Current affairs of 11th of september 2021 in hindi

15 min read

Table of Contents

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस: 10 सितंबर

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

हर साल 10 सितंबर को इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) द्वारा पूरी दुनिया में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है।
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस वर्ष 2021 का विषय: “कार्रवाई के माध्यम से आशा पैदा करना (Creating hope through action)”
पहली बार यह दिवस 10 सितंबर 2003 को मनाया गया था।
इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) की स्थापना: 1960


राष्ट्रीय वन शहीद दिवस: 11 सितम्बर

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

हर साल 11 सितंबर देश की वन संपदा और वन्यजीवों के संरक्षण में तैनात वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के बलिदान को सम्मानित करने के लिए ‘राष्ट्रीय वन शहीद दिवस’ मनाया जाता है।


टाटा AIA लाइफ के ब्रांड एम्‍बेस्‍डर बने ‘नीरज चोपड़ा’

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 87.58 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता है।
नीरज चोपड़ा अभिनव बिंद्रा (बीजिंग ओलंपिक 2008 निशानेबाजी) के बाद व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।
“भाला फेंक दिवस”: 7 अगस्त (नीरज चोपड़ा के सम्मान में)
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने के लिए शुरू किए गए अभियान में नीरज चोपड़ा को शामिल किया है।
हाल ही में आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे का नाम बदलकर “नीरज चोपड़ा स्टेडियम” किया गया है।


गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा दिया।
विजय रुपाणी पश्चिम राजकोट से विधायक हैं।
उन्होंने 7 अगस्त 2016 को गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
इसके बाद 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था।
उनकी जगह बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने थे।


उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से दिया इस्तीफा, गुरमीत सिंह बने नए राज्यपाल

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा दे दिया है।
वे साल 2018 में कृष्ण कांत पॉल के स्थान पर उत्तराखंड की राज्यपाल बनी थी।
इससे पहले वह आगरा, उत्तर प्रदेश की मेयर भी रही हैं।

बेबी रानी मौर्य के स्थान पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है।


तमिलनाडु के नए राज्यपाल आर.एन. रवि तथा पंजाब के नए राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित नियुक्त

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

नागालैंड के राज्यपाल आर.एन. रवि को तमिलनाडु के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके आलावा तमिलनाडु के वर्तमान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
णिपुर के नए राज्यपाल: L गणेशन


FSSAI ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को दिया 5-स्टार ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

केंद्र शाषितप्रदेश चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा 5-स्टार ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन प्रदान किया गया है।
इसी के साथ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन यह प्रमाणन पाने वाला देश का 5वां रेलवे स्टेशन बन गया है।
अन्य चार: आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन, दिल्ली
छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई,
मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन, मुंबई
वडोदरा रेलवे स्टेशन

‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणीकरण FSSAI द्वारा शुरू किए गए ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान का हिस्सा है जो यात्रियों को उच्च क्वालिटी वाला पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए दिया जाता है।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की स्थापना: 2011
मुख्यालय: नई दिल्ली
अध्यक्षा: रीता तेयोटिया
मुख्य कार्यकारी अधिकारी: पवन कुमार अग्रवाल


अल साल्वाडोर बना बिटकॉइन को कानूनी रूप से अपनाने वाला पहला देश बना

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

मध्य अमेरि की देश अल साल्वाडोर कानूनी रूप से ‘बिटकॉइन’ को वैध मुद्रा के रूप में अपनाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।
“ई-नायरा” नाम से अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करेगा: नाइजीरिया
बिटकॉइन:
बिटकॉइन एक प्रकार की डिजिटल मुद्रा है, जो तत्काल भुगतान को सक्षम बनाती है।
इसे साल 2009 में दुनिया के सामने पेश किया गया था।
न्य क्रिप्टोकरेंसी: Ethereum, Tether, Binance Coin, Cardano, Dogecoin और XRP।
अल सल्वाडोर की राजधानी: सैन साल्वाडोर
मुद्रा: US डॉलर
राष्ट्रपति: नायब बुकेले


भारत ने की 13वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

9 सितंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 13वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की।
शिखर सम्मेलन का विषय: “BRICS@15 निरंतरता, समेकन और आम सहमति के लिए इंट्रा-ब्रिक्स”
भारत ने तीसरी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है।
इससे पहले वर्ष 2012 और 2016 में भारत ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता कर चुका है।
2022 में ब्रिक्स के 14वें शिखर सम्मेलन का अध्यक्ष देश: चीन
ब्रिक्स की स्थापना: 2009
संस्थापक: चीन, भारत, ब्राजील, रूस (BRIC)
दक्षिण अफ्रीका 2010 में शामिल हुआ (BRICS)
ब्राजील के राष्ट्रपति: जेयर बोल्सोनारो
रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन
चीन के राष्ट्रपति: शी जिनपिंग
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति: सिरिल रामफोसा


संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी गंगापुरम ने किया “गीता गोविंदा: जयदेवा डिवाइन ओडिसी” पुस्तक का विमोचन

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी गंगापुरम ने “गीता गोविंदा: जयदेवा डिवाइन ओडिसी” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
इस पुस्तक के लेखक डॉ उत्पल के. बनर्जी हैं।

साथ ही उन्होंने ‘बुजुर्गों की बात, देश के साथ‘ नामक कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।


रूस में आयोजित किया गया बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास “जैपेड 2021”

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

3 सितंबर से 16 सितंबर‚ 2021 के बीच निझनी, रूस में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास “जैपेड 2021” आयोजित किया जा रहा है।
इस युद्धाभ्यास में लगभग 12 से अधिक देश भाग लेंगे।
भारतीय सेना के 200 कर्मी अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
रूस की राजधानी: मास्को
मुद्रा: रूसी रूबल
राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन


भारतीय जीवविज्ञानी शैलेंद्र सिंह ने जीता ग्लोबल अवार्ड

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

भारतीय जीवविज्ञानी शैलेंद्र सिंह को ‘बहलर कछुआ संरक्षण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
उन्हें कछुए की तीन अति लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने के लिए यह पुरूस्कार दिया गया है।
‘बहलर कछुआ संरक्षण पुरस्कार’ की स्थापना: 2006 (कछुआ संरक्षण का “नोबेल पुरस्कार”)
कछुआ का वैज्ञानिक नाम: टेस्टूडनीज़ (Testudines)
कछुआ संरक्षण परियोजना: भीतरकनिका अभ्यारण्य, ओडिशा (ओलिव रिडले प्रजाति)

नमिता गोखले को ‘यामिन हजारिका वुमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया


“G20 शिखर सम्मेलन” 2023 की मेजबानी करेगा भारत

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

जी20 शिखर सम्मेलन” 2023 के 18वें संस्करण की मेजबानी पहली बार भारत करेगा।
इस शिखर सम्मेलन में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है।
जी20 शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन: रोम, इटली
जी20 शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन: बाली, इंडोनेशिया
जी20 समूह की स्थापना: 1999

यह 19 देशों और यूरोपीय संघ (EU) से मिलकर बना एक समूह है।
सदस्य देश: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ


भारतमाला परियोजना के तहत राजस्थान में पहली इमर्जेंसी एयर स्ट्रिप का उद्घाटन

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के बाड़मेर में NH – 925 पर देश पहली ‘इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड (ILF)’ का उद्घाटन किया।
इस फील्ड का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया गया है।


BBC की पहली हिंदी न्यूज़ ब्रॉडकास्टर रजनी कौल का निधन

Sarkari Circle - Current affairs of 11th of september 2021

अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा कंपनी BBC की पहली हिंदी न्यूज़ ब्रॉडकास्टर रजनी कौल का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
वह BBC हिंदी में स्टाफ सदस्य के रूप में जुड़ने वाली पहली महिला थीं
साथ ही वर्ष 1961 में नेटवर्क पर हिंदी में समाचार बुलेटिन पढ़ने वाली पहली महिला भी थी।
रजनी कौल अपने कार्यक्रम ‘इंद्रधनुष’ के लिए प्रसिद्ध थीं।
BBC का आरम्भ: 11 मई 1940

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *