Current affairs of 20th of august 2021 in hindi

8 min read

अक्षय ऊर्जा दिवस: 20 अगस्त

हर साल 20 अगस्त को भारत में अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2004 में भारतीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्रालय द्वारा इस दिवस की शुरुआत की गई थी।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 2004 में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया, और 12,000 स्कूली बच्चों ने अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई।


सदभावना दिवस: 20 अगस्त

हर साल 20 अगस्त को देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के दिन सदभावना दिवस मनाया जाता है।
इस दिवस को समरसता दिवस तथा राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
इस साल राजीव गांधी की 77वीं जयंती मनाई जा रही है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने वर्ष 1992 में राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की शुरुआत की थी।
पुरूस्कार राशि: 10 लाख रूपए
राजीव गांधी 1984 से 1989 तक भारत के 6वें प्रधानमंत्री थे।
वे वर्ष 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लेकर आए थे और उसी वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की थी।


ओलम्पियन पीआर श्रीजेश को केरल एडवेंचर टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया

भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, पीआर श्रीजेश को केरल में एडवेंचर टूरिज्म (साहसिक पर्यटन) का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
परट्टू रावेन्द्रन श्रीजेश (पीआर श्रीजेश) टोक्यो ओलिंपिक-2020 में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम में गोलकीपर थे।


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ‘MAMI’ फिल्म फेस्टिवल की अध्यक्ष बनीं

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को ‘द मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (MAMI)’ फिल्म फेस्टिवल की अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया है।
नीता अम्बानी Jio MAMI फिल्म महोत्सव की सह-अध्यक्ष हैं।


लियोनेल मेस्सी पेरिस सेंट जर्मैन फुटबॉल क्लब में शामिल हुए

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना छोड़ने के बाद फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) में शामिल हो गए है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इटैलियन क्लब जुवेन्ट्स के लिए खेलते हैं।
लियोनेल मेसी ने 21 साल बाद बार्सिलोना को अलविदा कहा है।
कोपा अमेरिका फुटबॉल चैंपियनशिप 2021 की विजेता: अर्जेंटीना
फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन: कतर (21 नवम्बर – 18 दिसम्बर)


हाकैंडे हिचिलेमा ने जीता जाम्बिया का राष्ट्रपति चुनाव

दक्षिण अफ्रीकी देश जाम्बिया के विपक्षी नेता हकैंडे हिचिलेमा 59.38% वोट पाकर देश का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।
हकैंडे हिचिलेमा की पार्टी यूनाइटेड पार्टी फॉर नेशनल डेवलपमेंट है।
वे जाम्बिया के वर्तमान राष्ट्रपति एडगर लुंगु का स्थान लेंगे।


अगले 10 वर्षों के लिए भारतीय हॉकी टीमों को प्रायोजित करेगा ओडिशा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अगले 10 वर्षों के लिए भारतीय हॉकी टीमों को प्रायोजित (स्पॉन्सर) करने की घोषणा की है।
ओडिशा सरकार भारतीय हॉकी टीमों को वर्ष 2018 से प्रायोजितर कर रही है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया।
टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 सालों के बाद कांस्य पदक जीता है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान: मनप्रीत सिंह
भारतीय महिला हॉकी टीम के कप्तान: रानी रामपाल
भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच: ग्राहम रीड
भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच: शोर्ड मारिन

हॉकी इंडिया की स्थापना: 20 मई 2009
अध्यक्ष: नरिंदर ध्रुव बत्रा


भारत और वियतनाम का द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास

भारत और वियतनाम की नौसेनाओं के बीच दक्षिण चीन सागर में द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया।
इस अभ्यास में भारत की ओर से INS रणविजय और INS कोरा ने भाग लिया।
वियतनाम पीपुल्स नेवी (VPN) की ओर से फ्रिगेट VPNS लाइ थाई टू ने भाग लिया।
वियतनाम की राजधानी: हनोई
वियतनामी डोंग


KVG बैंक ने किसानों की सहायता के लिए ‘फ्रूट्स पोर्टल’ लांच किया

कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक (KVG बैंक) ने कर्नाटक राज्य सरकार के सहयोग से ‘फ्रूट्स पोर्टल (FRUITS PORTAL)’ का शुभारंभ किया है।
इस पोर्टल में राज्य के सभी किसानों की जमीन से सम्बंधित तथा अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
KVG बैंक की स्थापना: केवीजी बैंक की स्थापना: 12 सितंबर 2005
मुख्यालय: धारवाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *