Current affairs of 5th of august 2021 in hindi

11 min read

Table of Contents

मिनी आईपे को LIC का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 05 th of august 2021

मिनी आईपे को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की नई प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में नियुक्त किया गया है।
वे विपिन आनंद का स्थान लेंगी।
LIC की स्थापना: 1 सितंबर 1956
मुख्यालय: मुंबई
अध्यक्ष: एम आर कुमार


फ़ॉर्च्यून ग्लोबल 2021 की सूची में 07 भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 05 th of august 2021

फ़ॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में 07 भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है।
63 बिलियन डॉलर के राजस्व के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस सूची में सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय कंपनी है।
सूची में शामिल 07 भारतीय कंपनियां:

कंपनीवैश्विक रैंक
रिलायंस इंडस्ट्रीज155
भारतीय स्टेट बैंक205
इंडियन ऑयल212
तेल और प्राकृतिक गैस243
राजेश एक्सपोर्ट्स348
टाटा मोटर्स357
भारत पेट्रोलियम394

टॉप 03 वैश्विक कंपनियां:
वॉलमार्ट (अमेरिका) – 1
स्टेट ग्रिड (चीन) – 2
एमाज़ॉन.कॉम (अमेरिका) – 3


इंडसइंड बैंक को RBI ने ‘एजेंसी बैंक’ के रूप में सूचीबद्ध किया

Sarkari Circle - Current affairs of 05 th of august 2021

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा व्यवसायों से संबंधित लेनदेन की सुविधा के लिए इंडसइंड बैंक को ‘एजेंसी बैंक’ के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
इंडसइंड बैंक की स्थापना: अप्रैल 1994
मुख्यालय: पुणे
संस्थापक: एस. पी. हिंदुजा
सीईओ: सुमंत कथपालिया

2021 की अत्यंत महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां


उत्तराखंड ने लॉन्च किया ‘भूकंप अलर्ट एप’

Sarkari Circle - Current affairs of 05 th of august 2021

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूकम्प से पूर्व चेतावनी हेतु मोबाइल एप्लीकेशन ‘‘भूकंप अलर्ट’’ एप का शुभारम्भ किया।
इस ऐप को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) के सहयोग से IIT रुड़की द्वारा विकसित किया गया है।


QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग

Sarkari Circle - Current affairs of 05 th of august 2021

हाल ही में क्वेक्वारेल्ली सायमंड्स (QS) द्वारा QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज की नवीनतम रैंकिंग जारी की गयी।
रैंकिंग में भारतीय शहर मुंबई 106 और बेंगलुरु 110 वें स्थान पर हैं।
टॉप 03 सर्वश्रेष्ठ छात्र शहर:
लंदन – 01
म्युनिक – 02
सियोल और टोक्यो – 03

to read in english click here


‘लेपर्ड डायरीज़ – द रोसेट इन इंडिया’, संजय गुब्बी द्वारा लिखित पुस्तक

Sarkari Circle - Current affairs of 05 th of august 2021

कर्नाटक के जीवविज्ञानी संजय गुब्बी ने “लेपर्ड डायरीज़ – द रोसेट इन इंडिया” नामक पुस्तक लिखी है।
यह पुस्तक तेंदुए के बारे में है ।
तेंदुए का वैज्ञानिक नाम: Panthera pardus
तेंदुओं की सबसे अधिक संख्या: मध्यप्रदेश


“माई ओन मझगांव” कैप्टन रमेश बाबू द्वारा लिखित पुस्तक

Sarkari Circle - Current affairs of 05 th of august 2021

कैप्टन रमेश बाबू ने “माई ओन मझगांव: द हिस्ट्री ऑफ ए लिटिल आइलैंड इन द बॉम्बे आर्किपेलगो (My Own Mazagon: The History of a Little Island in the Bombay Archipelago)” नामक एक नई किताब लिखी है।


जगदीश भगवती और सी रंगराजन “प्रो. सी.आर. राव शताब्दी स्वर्ण पदक” पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Sarkari Circle - Current affairs of 05 th of august 2021

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जगदीश भगवती और RBI के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन को “प्रो. सी.आर. राव शताब्दी स्वर्ण पदक” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इंडियन इकोनोमेट्रिक सोसाइटी (TIES) ट्रस्ट द्वारा स्थापित प्रो. सी.आर. राव शताब्दी स्वर्ण पदक पुरस्कार दो साल में एक बार प्रदान किया जाता है।


टोक्यो ओलंपिक में रवि कुमार दहिया ने जीता रजत पदक

Sarkari Circle - Current affairs of 05 th of august 2021

टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया
टोक्यो ओलंपिक 2021 में यह भारत का दूसरा रजत पदक है।
इससे पहले मीरा बाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीता है।
भारत को कुश्ती में पदक दिलाने वाले पहले पहलवान: केडी जाधव (हेलसिंकी ओलंपिक 1952 )


टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक

Sarkari Circle - Current affairs of 05 th of august 2021

टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक अपने नाम किया।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखरी बार 1980 के मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान: मनप्रीत सिंह (टोक्यो ओलंपिक में MC मैरीकॉम के साथ उद्घाटन समारोह के ध्वजवाहक)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच: ग्राहम रीड (ऑस्ट्रेलिया)
हॉकी इंडिया की स्थापना: 20 मई 2009
अध्यक्ष: ज्ञानेंद्रो निगोंबम (मणिपुर)


अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क (ISA FA) समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 5वां देश बना जर्मनी

Sarkari Circle - Current affairs of 05 th of august 2021

जर्मनी ने भारत के साथ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते (ISA FA) और अनुसमर्थन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसी के साथ जर्मनी अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते (ISA FA) की पुष्टि करने वाला 5वां देश बन गया है।
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते (ISA FA) की पुष्टि करने वाला पहला देश: डेनमार्क
नया ISA फ्रेमवर्क समझौता 8 जनवरी, 2021 को लागू हुआ था।
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना: 30 November 2015
मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा
महानिदेशक: डॉ. अजय माथुर
जर्मनी की राजधानी: बर्लिन
मुद्रा: यूरो
चांसलर: एंजेला मर्केल

डेली करंट अफेयर्स क्विज़ का अभ्यास करने के लिए click करें


डोगरी भाषा की आधुनिक महिला कवियत्री पद्मा सचदेव का निधन

Sarkari Circle - Current affairs of 05 th of august 2021

डोगरी भाषा की पहली आधुनिक महिला कवियत्री पद्मा सचदेव का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
उनके कविता संग्रह ‘मेरी कविता मेरे गीत‘ के लिए 1971 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
वर्ष 2007-08 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा के लिए कविता के लिए कबीर सम्मान से सम्मानित किया गया।
2001 में पद्म श्री तथा 2016 में उनकी किताब ‘चित चेते’ के लिए पद्मा सचदेव को 25वा सरस्वती पुरस्कार मिला था।
पद्मा सचदेव की आत्मकथा: ‘बूंद बावड़ी’
डोगरी भारत के जम्मू ,हिमाचल के कांगड़ा और उत्तरी पंजाब के कुछ प्रान्त में बोली जाने वाली एक भाषा है।
वर्ष 2003 में इसे भारतीय संविधान की 08वीं अनुसूची में शामिल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *