Current affairs of 14th of september 2021 in hindi

15 min read

Table of Contents

राष्ट्रीय हिंदी दिवस: 14 सितंबर

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था।
इसलिए हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है।
पहली बार दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
भारतीय संविधान में भाषाओं से संबंधित अनुसूची: 08
इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं
को शामिल किया गया है।
कोंकणी, मणिपुरी, और नेपाली भाषा 1992 में जोड़ी गई (71वें संविधान संशोधन)।
बोड़ो, डोगरी, मैथिली, और संथाली 2003 में जोड़ी गई (92वें संविधान संशोधन)
विश्व हिंदी दिवस: 10 जनवरी


UAE का गोल्डन वीजा पाने वाले दुनिया के पहले गोल्फर बने जीव मिल्खा सिंह

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

हाल ही में भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का 10 वर्षीय दुबई गोल्डन वीजा प्राप्त किया है।
इसी के साथ जीव मिल्खा सिंह UAE का गोल्डन वीजा पाने वाले दुनिया के पहले गोल्फर बन गए हैं।
जीव मिल्खा सिंह, ‘फ़्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह के पुत्र हैं।
हाल ही में सानिया मिर्जा के साथ उनके पति और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाडी शोएब मलिक को भी UAE का गोल्डन वीजा दिया गया है।
सानिया से पहले, शाहरुख खान और संजय दत्त को यह वीजा मिल चुका है।
गोल्डन वीजा: UAE ने 2019 में नयी वीजा प्रणाली को लागू किया था, जिसके तहत विदेशी नागरिकों को UAE में रहने, काम करने और पढ़ाई करने के लिए लंबी अवधि के लिए वीजा प्रदान किया जाता है।
गोल्डन वीजा 05 अथवा 10 साल की अवधि के लिए दिया जाता है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति (GSDS) के उपाध्यक्ष नियुक्त

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति (GSDS) के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
भारत के प्रधान मंत्री गांधी इसके अध्यक्ष हैं।
महात्मा गाँधी का समाधी स्थल: राजघाट
गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति (GSDS) का गठन: सितंबर 1984, नई दिल्ली
अध्यक्ष: नरेंद्र मोदी

To read in english click here


भारत तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच आयोजित की गई ‘2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता’

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

11 सितंबर 2021 को भारत तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद हाउस, नई दिल्ली में पहली ‘2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता’ आयोजित की गई।
भारत की ओर से वार्ता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेतृत्व किया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से रक्षा मंत्री पीटर डटन और विदेश मंत्री मारिस पायने ने भाग लिया।
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी: कैनबरा
मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
प्रधान मंत्री: स्कॉट मॉरिसन
भारत तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच आयोजित होने वाले सैन्य अभ्यास: ‘AUSINDEX’ ‘पिच ब्लैक’


ओडिशा में मनाया गया कृषि उत्सव “नुआखाई त्योहार”

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

11 सितंबर 2021 को ओडिशा में नई फसल के स्वागत के रूप में मनाया जाने वाला “नुआखाई त्योहार” मनाया गया

2 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण करने वाला पहला देश बना क्यूबा


बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू किया डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म ‘बॉब वर्ल्ड’

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म ‘बॉब वर्ल्ड’ मोबाइल ऐप की शुरुआत की है।
जिसका उद्देश्य ग्राहकों की सुविधा के लिए सभी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध करना है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की स्थापना: 20 जुलाई 1908
मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात
अध्यक्ष: हसमुख अधिया
एमडी और सीईओ: संजीव चड्ढा


उत्तराखंड में भारत के सबसे बड़े ओपन-एयर फ़र्नरी का उद्घाटन किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

भारत की सबसे बड़ी ओपन-एयर फ़र्नरी का उद्घाटन रानीखेत, उत्तराखंड में किया गया है।
यह प्राकृतिक परिवेश से निर्मित भारत की पहली ओपन-एयर फ़र्नरी है।
जहाँ लगभग 120 विभिन्न प्रकार के फ़र्न हैं।
फ़र्न: यह एक बिना पुष्प वाला पौधा होता है।


तेलंगाना में शुरू किया गया ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ प्रोजेक्ट

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तेलंगाना में “मेडिसिन फ्रॉम द स्काई” नामक परियोजना शुरू की है।
यह परियोजना दूर-दराज के क्षेत्रों में ड्रोन से वैक्सीन तथा आवश्यक दवाएं पहुंचाने के लिए शुरू की गई है।


हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया “हरियाणा एनवायरनमेंट एंड पोल्यूशन कोड” पुस्तक का विमोचन

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने “हरियाणा एनवायरनमेंट एंड पोल्यूशन कोड (Haryana Environment and Pollution Code)” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
यह पुस्तक पूर्व IAS अधिकारी श्रीमती धीरा खंडेलवाल द्वारा संकलित की गई है।


अगस्त माह के लिए ‘ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ’

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा अगस्त महीने के लिए पुरुष वर्ग में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट को ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है।
महिला वर्ग में आयरलैंड की खिलाड़ी एमियर रिचर्डसन को ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है।
ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ (जनवरी 2021): ऋषभ पंत (भारत)
ICC विमेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ (जनवरी 2021): शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका)
ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ (फरवरी 2021): रविचंद्रन अश्विन (भारत)
ICC विमेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ (फरवरी 2021): टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)
ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ (मार्च 2021): भुवनेश्वर कुमार (भारत)
ICC विमेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ (मार्च 2021): लिज़ेल ली (दक्षिण अफ्रीका)
ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ (अप्रैल 2021): बाबर आज़म (पाकिस्तान)
ICC विमेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ (अप्रैल 2021): एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ (मई 2021): मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)
ICC विमेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ (मई 2021): कैथरीन ब्राइस (स्कॉटलैंड)
ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ (जून 2021): डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)
ICC विमेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ (जून 2021): सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ (जुलाई 2021): शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
ICC विमेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ (जुलाई 2021): स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)
‘ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ’ अवार्ड की शुरुआत: जनवरी 2021
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की स्थापना: 15 जून 1909
मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
कार्यवाहक सीईओ: जिओफ अलार्डिस
अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले


फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने लांच किया दैनिक वेतन भोगियों के लिए ‘साथी कार्ड’

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

बॉलीवुड फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने इंडस्ट्री के दैनिक वेतन भोगियों की सहायता के लिए ‘साथी कार्ड’ लॉन्च किया है।
इस कार्ड के तहत ‘द यश चोपड़ा फाउंडेशन’ द्वारा स्वास्थ्य बीमा, स्कूल शुल्क, राशन तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Get FLAT 70 Rs. Off On Railway Group-D 100 Test Series
Apply Coupon Code “BAPPA70”


डेनियल रिचार्डो ने जीता इटैलियन ग्रां प्री 2021 का खिताब

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

मैकलेरन रेसिंग टीम के डेनियल रिचार्डो (ऑस्ट्रेलियाई – इतालवी) ने इटैलियन ग्रां प्री 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
इस प्रतियोगिता में मैकलेरन टीम के लैंडो नॉरिस (ब्रिटिश – बेल्जियन) दूसरे स्थान पर रहे।
मर्सिडीज रेसिंग ड्राइवर वाल्टेरी बोटास (फिनलैंड) तीसरे स्थान पर रहे।
अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स 2021 का खिताब: रेड बुल के सर्जियो पेरेज़ (मेक्सिको)
मोनाको ग्रांड प्रिक्स का खिताब: मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड)
फ्रेंच ग्रांड प्रिक्स 2021का खिताब: मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड)
एमिलिया रोमाग्ना ग्रांड प्रिक्स 2021 का खिताब: मैक्स वेरस्टैपेन
बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स 2021: मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)
डच ग्रैंड प्रिक्स 2021: मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

US ओपन 2021


अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने बीजिंग ओलंपिक 2022 से उत्तर कोरिया को किया निलंबित

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा उत्तर कोरिया को 2022 में होने वाले बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से औपचारिक रूप से निलंबित कर दिया गया है।
ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन कोविड – 19 महामारी के कारण टोक्यो ओलम्पिक में एक टीम भेजने से मना कर दिया था।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना: 23 जून 1894
मुख्यालय: लौसने, स्विट्जरलैंड
अध्यक्ष: थॉमस बाच

डेली करंट अफेयर्स क्विज का अभ्यास करने के लिए क्लिक करें


In-SPACe के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए डॉ पवन गोयनका

Sarkari Circle - Current affairs of 14th of september 2021

डॉ पवन कुमार गोयनका को भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
डॉ पवन गोयनका महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्व प्रबंध निदेशक के पद पर रह चुके हैं।

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *