Current affairs of 26th of august 2021 in hindi

13 min read

Table of Contents

विश्व जल सप्ताह: 23 – 27 अगस्त 2021

Sarkari Circle - Current affairs of 26th of august 2021

विश्व जल सप्ताह 23 अगस्त से 27 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जा रहा है।
विश्व जल सप्ताह 2021 का विषय: ‘बिल्डिंग रिज़िल्यन्स फास्टर (Building Resilience Faster)’
यह 1991 से स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय जल संस्थान (SIWI) द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है।
विश्व जल दिवस: 22 मार्च
विश्व जल दिवस 2021 का विषय: “पानी का महत्व”

स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय जल संस्थान (SIWI) का मुख्यालय: स्टॉकहोम, स्वीडन
कार्यकारी निदेशक: टॉर्गनी होल्मग्रेन


वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक 2021

Sarkari Circle - Current affairs of 26th of august 2021

हाल ही में अमेरिका स्थित संपत्ति सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड द्वारा वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक 2021 जारी किया गया। ​
47 देशों की रैंकिंग में भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए विश्व स्तर पर दूसरा सबसे अधिक मांग वाला विनिर्माण गंतव्य बन गया है।
टॉप – 03 देश:
चीन – 1
भारत – 2
अमेरिका – 3

वर्ष 2020 में अमेरिका दूसरे स्थान पर भारत तीसरे स्थान पर था।

To read in english click here


अंतर्राष्ट्रीय कुत्ता दिवस: 26 अगस्त

Sarkari Circle - Current affairs of 26th of august 2021

हर साल 26 अगस्त को कुत्तों को गोद लेने और कुत्तों के बचाव के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के महत्व के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय कुत्ता दिवस मनाया जाता है।
इस दिवस की शुरुआत कोलीन पैज, एक पालतू और पारिवारिक जीवन शैली विशेषज्ञ, पशु बचाव अधिवक्ता, संरक्षणवादी, डॉग ट्रेनर और लेखक द्वारा वर्ष 2004 में की गई थी।
26 अगस्त के दिन ही पेज के परिवार ने अपना पहला कुत्ता “शेल्टी” को दस वर्ष की उम्र में गोद लिया था।


भारत सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के शुरू किया ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’

Sarkari Circle - Current affairs of 26th of august 2021

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलाए गए राहत और बचाव अभियान को ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ नाम दिया गया है।
अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्ज़ा कर लिया है।
जिसके बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गये हैं।
अफगानिस्तान के पहले उपराष्ट्रपति अमरूल्ला सालेह ने खुद को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर लिया है।
अफगानिस्तान की राजधानी: काबुल
मुद्रा: अफगानी

RRB Group D – Test 1 (Q41 to Q60) Full Solution in Hindi – Part 3


असम में मनाया गया ‘वांचुवा महोत्सव’ 2021

Sarkari Circle - Current affairs of 26th of august 2021

हाल ही में असम में तिवा आदिवासियों द्वारा वांचुवा महोत्सव मनाया गया।
यह महोत्सव अच्छी फसल को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
तिवा आदिवासी को लालुंग के नाम से भी जाना जाता है।
यह विशेष रूप से असम और मेघालय में रहते हैं।
अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के कुछ हिस्सों में भी पाए जाते हैं।
असम के प्रमुख त्यौहार:

  • देहिंग पटकाई महोत्सव
  • बिहू महोत्सव
  • रजनी गबरा
  • अंबुबाची महोत्सव
  • बोहागियाओ बिशु महोत्सव
  • बैखो
  • रोंगकर और चोमनकान
  • बैशगु
    असम के प्रमुख मेले
  • अम्बुबाशी मेला
  • अशोकष्टमी मेला
  • परशुराम मेला
  • दोल जात्रा मेला
  • राख मेला
  • सड़क पुजा मेला

टोक्यो पैरालम्पिक में भारत के नए ध्वजवाहक होंगे टेकचंद

Sarkari Circle - Current affairs of 26th of august 2021

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता टेकचंद (भालाफेंक) भारत के नए ध्वजवाहक होंगे।
इससे पहले मरियप्पन थंगावेलु (2016 रियो पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता – ऊंची कूद) ध्वजवाहक थे।
परन्तु कोविड पॉजिटिव होने के कारण उनकी जगह टेकचंद लेंगे।
टोक्यो पैरालिंपिक 2020: 24 अगस्त से 05 सितंबर, 2021 (टोक्यो, जापान)
शुभंकर: सोमेइटी
पैरालंपिक खेलों में भारत का 54 सदस्यीय दल, 9 खेल विषयों में भाग लेगा।
यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है।

पैरालिंपिक खेलों में पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला: दीपा मालिक (2016 रियो पैरालंपिक में शॉटपुट में रजत पदक विजेता)
भारतीय पैरालिंपिक समिति (PCI) की अध्यक्ष: दीपा मालिक
टोक्यो ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक: मैरी कॉम (बॉक्सर) और मनप्रीत सिंह (हॉकी)
समापन समारोह में ध्वजवाहक: बजरंग पुनिया (पहलवान)

हर परीक्षा में पूछे जाने वाले जैन धर्म/महावीर स्वामी के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य


जल शक्ति मंत्रालय ने ‘सुजलम’ अभियान की शुरुआत की

Sarkari Circle - Current affairs of 26th of august 2021

जल शक्ति मंत्रालय ने 25 अगस्त 2021 को ‘सुजलम’ अभियान की शुरुआत की है।
देश भर में अधिक से अधिक खुले में शौच मुक्त (ODF) गांवों को बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
100 दिनों तक चलने वाला यह अभियान ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ का हिस्सा है।
आजादी का अमृत महोत्सव: यह भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है।
12 मार्च 2021 से शुरू होकर यह महोत्सव 75 सप्ताह (15 अगस्त 2023) तक चलेगा।


BSF के नए महानिदेशक बने पंकज कुमार सिंह

Sarkari Circle - Current affairs of 26th of august 2021

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नये महानिदेशक (DG) के रूप में वरिष्ठ IPS अधिकारी पंकज सिंह को नियुक्त किया गया है।
वह IPS अधिकारी एस एस देसवाल का स्थान लेंगे।
एस एस देसवाल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक हैं और BSF के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
31 अगस्त 2021 को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद पंकज सिंह BSF के नये महानिदेशक का पदभार संभालेंगे।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना: 01 दिसम्बर, 1965
मुख्यालय: नई दिल्ली

डेली करंट अफेयर्स क्विज का अभ्यास करने के लिए क्लिक करें


भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास “काजिन्द-21”

Sarkari Circle - Current affairs of 26th of august 2021

भारत और कजाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “काजिन्द-21” 30 अगस्त से 11 सितंबर, 2021 तक कजाकिस्तान के आयशा बीबी में आयोजित किया जाएगा।
यह अभ्यास का 5वां संस्करण है।
कजाकिस्तान की राजधानी: नूर-सुल्तान
मुद्रा: कजाकिस्तानी तेंगे
प्रधानमंत्री: अस्कर मामिन


जर्मनी में भारत के नए राजदूत बने हरीश पर्वथानेनी

Sarkari Circle - Current affairs of 26th of august 2021

वरिष्ठ राजनयिक हरीश पर्वथानेनी को जर्मनी में नए भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
उच्चायुक्त: जो दूत राष्ट्रमंडल देशों में अपने देश के प्रतिनिधित्व के लिए जाते हैं उन्हें उच्चायुक्त कहते हैं।
राजदूत: जो दूत अपने देश के प्रतिनिधित्व के लिए गैर-राष्ट्रमंडल देश में जाते हैं उन्हें राजदूत कहते हैं।
राष्ट्रमंडल देश: ये वो देश हैं, जो कभी न कभी ब्रिटेन साम्राज्य के अंदर थे राष्ट्रमंडल देशों में 53 देश आते हैं।
अमेरिका में भारतीय राजदूत: तरनजीत सिंह संधू
भूटान में भारतीय राजदूत: रुचिरा कंबोज
कनाडा में भारतीय राजदूत: अजय बिसारिया
चीन में भारतीय राजदूत: विक्रम मिसरी
नेपाल में भारतीय राजदूत: विनय मोहन
जापान में भारतीय राजदूत: संजय कुमार वर्मा

जर्मनी की राजधानी: बर्लिन
मुद्रा: यूरो
राष्ट्रपति: फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर


भारत और चीन की सीमा के पास भारत के सबसे ऊंचे हर्बल पार्क का उद्घाटन किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 26th of august 2021

उत्तराखंड के चमोली जिले के माना गांव में भारत और चीन की सीमा के पास भारत के सबसे ऊँचे हर्बल पार्क का उद्घाटन किया गया है।
यह पार्क 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
हर्बल पार्क में औषधीय महत्व की लगभग 40 प्रजातियों को संरक्षित किया गया है।

2021 की अत्यंत महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां – हर परीक्षा में पूछी जाने वाली


उपराष्ट्रपति ने कर्नाटक में शुरू किया ‘Vaccinate India Programme’

Sarkari Circle - Current affairs of 26th of august 2021

भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 24 अगस्त, 2021 को कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में “Vaccinate India Programme” शुरू किया।
भारत में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था।
पहला टीका: मनीष कुमार
टीका महोत्सव: 11 अप्रैल (ज्योतिबा फुले जयंती) से 14 अप्रैल (बाबा साहेब आंबेडकर जयंती)
100% टीकाकरण वाला पहला शहर: भुवनेश्वर
100% टीकाकरण वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश: लद्दाख
100% टीकाकरण वाला पहला गाँव: वेयान गाँव (जम्मू कश्मीर)

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *