Current affairs of 13th of september 2021 in hindi

14 min read

Table of Contents

दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस: 12 सितंबर

हर साल 12 सितंबर को विश्व स्तर ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस’ मनाया जाता है।
दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस 2021 का विषय: “दक्षिण-दक्षिण सहयोग: अधिक समावेशी, लचीला और टिकाऊ भविष्य के समर्थन में एकजुटता”


विश्व प्राथमिक उपचार दिवस: 11 सितंबर (सितंबर माह का दूसरा शनिवार)

हर साल सितम्बर माह के दूसरे शनिवार को ‘विश्व प्राथमिक उपचार दिवस‘ मनाया जाता है।
इस वर्ष यह दिवस 11 सितंबर को मनाया गया।
विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस 2021 का विषय: ”प्राथमिक उपचार और सड़क सुरक्षा (First aid and road safety)”
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) द्वारा वर्ष 2000 में ‘विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस’ की शुरुआत की गई थी।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
संस्थापक: हेनरी ड्यूनेंट
.

To read in english click here


राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष बने इकबाल सिंह लालपुरा

हाल ही में इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
इनसे पहले गैयुरूल हसन रिजवी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष थे।
मई 2020 में उनका कार्यकाल पूरा हो गया था।
लालपुरा, 2003 में तरलोचन सिंह के बाद आयोग के अध्यक्ष बनने वाले दूसरे सिख हैं।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का गठन: 1992
प्रथम अध्यक्ष: न्यायमूर्ति मोहम्मद सरदार अली खान
भारत सरकार ने 06 धर्मों मुस्लिम, सिख, क्रिश्चियन, बौद्ध, पारसी और जैन को अल्पसंख्यक समुदाय घोषित किया है।
2014 में जैन धर्म को भी अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में अधिसूचित किया गया था।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में कुल सदस्यों की संख्या: 07 (अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष सहित)
कार्यकाल: तीन वर्ष
विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस: 18 दिसंबर


हवा से कार्बन डाइऑक्साइड सोखने वाला विश्व का सबसे बड़ा प्लांट आइसलैंड में शुरू किया गया

हाल ही में यूरोप महाद्वीप में स्थित द्वीपीय देश आइसलैंड में हवा से कार्बन डाइऑक्साइड सोखने वाले विश्व के सबसे बड़े प्लांट का परिचालन शुरू किया गया है।
इस प्लांट का नाम “ओर्का” रखा गया है, जिसका अर्थ है ‘ऊर्जा’
यह संयंत्र हर साल लगभग 4,000 टन CO2 हवा से बाहर निकाल सकता है।
यह “ओर्का” प्लांट स्विट्जरलैंड के ‘क्लाइम वर्क्स’ और आइसलैंड के ‘कार्बफिक्स द्वारा’ निर्मित किया गया है।
आइसलैंड की राजधानी: रेक्याविक
मुद्रा: आइसलैंडिक क्रोना
प्रधान मंत्री: कैटरीन जैकब्सडॉटिरो

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021


राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (NFL) के नए CMD नियुक्त हुए निर्लेप सिंह राय

मिनीरत्न श्रेणी – 1 कंपनी राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (NFL) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) निर्लेप सिंह राय को नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (NFL) की स्थापना: 1 सितंबर 1979
मुख्यालय: नोएडा, उत्तरप्रदेश


रमेश नारायण को ‘एशियन फेडरेशन ऑफ एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (AFAA)’ हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा

03 से 04 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाले AdAsia 2021 में एशियन फेडरेशन ऑफ एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (AFAA) हॉल ऑफ फेम में भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज रमेश नारायण को शामिल किया जाएगा।


US ओपन 2021

वर्गविजेताउपविजेता
पुरुष एकलडेनियल मेदवेदेव (रूस)नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
महिला एकलएमा रादुकानु (ब्रिटेन)लेला फ़र्नांडिज़ (कनाडा)
पुरुष युगलराजीव राम (भारत) और जौ सैलिसबरी (ब्रिटेन)जेमी मरे (ब्रिटेन) और ब्रूनो सोअरेस (ब्राज़ील)
महिला युगलसामंथा स्टोसुर (ऑस्ट्रेलिया) और शुआई झांग (चीन)कोको गौफ (अमेरिका) और मैकनेली (अमेरिका)
मिश्रित युगलक्रॉक्ज़िक (अमेरिका) और जौ सैलिसबरी (ब्रिटेन)गिउलिआना ओल्मोस (मैक्सिको) और मार्सेलो एरिवालो (अल साल्वाडोर)

US ओपन 2021 के लिए कुल पुरस्कार राशि: 57.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर
ग्रैंड स्लैम: टेनिस टूर्नामेंट की 04 वार्षिक प्रतियोगिताओ ग्रैंड स्लैम कहा जाता है।
ये 04 प्रतियोगिताएं निम्न हैं:
1. ऑस्ट्रेलियन ओपन: वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम है जो जनवरी माह में खेला जाता है।
शुरुआत: 1905
इसे हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।
2. फ्रेंच ओपन: यह मई-जून में खेला जाता है।
शुरुआत: 1891
इसे मिटटी पर खेला जाता है।
3. विंबलडन: जून-जुलाई माह में खेला जाता है।
यह प्रतियोगिता लन्दन में आयोजित की जाती है।
शुरुआत: 1877
इसे घास पर खेला जाता है।
4. यूएस ओपन: अगस्त-सितम्बर में खेला जाता है।
शुरुआत: 1891
इसे हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।

नमिता गोखले को ‘यामिन हजारिका वुमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में किया ‘सरदारधाम भवन’ का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद, गुजरात में ‘सरदारधाम भवन’ का उद्घाटन किया।
साथ ही उन्होंने सरदारधाम फेज- II ‘गर्ल्स हॉस्टल’ का “भूमि पूजन” भी किया।
विश्व पाटीदार समाज (VPS) द्वारा विकसित की गई यह परियोजना सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित हैं।


याहू (Yahoo) के नए सीईओ नियुक्त हुए जिम लैंज़ोन

सर्च इंजन प्लेटफार्म याहू (Yahoo) ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में जिम लैंज़ोन को नियुक्त किया है।
वह गुरु गोवराप्पन का स्थान लेंगे।
जिम लैंज़ोन अब तक डेटिंग ऐप ‘टिंडर’ के CEO के पद पर कार्यरत थे।
जिम लैंज़ोन के स्थान पर रिनेट नाइबोर्ग को ‘टिंडर’ नया CEO बनाया गया है।
याहू (Yet Another Hierarchical Officious Oracle- Yahoo) की शुरुआत: 2001
मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
संस्थापक: जैरी यांग, डेविड फिलो

डेली करंट अफेयर्स क्विज का अभ्यास करने के लिए क्लिक करें


2 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण करने वाला पहला देश बना क्यूबा

कैरिबियाई सागर में स्थित देश क्यूबा 2 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू करने वाला पहला देश बन गया है।
क्यूबा में कोरोना के दो टीके ‘अब्दाला’ और ‘सोबराना’ लगाए जा रहे हैं।
भारत में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के कोरोना टीकाकरण के लिए भारतीय कंपनी ‘जायडस कैडिला’ की वैक्सीन ‘ZyCoV-D’ (DNA पर आधारित दुनिया की पहली स्वदेशी वैक्सीन) को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।
क्यूबा की राजधानी: हवाना
राष्ट्रपति: मिगुएल डियाज़-कैनेलु


राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2021: IIT मद्रास शीर्ष स्थान पर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2021 सूची का छठा संस्करण जारी किया।
जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने लगातार तीसरे साल शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
विजेता संस्थान:

क्रसश्रेणीविजेता
1.ओवरऑलIIT मद्रास
2.यूनिवर्सिटीभारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बंगलुरु
3.प्रबंधनभारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), अहमदाबाद
4.कॉलेजमिरांडा हाउस, दिल्ली
5.फार्मेसीजामिया हमदर्द, नई दिल्ली
6.चिकित्साअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMS), दिल्ली
7.इंजीनियरिंगIIT मद्रास
8.वास्तुकला IIT रुड़की
9.कानूननेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSUI), बेंगलुरु
10.अनुसंधानभारतीय विज्ञान संस्थान, (IISc) बैंगलोर

चीन ने लांच किया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह “गाओफेन -5 02”

हाल ही में चीन ने सफलतापूर्वक एक नया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह “गाओफेन -5 02” लॉन्ग मार्च-4C रॉकेट से लॉन्च किया।
यह उपग्रह चीन के Gaofen पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों की श्रृंखला का 24 वां उपग्रह है जिसे शांक्सी प्रांत के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से किया गया है।
चीन की राजधानी: बीजिंग
मुद्रा: रॅन्मिन्बी
राष्ट्रपति: शी जिनपिंग


गिरिश मुर्मू बने ASOSAI के नए अध्यक्ष

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG), गिरिश मुर्मू को सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थानों के एशियाई संगठन (ASOSAI) की विधानसभा में नया अध्यक्ष चुना गया है।
यह नियुक्ति 2024 से 2027 तक तीन साल के लिए की गई है।
ASOSAI, सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थानों के अंतराष्ट्रीय संगठन (INTOSAI) का क्षेत्रीय समूह है।
स्थापना: 1979
सदस्य: 47
गिरिश मुर्मू भारत के 14 वें CAG हैं (राजीव महर्षि के स्थान पर)

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *