Current affairs of 9th of august 2021 in hindi

12 min read

Table of Contents

नागासाकी दिवस: 9 अगस्त

द्वितीय विश्व युद्ध (1939- 1945) के दौरान 9 अगस्त, 1945 के दिन जापान के नागासाकी पर ‘फ़ैट मैन’ नामक प्लूटोनियम बम गिराया था।
इस भयावह घटना की याद में प्रतिवर्ष 9 अगस्त को हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है।
इसके तीन दिन पहले 6 अगस्त को ‘लिटिल बॉय’ नामक परमाणु बम हिरोशिमा पर गिराया गया था।


विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस/विश्व आदिवासी दिवस: 9 अगस्त

हर साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा 9 अगस्त को विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2021 का विषय: “कोई छूटे ना: स्वदेशी लोग और एक नए सामाजिक अनुबंध का आह्वान (Leaving no one behind: Indigenous peoples and the call for a new social contract)”


मोटोजीपी इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर बने जॉन अब्राहम

यूरोस्पोर्ट इंडिया और डिस्कवरी प्लस ने अपनी मोटरस्पोर्ट प्रॉपर्टी मोटोजीपी (MotoGP) के लिए मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम को भारत का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।

नया मोदी मंत्रिमंडल 2021


BCCI ने टोक्यो ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता को 1 करोड़ रुपये घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टोक्यो ओलम्पिक 2020 के विजेता खिलाड़ियों को इनाम के रूप में नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
स्वर्ण पदक विजेता (नीरज चोपड़ा): 1 करोड़ रुपये
रजत पदक विजेता (मीराबाई चानू और रवि दहिया): 50 लाख रुपये
कांस्य पदक विजेता (पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन और बजरंग पूनिया): 25 लाख रुपये
भारतीय पुरुष हॉकी टीम (कांस्य पदक): 1.25 करोड़ रुपये

  • इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज को 6 करोड़ रूपये तथा रवि दहिया को 4 करोड़ रूपये पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया है।
  • IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रूपये देने की घोषणा की है।
  • साथ ही CSK, 8758 नंबर (फाइनल में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था) की विशेष जर्सी भी बनाएगा।
  • भारतीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी Byju’s ने स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ रुपये तथा अन्य विजेताओं को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
  • हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ (IOC) ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की है।
  • जिसके अनुसार निम्न पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी:
  • स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को: 12.5 लाख रुपये
  • रजत पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को: 10 लाख रुपये
  • कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को: 7.5 लाख रुपये
  • वहीं, टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख रुपये
  • रजत पदक विजेता को 40 लाख रुपये तथा
  • कांस्य पदक विजेता के लिये 25 लाख रुपये की घोषणा की गई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की स्थापना: 1928
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
अध्यक्ष: सौरव गांगुली
सचिव: जय शाह


देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता 6,780 मेगावाट से 22,480 मेगावाट तक पहुंचने की सम्भावना

परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह के अनुसार भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता वर्तमान में 6,780 मेगावाट से वर्ष 2031 तक 22,480 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है।
वर्तमान में 6,780 मेगावाट की कुल क्षमता वाले 22 रिएक्टर संचालित हैं।
इसके अतिरिक्त 8000 मेगावाट क्षमता वाले 10 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर निर्माणाधीन हैं।


भारत के 69वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हर्षित राजा

पुणे के 20 वर्षीय हर्षित राजा भारत के 69वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।
भारत के 68 वें चेस ग्रैंडमास्टर: अर्जुन कल्याण (तमिलनाडु)
भारत के पहले ग्रैंडमास्टर: विश्वनाथन आनंद (1988)
दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर: अभिमन्यु मिश्रा

ग्रांडमास्टर का खिताब विश्व शतरंज संगठन (FIDE) द्वारा शतरंज खिलाड़ियों को दिया जाता है।
FIDE का स्थापना: 20 जुलाई 1924
मुख्यालय: लुसाने (स्विट्जरलैंड)


भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ: 8 अगस्त 2021

8 अगस्त 2021 को महात्मा गाँधी द्वारा शुरू किए गए “भारत छोड़ो आंदोलन दिवस” या “अगस्त क्रांति दिवस”की 79वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
भारत छोड़ो आन्दोलन 8 अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में आरम्भ किया गया था।

To read in english click here


भारत और UAE की नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘जायद तलवार 2021’

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की नौसेना के बीच 07 अगस्त 2021 को द्विपक्षीय अभ्यास ‘जायद तलवार 2021’ आयोजित किया गया।
इस अभ्यास का आयोजन अबू धाबी के तट पर किया गया।


सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार कैदियों को क्षमादान दे सकते हैं राज्यपाल

हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि राज्यपाल 14 वर्ष की जेल होने से पूर्व भी कैदियों को क्षमादान दे सकता है।
इस प्रकार सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि राज्यपाल की क्षमादान करने की शक्ति ‘दंड प्रक्रिया संहिता’ (CrPC) की धारा 433A के तहत किये गए प्रावधान को अतिव्यापन करती है, जिसमें कहा गया है कि कैदी को 14 वर्ष की जेल के बाद ही क्षमादान दिया जा सकता है।
राष्ट्रपति के क्षमादान की शक्तियां: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 161
राज्यपाल के क्षमादान की शक्तियां: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 161
भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना: 26 जनवरी 1950;
भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति एनवी रमण
भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति श्री एच जे कनिया

हर परीक्षा में “बौद्ध धर्म” के बारे में पूछे जाने वाले सारे प्रश्नो के उत्तर


भारत के ओलंपियन फुटबॉलर एसएस ‘बाबू’ नारायण का निधन

केरल के पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी और ओलंपियन एसएस ‘बाबू’ नारायण का 86 साल की उम्र में निधन हो गया।
वे 1956 के मेलबोर्न ओलंपिक और 1960 के रोम ओलंपिक में भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे।


केंद्र सरकार ने लॉन्च किया ‘पीएम-दक्ष’ पोर्टल और मोबाइल ऐप

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने ‘पीएम-दक्ष (प्रधानमंत्री दक्ष और कुशल संपन्न हितग्राही) पोर्टल और मोबाइल एप का शुभारम्भ किया।
यह पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जातियों और सफाई कर्मचारियों के लिए कौशल विकास योजनाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

डेली करंट अफेयर्स क्विज़ का अभ्यास करने के लिए click करें


राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को 03 साल का सेवा विस्तार दिया गया

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा को 3 साल के एक अन्य कार्यकाल के लिए नामांकित किया है।
रेखा शर्मा ने 7 अगस्त, 2018 को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन: 1992
मुख्यालय : नई दिल्ली
राष्ट्रीय महिला आयो की प्रथम अध्यक्ष: जयंती पटनायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *