Current affairs of 4th of september 2021 in hindi

14 min read

Table of Contents

एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं अवनि लखेरा

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में जयपुर की अवनि लखेरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।
इससे पहले उन्होंने महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल के क्लास SH1 में स्वर्ण पदक जीता था।
यह पैरालंपिक्स में भारत का शूटिंग में पहला स्वर्ण पदक था।
इसी के साथ अवनि लखेरा एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एक ही चरण में कई पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी: जोगिंदर सिंह सोढ़ी
जोगिंदर सिंह सोढ़ी ने 1984 पैरालंपिक में गोला फेंक में रजत जबकि चक्का फेंक और भाला फेंक में कांस्य पदक जीता था


टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने जीता रजत पदक

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद में T-64 पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता।
टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद के अन्य विजेता: मरियप्पन थंगावेलु (रजत पदक), शरद कुमार (कांस्य पदक) और निषाद कुमार (रजत पदक)

To read in english click here


टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

द टाइम्स हायर एजुकेशन ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 की वार्षिक रैंकिंग जारी की है।
रैंकिंग में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को प्रथम स्थान पर रखा गया है।
टॉप 05 विश्वविद्यालय:
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (UK)
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (USA)
हार्वर्ड विश्वविद्यालय (USA)
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (USA)
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (USA)

टॉप 400 की सूची में शामिल तीन भारतीय शिक्षण संस्थान:
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु – 301-350 बैंड
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ – 351-400 बैंड
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर – 401-
500 बैंड


न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के नए सदस्य के रूप में शामिल हुए UAE, बांग्लादेश और उरुग्वे

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने 2 सितंबर, 2021 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), उरुग्वे और बांग्लादेश को नए सदस्य देशों के रूप में शामिल किया है।
ब्रिक्स सदस्य देशों द्वारा न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) की स्थापना की गयी थी
ब्रिक्स सदस्य देश: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका
NDB की स्थापना: 15 जुलाई 2014
मुख्यालय: शंघाई, चीन
अध्यक्ष: मार्कोस प्राडो ट्रॉयजो
वर्ष 2021 के लिये ब्रिक्स समूह का अध्यक्ष देश: भारत

डेली करंट अफेयर्स क्विज का अभ्यास करने के लिए क्लिक करें


गृह मंत्री अमित शाह ने गर्भवती महिलाओं के लिए ‘लड्डू वितरण योजना’ का शुभारम्भ किया

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात, गांधीनगर से गर्भवती महिलाओं के लिए ‘लड्डू वितरण योजना’ की शुरुआत की।
योजना के तहत लगभग सात हज़ार गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म तक हर माह 15 पौष्टिक लड्डू बाटे जाएंगे।
गृह मंत्री अमित शाह का लोकसभा संसदीय क्षेत्र: गांधीनगर


जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘साथ’ पहल की शुरूआत की

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वयं सहायता समूह (SHG) महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए ‘साथ’ पहल की शुरूआत की है

स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने जारी किया 125 रुपये का स्मारक सिक्का


वर्तिका शुक्ला, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

हाल ही में वर्तिका शुक्ला को इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की पहली महिला अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नियुक्त किया गया है।
जहाँ उनका कार्यकाल फरवरी 2026 तक होगा।
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की स्थापना: 1965

लद्दाख ने हिम तेंदुए को राज्य पशु और काली गर्दन वाली क्रेन को राज्य पक्षी घोषित किया


एलेजांद्रो प्रीतो बने ‘बर्ड फोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर 2021’ पुरूस्कार के विजेता

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

‘बर्ड फोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर 2021’ पुरूस्कार से मेक्सिको के फोटोग्राफ़र एलेजांद्रो प्रीतो को सम्मानित किया गया है।
उन्हें USA और मैक्सिको के बीच कांटेदार तार-क्लैड सीमा की दीवार पर घूरते हुए एक बड़े रोडरनर की तस्वीर लेने के लिए यह पुरूस्कार दिया गया है।
इस तस्वीर का शीर्षक ‘अवरुद्ध’ है।
वाइल्डलाइफ फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर 2021: रॉबर्ट इरविन

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर के क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल (111 गोल) करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
रोनाल्डो ने विश्व कप क्वालिफाइंग मैच में आयरलैंड के खिलाफ दो गोल करके यह यह रिकॉर्ड बनाया।
इससे पहले सर्वाधिक गोल करने का खिताब ईरान के अली देई (109 गोल) के पास था।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इटैलियन क्लब जुवेन्ट्स के लिए खेलते हैं।
गोल्डन बूट’ 2020 का पुरस्कार: क्रिस्टियानो रोनाल्डो


राज्यसभा के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा का निधन

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

राज्यसभा के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
चंदन मित्रा भारतीय जनता पार्टी से सांसद थे।
परन्तु वह वर्ष 2018 में ममता बनर्जी की अध्यक्षता वाले पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए थे।
चंदन मित्रा द पायनियर अखबार, नई दिल्ली के संपादक और प्रबंध निदेशक थे।


जम्मू कश्मीर के वयोवृद्ध कट्टरपंथी नेता सैयद अली गिलानी का निधन

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

जम्मू कश्मीर के वयोवृद्ध कट्टरपंथी नेता सैयद अली गिलानी का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
वे जम्मू कश्मीर के सोपोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे।
उंहोने तहरीक-ए-हुर्रियत नामक अपनी पार्टी भी बनाई थी।
गिलानी ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (APHC) के पूर्व अध्यक्ष भी रहे थे।
वर्ष 2020 में पाकिस्तान ने सैयद अली गिलानी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से नवाजा था।

भारत सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के शुरू किया ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’


IIT रोपड़ ने दुनिया का पहला जीवित-पौधे पर आधारित वायु शोधक “यूब्रीथ लाइफ” विकसित किया

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रोपड़ और कानपुर ने “यूब्रीथ लाइफ” नाम से जीवित-पौधे पर आधारित वायु शोधक विकसित किया है।
यह सांस को ताजा कर सकने वाला दुनिया का पहला अत्याधुनिक ‘स्मार्ट बायो-फिल्टर’ है।


टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शूटिंग में मनीष नरवाल ने स्वर्ण और सिंघराज अधाना ने रजत पदक जीता

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में फरीदाबाद के निशानेबाज मनीष नरवाल ने मिक्सड 50 मीटर SH1 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है।
फरीदाबाद के सिंहराज ने भी इसी वर्ग में रजत पदक जीता।
यह सिंहराज का दूसरा पदक है इससे पहले उन्होंने 10 मी एयर पिस्टल SH1 में कांस्य पदक जीता था।


टोक्यो पैरालिंपिक में तीरंदाज हरविंदर सिंह ने जीता कांस्य पदक

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 भारतीय में तीरंदाज हरविंदर सिंह ने कांस्‍य पदक अपने नाम किया।
हरविंदर ने कोरिया के सू मिन किम को हराकर यह पदक जीता है।
भारत ने पहली बार पैरालंपिक में तीरंदाजी में पदक जीता है।


डॉ. पीपीके रामाचार्युलु राज्यसभा के महासचिव नियुक्त

Sarkari Circle - Current affairs of 04th of september 2021

भारत के उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने डॉ. परसराम पट्टाभि केशव रामाचार्युलू को राज्यसभा सचिवालय के महासचिव के रूप में नियुक्त किया है।
रामाचार्युलू इस पद पर देश दीपक वर्मा का स्थान लेंगे।
डॉ. पीपीके रामाचार्युलु वर्ष 2018 से राज्यसभा सचिवालय में सचिव के रूप में कार्यरत थे।
राज्यसभा का गठन: 3 अप्रैल 1952
राज्यसभा में सदस्यों की संख्या: 245 (12 सदस्या भारत के राष्ट्रपति के द्वारा नामांकित)
राज्यसभा की समय सीमा सीमा: 6 वर्ष
सभापति: एम वेंकैया नायडू (भारत के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति होते हैं।)
उपसभापति: हरिवंश नारायण सिंह
राज्यसभा के प्रथम सभापति: एस वी कृष्णमूर्ति राव