Current affairs of 6th of august 2021 in hindi

12 min read

Table of Contents

हिरोशिमा दिवस: 6 अगस्त

द्वितीय विश्व युद्ध (1939- 1945) के दौरान 6 अगस्त, 1945 के दिन जापान के हिरोशिमा नगर पर ‘लिटिल बॉय’ नामक परमाणु बम गिराया था।
इस भयावह घटना की याद में प्रतिवर्ष 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है।
इसके तीन दिन बाद ही 9 अगस्त को ‘फ़ैट मैन’ नामक प्लूटोनियम बम नागासाकी पर गिराया गया था।


BRO ने लद्दाख में तैयार की विश्व की सबसे ऊंची सड़क

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने पूर्वी लद्दाख के उमलिंग-ला दर्रे पर 19,300 फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाकर तैयार की है।
यह सड़क 52 किमो लम्बी है जो पूर्वी लद्दाख के चुमार सेक्टर के महत्वपूर्ण कस्बों को जोड़ती है।
इससे पहले दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का ख़िताब बोलिविया के पास था।
जहां 18,953 फीट ऊंची मोटोरेबल सड़क थी।
विश्व की सबसे लम्बी सड़क: पैन-अमेरिकन हाईवे
BRO की स्थापना: 7 मई 1960
मुख्यालय: नई दिल्ली
महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी

2021 की अत्यंत महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां


तमिलनाडु ने हेल्थकेयर योजना ‘मक्कलाई थेदी मारुथुवम’ शुरू की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कृष्णागिरी जिले में घर-घर स्वास्थ्य सेवा योजना ‘मक्कलाई थेदी मारुथुवम’ शुरू की है।
इस योजना का उद्देश्य न केवल लोगों के दरवाजे पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराना है, बल्कि चिकित्सा सेवाओं को उनके घरों तक पहुंचाना भी है।

To read in english click here


न्यायमूर्ति वी एम कनाडे को महाराष्ट्र का लोकायुक्त नियुक्त किया गया

बॉम्बे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी एम कनाडे को महाराष्ट्र के नए लोकायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।.
हाल ही में केएन भट्टाचार्जी को त्रिपुरा के तीसरे लोकायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
लोकायुक्त भारतीय राज्यों में एक भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल संगठन है।
एक बार नियुक्त होने के बाद, लोकायुक्त को सरकार द्वारा बर्खास्त या स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है।
केवल राज्य विधानसभा द्वारा महाभियोग प्रस्ताव पारित करके हटाया जा सकता है।
देश में सबसे पहले लोकायुक्त का गठन महाराष्ट्र में 1971 में हुआ था।


जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI)) की पहली महिला निदेशक धृति बैनर्जी

धृति बनर्जी को 105 वर्ष पुराने जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) में पहली महिला निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया हैं।
भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (ZSI) पर्यावरण और वन मंत्रालय का एक अधीनस्थ संगठन है।
स्थापना: 1 जुलाई, 1916
मुख्यालय: कोलकाता


‘समग्र शिक्षा अभियान’ को अगले 5 साल के लिए बढ़ाया गया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘समग्र शिक्षा अभियान’ को अगले 5 साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी प्रदान कर दी है।
अब यह योजना 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक जारी रहेगी।
जिसे समग्र शिक्षा अभियान-2.0 के नाम से जाना जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के अनुसार ‘समग्र शिक्षा अभियान-2.0′ पर 2.94 लाख करोड़ रूपये खर्च होंगे और इस राशि में केंद्र का हिस्सा 1.85 लाख करोड़ रूपये होगा।


‘राजीव गांधी खेल रत्न’ पुरस्कार का नाम बदलकर ‘मेजर ध्यानचंद’ के नाम पर रखा गया

केंद्र सरकार ने ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ पुरस्कार का नाम बदलकर ‘मेजर ध्यान चंद खेल रत्न’ पुरस्कार कर दिया है।
हॉकी के ‘जादूगर’ कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने देश के लिए लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण (1928 एम्सटर्डम, 1932 लॉस एंजेलिस और 1936 बर्लिन) जीते।
उनके जन्मदिवस (29 अगस्त) को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की स्थापना: 1991-92
पुरस्कार राशि: एक पदक, प्रमाण पत्र और 25 लाख नकद (पहले 750000 रूपये थी)
यह खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है।
इस पुरस्कार को पाने वाले पहले खिलाड़ी: विश्वनाथन आनंद
खेल रत्न पुरस्कार 2020 के कुछ विजताओं के नाम:
रोहित शर्मा (क्रिकेट)
रानी रामपाल (भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान)
मनिका बत्रा (टेबल टेनिस)
मरियप्पन थंगवेलु (पैरालंपिक हाई जंप)
विनेश फोगट (पहलवान)

हर परीक्षा में “बौद्ध धर्म” के बारे में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नो के उत्तर


लद्दाख ने शुरु किया ‘पानी माह’ अभियान

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख उपराज्यपाल आर के माथुर द्वारा प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत “पानी माह” अभियान की शुरुआत की गयी है।
यह अभियान दो चरणों में ब्लॉक और पंचायत स्तर पर चलेगा।
पहला चरण 1 से 14 अगस्त 2021 तक तथा दूसरा चरण 16 से 30 अगस्त 2021 तक चलेगा।


ESA ने ‘यूटेलसैट क्वांटम रिप्रोग्रामेबल सैटेलाइट’ लांच किया

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने फ्रेंच गुयाना से एरियन 5 रॉकेट पर सवार होकर में दुनिया का पहला ‘यूटेलसैट क्वांटम रिप्रोग्रामेबल सैटेलाइट’ लांच किया।
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की स्थापना: 1975
मुख्यालय: पेरिस
यह 22 सदस्य देशों का एक अंतर सरकारी संगठन है।
दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह: “वीसा वूडसैट” (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा 2021 के अंत तक लांच किया जाएगा)


श्रीलंका में मिला दुनिया का सबसे बड़ा नीलम

हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा नीलम श्रीलंका के रत्नापुरा में एक रत्न व्यापारी के घर कुआं खोदते वक्त पाया गया है।
इस नीलम का वजन लगभग 510 किलोग्राम या 2.5 मिलियन कैरेट है।
इसे “सेरेन्डिपिटी नीलम” नाम दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 100 मिलियन डॉलर तक है।
श्रीलंका की राजधानियाँ: श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी
मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया
प्रधान मंत्री: महिन्द राजपक्ष
राष्ट्रपति: गोतबया राजपक्षे

डेली करंट अफेयर्स क्विज़ का अभ्यास करने के लिए click करें


मनन भट्ट द्वारा लिखित पुस्तक “बालाकोट एयर स्ट्राइक: हाउ इंडिया एवेंज्ड पुलवामा”

मनन भट्ट ने वर्ष 2019 बालाकोट हवाई हमले पर एक नई किताब “बालाकोट एयर स्ट्राइक: हाउ इंडिया एवेंज्ड पुलवामा (Balakot Air Strike: How India Avenged Pulwama)” लिखी है।
पुस्तक गरुड़ प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की जाएगी।


पुणे में लांच की जाएगी देश की सबसे हल्की मेट्रो ट्रेन

भारत की सबसे हल्की (एल्युमीनियम से बनी) मेट्रो ट्रेन पुणे में शुरू की जाएगी।
पुणे मेट्रो के लिए ये ट्रेन (कुल 34 ट्रेनें) इटली से भेजी जाएंगी।
इन ट्रेनों का निर्माण इटली स्थित टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच होंगे।
भारत की पहली मेट्रो ट्रेन: कोलकाता मेट्रो (1984)
भारत में सबसे बड़ी और सबसे व्यस्त मेट्रो रेल प्रणाली: दिल्ली मेट्रो
‘उत्कृष्ट सिविल इंजीनियरिंग उपलब्धि पुरस्कार’ 2020: दिल्ली मेट्रो

टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड की स्थापना: 1998
मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *