Current affairs of 10th & 11th of august 2021 in hindi

11 min read

Table of Contents

विश्व शेर दिवस: 10 अगस्त

शेरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है।
पहला विश्व शेर दिवस 2013 में ही मनाया गया था।
विश्व बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है।


विश्व जैव ईंधन दिवस: 10 अगस्त

हर साल 10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस मनाया जाता है।
पहली बार यह दिवस अगस्त 2015 में पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय द्वारा मनाया गया था।


उत्तरप्रदेश सरकार ने ‘काकोरी कांड’ का नाम बदलकर ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ किया

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ‘काकोरी कांड’ का नाम बदलकर ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ कर दिया है।
ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि सरकार का मानना है कि ‘कांड’ शब्द भारत के स्वतंत्रता संग्राम की इस घटना को अपमानजनक रूप में दर्शाता है।
यूपी सरकार ने 09 अगस्त 2021 को ‘चौरी चौरा महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ की 97वीं वर्षगांठ मनाई।
काकोरी काण्ड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रान्तिकारियों द्वारा ब्रिटिश सरकार का खजाना लूट लेने की एक ऐतिहासिक ट्रेन लूट घटना थी जो 9 अगस्त 1925 को घटित हुई थी।
इस पूरी घटना को हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन (HRA) के दस सदस्यों ने अंजाम दिया दिया था।
काकोरी कांड के आरोप में रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को फांसी दे दी गई थी।


राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने के सम्बन्ध में आदेश देने वाला पहला राज्य बना कर्नाटक

कर्नाटक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) को लागू करने के संबंध में आदेश देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
नई शिक्षा नीति 2020 को भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को घोषित किया गया।
यह नीति अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित है।
यह भारत की तीसरी राष्ट्रीय शिक्षा नीति है।
पहली बार वर्ष 1968 में और फिर वर्ष 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनी थी।
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 6% हिस्से के सार्वजनिक व्यय का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अंतर्गत स्कूलों में 10 +2 के स्थान पर 5 +3+3+4 फार्मेट को शामिल किया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान

To read in english click here


वैश्विक युवा विकास सूचकांक 2020

राष्ट्रमंडल सचिवालय, लंदन द्वारा युवाओं की स्थिति को मापने वाला वैश्विक युवा विकास सूचकांक 2020 जारी किया गया
सूचकांक में 181 देशों में भारत 122वें स्थान पर है।
टॉप 03 देश:
सिंगापुर – 1
स्लोवेनिया – 2
नॉर्वे – 3


ATM में कैश खत्म होने पर RBI द्वारा बैंक को दंडित किया जाएगा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि ATM में कैश खत्म होने पर ग्राहकों को हुई परेशानी के लिए बैंकों को दंडित किया जाएगा।
इसके तहत किसी एक महीने में ATM में 10 घंटे से अधिक समय तक कैश नहीं रहने पर संबंधित बैंक पर RBI द्वारा 10000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) में उस बैंक पर जुर्माना लगाया जाएगा, जो इससे संबंधित ATM में आवश्यकता को पूरा करता है।
व्हाइट लेबल एटीएम (WLA): गैर बैंकों द्वारा स्थापित, उनके स्वामित्व वाले एवं उनके द्वारा परिचालित किए जाने वाले ATM को व्हाइट लेबल एटीएम कहा जाता है।
ATM: ऑटोमेटेड टेलर मशीन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना: 1 अप्रैल 1935
मुख्यालय: मुंबई
25वें गवर्नर: शक्तिकांत दास


शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 8वीं न्याय मंत्री बैठक

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 8वीं न्याय मंत्रियों की तीन दिवसीय बैठक 2021 की मेजबानी तजाकिस्तान द्वारा की गई।
भारत की ओर से केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक का प्रतिनिधित्व किया।
कानून और न्याय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल भी बैठक में शामिल हुए।
इस बैठक की अध्यक्षता ताजिकिस्तान के न्याय मंत्री एम.के. अशुरियन ने की।
वर्ष 2022 का मेजबान देश: पाकिस्तान
शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना: 15 जून 2001
मुख्यालय: बीजिंग, चीन
महासचिव: व्लादिमीर नोरोव
सदस्य देश: 08 (चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान)

नया मोदी मंत्रिमंडल 2021


ब्रिशा जैन द्वारा लिखित “द ईयर दैट वाज़ नॉट – द डायरी ऑफ़ ए 14-ईयर-ओल्ड” पुस्तक का विमोचन

“द ईयर दैट वाज़ नॉट – द डायरी ऑफ़ ए 14-ईयर-ओल्ड” कोलकाता की 14 वर्षीय ब्रिशा जैन द्वारा लिखित पुस्तक है।
इस पुस्तक का विमोचन अभिनेत्री शबाना आज़मी ने किया है।

हर परीक्षा में “बौद्ध धर्म” के बारे में पूछे जाने वाले सारे प्रश्नो के उत्तर


दिल्ली की पहली ‘पशु डीएनए प्रयोगशाला’ रोहिणी में स्थापित की गयी

हाल ही में दिल्ली की पहली ‘पशु डीएनए प्रयोगशाला’ रोहिणी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में स्थापित की गई है।

डेली करंट अफेयर्स क्विज़ का अभ्यास करने के लिए click करें


DBS बैंक को ‘मोस्ट इनोवेटिव इन डिजिटल बैंकिंग’ के रूप में चुना गया

‘द बैंकर’ द्वारा डिजिटल बैंकिंग अवार्ड्स 2021 में DBS बैंक को ‘मोस्ट इनोवेटिव इन डिजिटल बैंकिंग’ के रूप में सम्मानित किया गया है।
इसके अतिरिक्त DBS बैंक को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में साइबर सुरक्षा श्रेणी में भी सर्वश्रेष्ठ बैंक के रूप में सम्मानित किया गया है।
डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ सिंगापुर (DBS बैंक) की स्थापना: 1968
मुख्यालय : सिंगापुर
अध्यक्ष: पीटर सीह
सीईओ: पीयूष गुप्ता


उत्तराखंड सरकार ने वंदना कटारिया को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया

उत्तराखंड सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया को राज्य के “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है।
साथ ही उत्तराखंड सरकार ने वंदना को 25 लाख रूपए की पुरूस्कार राशि भी प्रदान की है ।
टोक्यो ओलंपिक में एक ही मैच में तीन गोल दागकर इतिहास रचने वाली खिलाडी: वंदना कटारिया
“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” 22 जनवरी, 2015 में हरियाणा के पानीपत में लॉन्च किया गया था।

Click here to practice Daily Current Affairs Quiz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *