बाइंडिंग’ फीचर

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of august 2021

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन में धोखाधड़ी से सुरक्षा के लिए अपने ‘योनो”और ‘योनो लाइट ऐप” के लिए ‘सिम बाइंडिंग’ नामक एक नया फीचर लांच किया है।
SBI की स्थापना: 1 जुलाई 1955
मुख्यालय: मुंबई
अध्यक्ष: दिनेश कुमार खारा

डेली करंट अफेयर्स क्विज़ का अभ्यास करने के लिए click करें


इटली के ब्रांड ‘बलगैरी’ की ब्रांड एंबेसडर बनीं प्रियंका चोपड़ा

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of august 2021

इटली के लक्जरी ब्रांड ‘बलगैरी’ ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
‘बलगैरी’ ज्वैलरी, जेम्स, घड़ियों, परफ्यूम और चमड़े के सामान के लिए प्रसिद्ध है।
प्रियंका चोपड़ा की पुस्तक: अनफिनिश्ड (Unfinished)


भारत-बांग्लादेश के बीच हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलमार्ग फिर से शुरू किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of august 2021

भारत और बांग्लादेश के बीच स्थित हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलमार्ग को 56 साल बाद फिर से शुरू किया गया है।
भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1965 के बाद से दोनों देशों के बीच हल्दीबाड़ी-चिल्हाटी रेल सेवा बंद हो गई थी।
यह भारत और बांग्लादेश के बीच पांचवी रेल लिंक सेवा है।
भारत और बांग्लादेश को अन्य चार रेल लिंक:
बेनापोल (बांग्लादेश)-पेट्रापोल (भारत)
दर्शन (बांग्लादेश)-गेडे (भारत)
रोहनपुर (बांग्लादेश)-सिंहाबाद (भारत)
बिरोल (बांग्लादेश)- राधिकापुर (भारत)

बांग्लादेश की राजधानी: ढाका
मुद्रा: टका
प्रधान मंत्री: शेख हसीना
बांग्लादेश में भारतीय राजदूत: विक्रम दुरईस्वामी


निकोल पाशिन्यान, आर्मेनिया के प्रधान मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of august 2021

आर्मेनिया के प्रधान मंत्री के रूप में निकोल पाशिन्यान को फिर से नियुक्त किया गया है।
वे पहली बार साल 2018 में आर्मेनिया के प्रधान मंत्री बने थे।
आर्मेनिया की राजधानी: येरेवान
मुद्रा: अरमेनियाई दरम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *